Wednesday, March 27, 2024
36.7 C
Chandigarh

10 जून का इतिहास

10 जून का इतिहास:-

  • 1190 – तीसरे धर्म युद्ध के दौरान रोम के सम्राट फ्रेडरिक बार्बेरोजा का निधन।
  • 1246 – नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
  • 1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
  • 1888 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र बलराज भल्ला का जन्म।
  • 1890 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म।
  • 1921 – अपने समय के जाने-माने कवि शिवदीन राम जोशी का जन्म।
  • 1940 – दो महीने के युद्ध के बाद नार्वे ने जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
  • 1946 – राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना।
  • 1955 – प्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म।
  • 1957 – आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि भाई वीर सिंह का निधन।
  • 1967 – इजरायल ने छह दिन से चल रहे अरब युद्ध पर संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रस्तावित युद्ध विराम को मानते हुए लड़ाई का अंत किया।
  • 1972 – मुम्बई के मडगाँव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।
  • 1981 – भारत के एथलीट देवेंद्र झाझरिया का जन्म।
  • 1983 – ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
  • 1986 – भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था।
  • 1987 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन।
  • 1996 – बगदाद में जैविक हथियारों का एक कारखाना नष्ट किया गया।
  • 1999 – इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा।
  • 1999 – जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
  • 2001 – नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई।
  • 2001 – बर्लुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2002 – संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में सम्पन्न।
  • 2002 – पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी k-2 का नाम बदलकर चोगोरी अथवा शाहगोरी कर दिया।
  • 2003 – नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
  • 2005 – भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
  • 2008 – 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में लगे रहो मुन्नाभाई को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 – केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए एकीकृत स्पेस सेल की घोषणा की।
  • 2008 – उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मीनोलास का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp