8 जून का इतिहास

1914

8 जून का इतिहास:-

  • 1658 – औरंगजेब ने आगरे के क़िले पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1936 – इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया गया।
  • 1948 – भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
  • 1955 – अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ बलात्कार की कोशिश के मामले में सजा सुनाई गई।
  • 1968 – कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर का निधन।
  • 1970 – जॉर्डन के शाह हुसैन पर देश की राजधानी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गोलियां दागीं गईं थी। हालाँकि शाह हुसैन इस हमले में बच गए थे, पर उनके वाहन चालक के घायल होने की ख़बर आई थी।
  • 1983 – मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंज़र्वेटिव पार्टी ने विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीटों के मुक़ाबले 397 सीटें ले कर दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
  • 1992 – ब्राजील में पहली बार वर्ल् ओसियन डे मनाया गया।
  • 1997 – पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने म्रिश्रित युगल खिताब जीतकर इतिहास बनाया।
  • 2001 – ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त।
  • 2001 – रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
  • 2002 – फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
  • 2004 – दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार।
  • 2004 – भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।
  • 2006 – अलकायदा नेता अबू मुसाब अलजरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया।
  • 2008 – दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 2009 – मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक ,कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन।

यह भी पढ़ें :-साउथ कोरिया से जुड़े अजीबोगरीब तथ्य!!
The popular ‘candy desk’ of the American Parliament