Saturday, October 31, 2026
21.8 C
Chandigarh

12 जून का इतिहास

12 जून का इतिहास:-

  • 1381 – इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया।
  • 1665 – न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
  • 1691 – पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इन्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
  • 1926 – ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
  • 1929 – ऐन फ्रैंक का जन्म। ऐन फ्रैंक की डायरी दुनिया में सबसे ज़्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है। इसमें उन्होंने अपने नाजियों से छुपकर बिताये गए समय के बारे में लिखा है। ऐन फ्रैंक की मौत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यातना शिविर में हो गई थी।
  • 1932 – भारत की मशहूर भरतनाट्यम नर्तकी और अभिनेत्री पद्मिनी का जन्म।
  • 1932 – भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर ई. श्रीधरन का जन्म। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।
  • 1935 – भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक श्यामा का जन्म।
  • 1937 – सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
  • 1972 – महात्मा गांधी की जीवनी के लेखक श्री डी.जी तेंदुलकर का निधन।
  • 1975 – इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार का दोषी पाया था।
  • 1976 – संस्कृत के विद्वान और महान् दार्शनिक गोपीनाथ कविराज का निधन।
  • 1987 – ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
  • 1998 – भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
  • 1999 – पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि।
  • 1999 – ईस्ट तिमोर के लिए ‘मिशन‘ हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
  • 2001 – सीमा मुद्दे पर भारत–बांग्लादेश वार्ता शुरू।
  • 2002 – स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
  • 2004 – सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
  • 2007 – कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन।
  • 2007 – आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
  • 2008 – दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
  • 2008 – प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
  • 2016 – साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow

MOST POPULAR