क्यों और कैसे बनता है इंद्रधनुष?

इंद्रधनुष(रेनबो, rainbow) एक मौसम संबंधी फंडा यानि घटना है. इंद्रधनुष पानी की बूंदों में प्रकाश के परावर्तन(reflection), अपवर्तन(refraction) और फैलाव(dispersion) के कारण बनने वाला एक संयोजन(combination) होती है जिसके परिणामस्वरूप आकाश में प्रकाश का एक स्पेक्ट्रम(spectrum) यानि रंगावली दिखाई पड़ता है। अंतत: यह बहुरंगी गोलाकार चाप(arc) का रूप ले लेता है। सूरज की रोशनी से होने वाली रेनबो आकाश में हमेशा सूर्य के विपरीत दिशा में दिखाई देती है।

इंद्रधनुष पूर्ण वृत्ताकार (full circles) हो सकते हैं। हालाँकि, दर्शक आमतौर पर केवल एक अर्ध गोलाकार चाप ही देखता है जो जमीन के ऊपर चमकती बूंदों से बनता है. यह चाप सूर्य से दर्शक की आंख की ओर एक सीधी रेखा पर केंद्रित होता है।

आमतौर पर रेनबो दो तरह के होते हैं.  मुख्य(primary) या प्राथमिक इंद्रधनुष और दोहरा (double) इंद्रधनुष।

मुख्य इंद्रधनुष में बाहरी भाग पर अर्ध गोला लाल दिखाई देता है जबकि अंदर की ओर बैंगनी चाप होती है। मुख्य रेनबो तब बनता है जब प्रकाश की किरण पानी की छोटी बूंद में प्रवेश करने पर अपवर्तित(refracted) होती है और उसके तुरंत बाद बूँद के अंदर से इसके पिछले भाग में प्रतिबिंबित(reflected) होती है और फिर (प्रकाश की यह किरण) बूँद की सतह को छोड़ते समय फिर से वापिस अपवर्तित(refracted ) हो जाती है।


मुख्य(primary) या प्राथमिक इंद्रधनुष

दोहरे इंद्रधनुष में, प्राथमिक चाप के बाहर एक दूसरा चाप दिखाई देता है, और इसके रंगों का क्रम उल्टा होता है, जिसमें चाप के अंदरूनी हिस्से पर लाल रंग होता है। यह प्रकाश छोड़ने से पहले बूंद के अंदर दो बार परिवर्तित (refracted) होने के कारण होता है।


दोहरा इंद्रधनुष (Double Rainbow)

एक इंद्रधनुष देखने वाले से एक निश्चित दूरी पर स्थित नहीं होता है न ही इसका कोई वास्तविक, छूने योग्य अस्तित्व होता है। दरअसल इसे एक दृष्टि-भ्रम भी कहा जा सकता है, जो कि पानी की सूक्ष्म बूंदों को प्रकाश के स्रोत के सापेक्ष(relative,अनुकूल) एक निश्चित कोण से देखने के कारण उत्पन्न होता है.

दरअसल, एक दर्शक के लिए प्रकाश स्रोत के विपरीत दिशा से 42 डिग्री के अलावा किसी भी कोण पर पानी की बूंदों से एक इंद्रधनुष देखना असंभव है। यहां तक कि अगर एक दर्शक किसी अन्य दर्शक को देखता है, जो एक इंद्रधनुष के अंत में खड़ा दीखता है, तो दूसरे दर्शक को को एक अलग ही इंद्रधनुष दिखाई देगा – जो कि पहले दर्शक द्वारा देखे गए कोण के समान दूर स्थित होगा।

इंद्रधनुष को तब भी देखा जा सकता है जब हवा में पानी की बूंदें हों और कम ऊंचाई वाले कोण पर दर्शक के पीछे से सूरज की रोशनी आ रही हो। इस वजह से, रेनबो आमतौर पर पश्चिमी आकाश में सुबह के समय  और पूर्वी आकाश में शाम के समय देखा जाता है। सबसे शानदार रेनबो तब दिखता है जब आधे आकाश में बारिश के बादलों के साथ थोड़ा अंधेरा होता है और दर्शक सूर्य की दिशा में साफ़ आसमान के साथ एक स्थान पर होता है।

तो हमें बताएं की इंद्रधनुष के बारे में हमारी यह सीमित जानकारी आपको कैसी लगी. पसंद आये तो इसे शेयर करें और नयी जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को  फॉलो करें

English Source: Wiki

किशोर कुमार के बारे में अजीबोगरीब तथ्य!

‘आभास कुमार गांगुली’ उर्फ़ किशोर कुमार की मखमली आवाज़ हम सब के दिलों को मोह लेती है. किशोर कुमार एक बहुमुखी-प्रतिभाशाली व्यक्ति थे. उनका दुनिया को देखने का एक अलग ही नज़रिया था, और वह हमेशा हंसते और हंसाते रहते थे. 18 अक्‍टूबर 1987 को इस महान गायक का  दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था. यहाँ प्रस्तुत हैं, उनके बारे में 10 बेहद अजीबोगरीब, सनकीपन से भरी और कुछ अन्य बेहद रोचक बातें, जो शायद आपने अब तक ना सुनी हों.

चार शादियाँ

किशोर कुमार ने अपने जीवन में चार बार शादी की. उनकी पहली पत्नी एक बंगाली गायिका और अभिनेत्री रूमा घोष थी. दूसरी शादी उन्होंने मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला से की. योगिता बाली उनकी तीसरी पत्नी थी. चौथी शादी उन्होंने लीना चंदावरकर से की.

और.. हृषिकेश मुखर्जी को भगा दिया!

“आनंद” फिल्म किशोर कुमार करने वाले थे. फिल्म को लेकर चर्चा के लिए जब हृषिकेश मुखर्जी किशोर कुमार के घर गए, तो कुमार के चौकीदार ने उनको भगा दिया. हुआ ये कि, किशोर कुमार को एक स्टेज शो कराने वाले बंगाली ने पूरे पैसे नहीं दिए थे. नाराज़ होकर उन्होंने अपने चौकीदार को कह रखा था कि अगर कोई बंगाली आए, तो उसको गेट से ही भगा दे. चौकीदार ने गलती से मुखर्जी को बंगाली संयोजक समझ लिया था.

एकांत पसंद और सनकीपन

उन्होंने चार शादियाँ की, लेकिन वह असल ज़िंदगी में एकांत में रहना पसंद करते थे. कई लोग उन्हें सनकी भी कहते थे. ख़ास कर पैसे के लेन-देन के मामले में, वे बेहद सनकीपन वाली हरकतें करते थे. इसके कारण कुछ लोग ख़ास कर डायरेक्टर उनसे उलझना कम ही पसंद करते थे.

“किशोर से सावधान” का बोर्ड

“किशोर से सावधान”: किशोर कुमार ने अपने दरवाज़े के ऊपर “किशोर से सावधान” (Beware of Kishore) लिखवा रखा था. एक बार निर्देशक एचएस रवैल पैसे चुकाने उनके घर आए. पैसे चुका कर जब रवैल उनसे हाथ मिलाने लगे, तो किशोर ने रवैल के हाथ को मुँह में डाला और काटा भी. फिर बोले कि क्या उन्होंने बाहर लगा बोर्ड नहीं पढ़ा. मुखर्जी हंस पड़े और चलते बने.

जब निर्देशक ने अदालत से एग्रीमेंट लिया

किशोर कुमार की टाल-मटोल वाली हरकतों से तंग आकर एक निर्देशक ने अदालत से एग्रीमेंट लिया, ताकि यदि किशोर उनकी बात न माने, तो वे उन पर केस कर सकें. अगले दिन जब वे आए, तो वे कार में तब तक बैठे रहे, जब तक निर्देशक ने उतरने के लिए नहीं कहा. एक कार सीन की शूटिंग में किशोर कार चलाते-2 खंडाला पहुँच गए, क्योंकि निर्देशक “कट” कहना भूल गया था.

पूरे पैसे मिलने की गारंटी पर गाना

कुछ लोगों के मुताबिक किशोर कुमार गाना तब ही गाते थे, जब उनको यह यकीन हो जाता था कि उनको गाना गाने के बाद पूरे पैसे मिल जाएंगें.

“आधा पैसा आधा मेकअप”

एक रिपोर्ट में यह सामने आया कि एक बार किशोर कुमार आधा मेकअप लगाकर पहुंच गए. जब निर्देशक ने उनसे इसका कारण पूछा तो वे बोले, “आधा पैसा आधा मेकअप”.

“पांच हजार रुपया!”

एक बार निर्देशक एमवी रमन ने किशोर कुमार को बकाया 5000 रुपए का भुगतान नहीं किया. किशोर कुमार ने उनकी फिल्म में काम करने को मना कर दिया. बड़े भाई अशोक कुमार उन्हें मनाकर निर्देशक के पास ले गए. जब फिल्म की शूटिंग शुरू हुई, तब किशोर कुमार “पांच हजार रुपया”, ऐसे, गाने लगे और गुलाटियाँ मारने लगे. गुलाटियाँ मारते-2, वे दरवाज़े के पास पहुँच गए, और वहां से चलते बने!

इंटरव्यू देना पसंद नहीं करते थे

किशोर कुमार कभी भी मीडिया में रहना पसंद नहीं करते थे. उनको इंटरव्यू देना पसंद नहीं था. वह अपने आप में ही खुश रहते थे. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में आया था, कि उनके रहने वाले कमरे में खोपड़ियां और हड्डियां रखी हुई हैं.

पेड़ उनके सबसे अच्छे मित्र!

एक बार रिपोर्टर ने किशोर कुमार से पूछा, कि वे अकेले रहना क्यों पसंद करते है , तब किशोर कुमार उस रिपोर्टर को लेकर अपने बगीचे में आ गए, और उन्होंने रिपोर्टर को पेड़ों के नाम बताए, जो उन्होंने रखे हुए थे. सभी पेड़ों के नाम बताकर उन्होंने कहा, कि यह पेड़ उनके सबसे अच्छे मित्र हैं.

इन 10 क्रिकेट खिलाडियों के बॉलीवुड की हसीनाओं से संबंध खूब मशहूर हुए

भारतीय लोग क्रिकेट और बॉलीवुड के दीवाने हैं. अधिकतर लोगों का मानना है कि क्रिकेट और बॉलीवुड सफल होने और प्रसिद्धी पाने के आसान माध्यम हैं. जाहिर है कि बॉलीवुड और क्रिकेट पिछले दो दशकों से हाथ से हाथ मिलाकर चलते आ रहे हैं.

एक और जहाँ क्रिकेट में बॉलीवुड की प्रेजेंस को खूब भुनाया जाता है वहीँ बॉलीवुड में भी क्रिकेट की लोकप्रियता भी क्रिकेट के दीवानों को स्क्रीन तक लाने में अहम रोल अदा करती है. इसका उदाहरण आईपीएल को मिली कामयाबी और क्रिकेट खिलाडियों पर बनी हिट फ़िल्में, जैसे धोनी-अ अनटोल्ड स्टोरी, अजहर, लगान, सचिन- अ बिलियन ड्रीम्स आदि हैं

बहरहाल यहाँ पर हम जिस चीज़ पर चर्चा करने जा रहे हैं वो है अपने समय में क्रिकेट जगत के आसमान पर छाये  मशहूर और चहेते सितारों के बॉलीवुड की हसीन और कमसिन बालाओं से प्रेम-सम्बन्ध जिन्हें लेकर तमाम अख़बारों  और प्रकाशनों के गॉसिप कॉलम कम पड़ गये.

 हरभजन सिंह और गीता बसरा

top-10-cricketers-relation-with-bollywood-celebrities-Harbhajan-Singh-and-Gita-Basra
हरभजन सिंह का अफेयर अभिनेत्री गीता बसरा से रहा है. वह दोनों एक इवेंट में मिले थे, वहीं दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. बहुत लंबे इंतज़ार के बाद दोनों 29 अक्टूबर 2015 को शादी के बंधन में बंध गए. उनके पास एक बेटी है, जिसका नाम हिनाया हैं.

इमरान खान और ज़ीनत अमान

top-10-cricketers-relation-with-bollywood-celebrities-Zeenat-Aman-Imran-Khanपाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान, जो अपने समय के नंबर एक आल-राउंडर थे उनका अफेयर अपने समय की सफल और खूबसूरत बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़ीनत अमान के साथ था. दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे हालाँकि दोनों ने शादी नहीं की.

 सौरव गांगुली और नगमा

top-10-cricketers-relation-with-bollywood-celebrities-Nagma-and-Sourav-Gangulyनगमा एक दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री है जिन्होंने काफी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान सौरव गांगुली की नगमा से मुलाकात 1999 में लन्दन में हुई थी. साल 2000 की शुरुआत में गांगुली और नगमा के रिलेशनशिप की खबरों से बाज़ार काफी गर्म था. सौरव गांगुली शादी- शुदा थे. गांगुली और नगमा के रिलेशनशिप के कारण, गांगुली की पत्नी डोना उन्‍हें तलाक भी देने वाली थी, लेकिन दादा ने सबकुछ संभाल लिया और नगमा के साथ ब्रेकअप कर लिया.

 सारिका और कपिल देव

top-10-cricketers-relation-with-bollywood-celebrities-Kapil-Dev-and-Sarikaदिल्ली की सारिका ठाकुर ने चार वर्ष की आयु में ही फ़िल्मी करियर शुरू कर दिया था. सारिका के संबंध भारत के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी और वर्ल्ड कप के विजेता कपिल देव से थे. लेकिन कपिल देव की शादी रोमी भाटिया से हुई. थोड़े समय के बाद दोनों में अनबन हो गई, उस समय ये कहा जा रहा था कि सारिका से संबंध के कारण दोनों में अनबन हुई. लेकिन ऐसा कुछ नहीं था, कपिल देव और रोमी भाटिया दोनों साथ हैं.

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम

top-10-cricketers-relation-with-bollywood-celebrities-sushmita -sen-and-wasim-akram

सुष्मिता सेन और वसीम अकरम के संबंधों की अफवाहें, तब मीडिया में आनी शुरू हुईं, जब यह दोनों भारतीय रियलिटी शो “एक खिलाड़ी, एक हसीना” में बतौर जज बने. सुष्मिता सेन अपने संबंधों के बारे में मीडिया से हमेशा ओपन रही हैं. लेकिन उन्होंने वसीम अकरम के साथ अपने संबंधों के बारे में साफ़ साफ़ इनकार कर दिया था और वसीम अकरम ने भी संबंधों वाली बात से साफ़ मना कर दिया था.

संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन

top-10-cricketers-relation-with-bollywood-celebrities-azruddin-and-sangeeta

1994 में, भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के शादी से अलग संबंध होने की अफवाह सामने आई. उस समय अभिनेत्री संगीता बिजलानी, मोहम्मद अजहरुद्दीन के हर मैच में जाती थी. दोनों में संबंध काफी गंभीर हो चुके थे, इसके नतीजे में 1996 में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी पत्नी को तलाक देकर संगीता से शादी कर ली. हालाँकि 2010 में संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन का तलाक हो गया.

विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता

top-10-cricketers-relation-with-bollywood-celebrities-Vivian-Richards-Neena-Gupta

बॉलीवुड की अभिनेत्री नीना गुप्ता के संबंध 1980 में वेस्ट इंडीज के क्रिकेट के खिलाड़ी विवियन रिचर्ड से थे. विवियन रिचर्ड्स पहले से ही शादी- शुदा थे. वो अपनी पहली शादी को तोड़ना नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने नीना गुप्ता से शादी नहीं की. शादी के बिना विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की एक बेटी है, जिसका नाम मसाबा है.

 दीपिका पादुकोण और युवराज सिंह

top-10-cricketers-relation-with-bollywood-celebrities-yuvraj-singh-and-deepika-padukon
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह से पहले दीपिका पादुकोण के एमएस धोनी के साथ भी अफेयर के किस्‍से बहुत मशहूर हुए थे. लेकिन युवराज के आने के बाद दीपिका ने धोनी से दूरी बना ली थी. युवराज सिंह और दीपिका पादुकोण को कई मौकों पर एक साथ देखा गया, दोनों के का रिलेशनशिप बहुत सुर्खियों में रहा था, लेकिन यह रिलेशनशिप ज़्यादा लंबे समय तक नहीं टिका पाया. इसके बाद 2016 में युवराज सिंह की बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच से साथ शादी हो गई. हाल ही में 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण भी अभिनेता रणवीर सिंह से शादी के बंधन में बंध गई हैं.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

top-10-cricketers-relation-with-bollywood-celebrities-virat-kohli-anushka-sharmaविराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का 2013 में अफेयर शुरू हुआ था, हालांकि इनके अफेयर के चर्चे 2014 में मशहूर हुए. बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पर विराट कोहली का क्रिकेट वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन ना करने का दोष लगने के बावजूद दोनों में संबंध और भी गहरे हो गए थे. 11 दिसंबर 2017 को विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंध गये.

 मंसूर अली खान पटौदी और शर्मीला टगोर

top-10-cricketers-relation-with-bollywood-celebrities-sharmila-tagore-and-patodi-khan

वर्तमान की पीढ़ी उनको सिर्फ अभिनेता सैफ अली खान और सोहा अली खान के माता-पिता के रूप में जानती है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान की मुलाकात शर्मीला टैगोर से 1965 में दिल्ली में हुई. चार साल के रिलेशनशिप के बाद 1969 में दोनों ने निकाह कर लिया था. हालाँकि शर्मिला को मंसूर अली खान से निकाह करने के लिए अपना धर्म बदलना पड़ा और वह मुस्लिम बन गई और उन्होंने अपना नाम आयशा सुल्तान रख लिया.

हिंदी फिल्म जगत बॉलीवुड के शीर्ष 10 फ़िल्मी खलनायक

बॉलीवुड की फ़िल्में विलेन के किरदार के बिना अधूरी हैं। विलेन ही वो किरदार होता है जो एक हीरो को हीरो बनाता है। वह एक हीरो की आम जिंदगी को मुश्किल बनाता है और जिससे फिल्म में सस्पेंस, भय और रोमांच का माहौल बनता है।

भारतीय सिनेमा की शुरुआत से लेकर अब तक अनगिनत कलाकारों ने फिल्मों में खलनायक का किरदार अदा किया है। इनमें से विलेन के कई किरदार ऐसे थे जिन्हें नायकों से भी अधिक ख्याति मिली। वहीँ कुछ फिल्मों में तो स्थापित नायकों ने ही नकारात्मक किरदार निभा कर प्रशंसा बटोरी है।

यहाँ प्रस्तुत है हिंदी सिनेमा के बड़े पर्दे पर खलनायिकी को शीर्ष पर ले जाने वाले 10 कलाकारों की सूची।

 प्राण

प्राण कृष्ण सिकन्द

प्राण कृष्ण सिकन्द (जन्म: 12 फ़रवरी 1920; मृत्यु: 12 जुलाई 2013) बॉलीवुड में खलनायकों के बादशाह थे। उनके शानदार अभिनय और अलग स्टाइल ने उनको खलनायकों का किंग बना दिया। उनकी खलनायक के किरदार में सबसे बेहतरीन फ़िल्में लव इन टोक्यो, पूरब और पश्चिम, राम और श्याम, जोनी मेरा नाम, दिल दिया दर्द लिया, जिस देश में गंगा बहती है, आदि फिल्में थी। कहा जाता है 1978 में बनी मशहूर फिल्म डॉन के लिए प्राण ने अमिताभ बच्चन से दुगनी फीस ली थी।

 अमरीश पुरी

bollywood-top-10-villain-Amrish-Puri

सर्वश्रेष्ठ खलनायक के किरदार के लिए तो अमरीश पुरी सबसे पहला नाम है। दमदार आवाज़ के साथ, अमरीश पुरी बॉलीवुड में अपने अच्छे नकरात्मक प्रदर्शन के लिए भी जाने जाते हैं। इनके खलनायक के किरदार के बिना फिल्म अधूरी मानी जाती थी. उन्होंने 400 के करीब फिल्मों में खलनायक का रोल अदा किया है.

फिल्‍म मिस्‍टर इंडिया का डायलॉग ‘मुग़ैम्बो खुश हुआ’ उस दौर के हर एक शख्स की जुबान पर था। फिल्‍म दामिनी में वकील चड्ढा का रोल, फिल्‍म घायल में बलवंत राय कर किरदार, फिल्म तहलका में डाँग का रोल, फिल्म करण-अर्जुन में ठाकुर दुर्जन सिंह का किरदार आदि अमरीश पुरी के उत्कृष्ट किरदारों में से हैं।

 अमजद खान

bollywood-top-10-villain-amjad-khan-april 

अमजद खान को ‘द गब्बर सिंह ऑफ़ बॉलीवुड’ भी कहा जाता है। सदाबहार ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ में ‘गब्बर’ का किरदार खलनायकी की दुनिया में एक ऐसा मील का पत्थर है जिसे कोई हिला भी नहीं सका है।  इसके अलावा उन्होंने सुहाग, मिस्टर नटवरलाल और हिम्मत वाला जैसी सफल फिल्मों में नकरात्मक किरदार निभाए।

प्रेम चोपड़ा

bollywood-top-10-villain-Prem-Chopra

70, 80 और 90 के दशक के स्टाइलिश, आधुनिक, नौजवान विलेन थे प्रेम चोपड़ा। अपनी शरीर की भाषा और डायलॉग बोलने के अलग स्टाइल के लिए मशहूर प्रेम चोपड़ा अपने समय में खलनायकी का चेहरा हुआ करते थे। उनका नाम आते ही औरतें नाक- भौंह सिकोड़ लिया करती थी। फिल्म बॉबी का उनका डायलाग ‘प्रेम नाम है मेरा’ उनका बहुत ही मशहूर डायलॉग है।

 डैनी

bollywood-top-10-villain-Danny_Denzongpa

डैनी बॉलीवुड के स्टाइलिश विलेन हैं. उनके द्वारा की गई फ़िल्में ‘घातक’ में कात्या, ‘क्रांतिवीर’ में चतुर सिंह चीता और ‘अग्निपथ’ में कांचा चीना के किरदार बेहतरीन किरदारों में से एक थे. उनका सबसे मशहूर डायलॉग ‘दुश्मन से अगर फायदा हो तो उसे अपना दोस्त बना लो’ है. उन्होंने करीब 190 फिल्‍मों में काम किया है. उन्होंने फिल्म ‘धुंध’ में पहली बार विलेन का किरदार  निभाया था।

 परेश रावल

bollywood-top-10-villain-Paresh-Rawal

वर्तमान में परेश रावल फिल्मों में अधिकतर हास्य किरदार निभाते हैं, लेकिन पहले उन्होंने 90 के दशक की फिल्मों में विलेन के किरदार निभा कर दर्शकों का दिल जीता था. उनकी मशहूर फ़िल्में, जिनमें उन्होंने नकरात्मक किरदार निभाया था, वह हैं राम लखन, स्वर्ग, दामिनी, दिलवाले, अंदाज अपना अपना और क्रोध।

शक्ति कपूर

bollywood-top-10-villain-Shakti-Kapoor

मुझे नहीं लगता कि आपको शक्ति कपूर के बारे में परिचय देने की जरूरत है. शक्ति कपूर बॉलीवुड का सबसे बड़ा बहुमुखी अभिनेता है. इनका फिल्म ‘अंदाज अपना अपना‘ में ‘मास्टर गोगो‘ का किरदार बहुत मशहूर हुआ था. शक्ति कपूर द्वारा विलेन के किरदार में कुछ सफल फ़िल्में: पांच कैदी, प्यार का मंदिर, चालबाज, आँखें, मैं खिलाड़ी और तू अनाड़ी आदि हैं, जिसमें उन्होंने बेजोड़ विलेन का किरदार निभाया था.

 गुलशन ग्रोवर

bollywood-top-10-villain-gulshan-grover

बॉलीवुड के बैड मैन कहलाने वाले गुलशन ग्रोवर, तो जैसे नकरात्मक किरदार के लिए ही पैदा हुए हैं. उनकी सबसे मशहूर फ़िल्में, जिनमें उन्होंने नकरात्मक किरदार निभाया है, वह हैं राम लखन, मोहरा, 16 दिसम्बर, क्रिमिनल और खिलाडियों का खिलाड़ी हैं. उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की फिल्मो में भी काम किया है. फिल्‍मी पर्दे पर आते ही उनके चेहरे पर खलनायक वाली हंसी उन्‍हें और भी डेंजर विलेन बनाती है, लेकिन वह असल ज़िंदगी में बहुत नरम स्वभाव के हैं.

 अनुपम खेर

bollywood-top-10-villain-anupam-kher

अनुपम खेर विलेन के किरदार में पहले ‘सारांश‘ फिल्म से मशहूर हुए और उन्होंने इसी तरह के कई किरदार अपनी बहुत फिल्मों में निभाए. उनका फिल्म कर्मा में ‘डॉक्टर डैंग‘ का किरदार भला कौन भूल सकता है. उन्होंने अपना सफल विलेन किरदार कर्मा, रूप की रानी चोरों का राजा और सारांश में निभाया था. उन्‍होंने हॉलीवुड की फिल्‍मों में भी काम किया है.

नसीरुद्दीन शाह

bollywood-top-10-villain-Nassiruddin-Shah

नसीरुद्दीन शाह ने अपने समय में बेहतरीन नकरात्मक किरदार अदा किए हैं. नसीरुद्दीन शाह ने ‘सरफरोश‘, ‘मोहरा‘, ‘द डर्टी पिक्चर‘ जैसी सफल फिल्मों में महत्वपूर्ण किरदार अदा किए. उन्होंने अपने करियर में अपने किरदारों के लिए बहुत से पुरस्कार जीते हैं.

50 सबसे मजेदार रोचक तथ्य!

  • एक वर्ष में इंसान औसतन 50 लाख बार सांस लेता है.
  • मानव शरीर की त्वचा से प्रतिदिन 10 बिलियन उत्तक/कोशिकाएं गिरती हैं.
  • जन्म के समय मानवीय शरीर में 300 हड्डियां होती हैं. व्यस्क होने तक शरीर में 209 हड्डियाँ रह जाती हैं.
  • औसत HB पेंसिल 35 मील लम्बी लकीर खींच सकती है और 50,000 शब्द लिख सकती है.
  • आपके शरीर की एक चौथाई हड्डियां आपके पैरों में होती हैं.
  • [adinserter block=”5″]
  • औसतन आदमी अपनी पूरी जिन्दगी के दो हफ्ते रेड ट्रैफिक सिग्नल को ग्रीन होने के इंतजार में व्यतीत करता है.
  • अजवाइन को खाने में इतनी कैलोरी लगती है जितनी अजवाइन में भी नहीं होती।
  • एक गधा रेत के दलदल में डूब सकता है परन्तु एक खच्चर नहीं.
  • सबसे बड़ा हिमपात खंड (बर्फ गिरते समय बर्फ का टुकड़ा या फाहा) 15 इंच चौड़ा और 8 इंच मोटा था.

largest-snowflake-ever-hindi

  • कोड़े (Bullwhip) की नोक की गति इतनी तेज होती है कि इसकी आवाज़ किसी छोटे सुपरसोनिक बूम जैसी होती है.
  • अमेरिका के मूल निवासी अपने बच्चों का पहला नाम उस चीज के नाम पर रखते थे जिस चीज को वो अपने घर से बाहर निकलते ही सबसे पहले देखते थे।यह भी पढ़ें: एक अच्छे मित्र या सच्चे मित्र के दस गुण
  • पश्चिम अफ्रीका के मातमी जनजाति के लोग मर चुके मानव की खोपड़ी का इस्तेमाल फूटबाल खेलने में करते हैं.

matami-tribe-play-football-with-human-skull

  • कोका-कोला का रंग हरा होता अगर इसमें फ़ूड कोलोरेंट नहीं मिलाया होता.
  • 17वीं सदी में तुर्की के सुल्तान ने अपने सेनिकों को अजीब सा आदेश दिया था. उसने आदेश दिया कि मेरी सारी पत्नियों को पानी में डूबा दो और उनकी जगह नई औरतों को ले आओ.
  • छींकते समय आपका दिल एक सेकंड के लिए रुक जाता है.
  • “almost” सबसे लम्बा अंग्रेजी शब्द है जिसमें सारे शब्द Alphabets के क्रम में आते है.
  • मानव की जांघ की हड्डी कंक्रीट से भी मजबूत होती है.
  • कोकरोच अपने सिर के बिना कई हफ़्तों तक रह सकते हैं।
  • [adinserter block=”6″]
  • आँख खोल कर छींक लगाना नामुमकिन है.
  • एक “टेन गैलन” नाम से मशहूर काऊब्यॉय टोपी सिर्फ तीन/चौथाई गैलन का भार ही उठा सकती है.
  •  अंग्रेजी के सभी शब्दों में “Set” के सबसे ज्यादा अर्थ निकलते हैं.
  • अमेरिका के नेब्रास्का शहर की किसी चर्च में अगर आपने छींक मारी तो आपके ऊपर कानूनी करवाई हो सकती है.
  •  वर्ष 1386 में फ्रांस में एक सूअर को  इसलिए फांसी दी गयी थी क्योंकि उसने एक बच्चे को मारा था.
  • [adinserter block=”6″]
  •  पृथ्वी ही ऐसा एक ग्रह है जिसका नाम किसी भी देवता के नाम पर नहीं रखा गया है.
  •  दुनिया का सबसे पुराना चुइंगम 9000 वर्ष पुराना है.
  •  एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 3000 मील तक तितली का पीछा किया था.
  • रेशम का कीड़ा 56 दिनों में अपने भार का 86,000 गुना भोजन खाता है।

silkworm-eats-food-twice-its-body-weight[adinserter block=”6″]

  • अगर आधुनिक दुनिया के तनाव को हटा दिया जाए तो आदमी औसतन दिन में 10 घंटे सोयेगा.
  • एक पौंड शहद के लिए मधुमक्खी को 20 लाख फूलों तक घूमना पड़ता है.
  • 500 चमगादड़ों की एक कालोनी एक घंटे में 2,50,000 कीटों को खा सकती है.

swarm-of-bats

  • हर पांच में से एक व्यक्ति का मानना है कि एलियन मानव शरीर में हमारे साथ पृथ्वी पर रह रहे हैं.
  • प्राचीन जापान में चलती-फिरती मालिश करने वाली का अँधा होना कानूनी रूप से आवश्यक था.
  • ब्लड हाउंड एकलौता ऐसा कुत्ता है जिसको कोर्ट में सबूत के तौर पर लाया जा सकता है.

Blood Hound used as evidence in court

  • जेम्स फिक्स (James Fixx), जिसने अमेरिका में जॉगिंग करने का प्रचार किया था, की मौत दौड़ते समय दिल की धड़कन रुकने से हुई थी.

James Fixx promoted jogging America

  • औसतन अमेरिकी अपनी जिन्दगी का आधा समय टीवी देखने में बिताते हैं.
  • प्राचीन ग्रीक में जन्म-नियंत्रण के लिए औरत को पालथी मार कर, सांस रोक कर छींक मारने को कहा जाता था. हैरानी नहीं कि यह उपाय बेअसर रहा.
  • एफडीऐ (अमेरिकन फ़ूड एंड ड्रग प्रशासन) हर 100 ग्राम सेब के मक्खन पर अधिकतम 5 जिन्दा कीड़ों के पाए जाने पर भी कोई कानूनी कारवाई ना करने की छूट देता है.
  • दुनिया में कोई भी नीले रंग का फल नहीं है. ब्लू-बेरीज भी पर्पल यानि बैंगनी रंग की होती है.

Blueberries blue colored fruit world

  • जेरेमी बेन्थम के कंकाल को अभी भी लन्दन यूनिवर्सिटी की सभी महत्वपूर्ण मीटिंग्स में रखा जाता है. जेरेमी बेन्थम एक ब्रिटिश दार्शनिक, विधिवेत्ता और समाज सुधारक थे. उनकी मौत 6 जून, 1832 को हुई थी.

Jeremy Bentham skeleton kept important meetings University London

  • हाथी एकमात्र ऐसा स्तनपायी जीव है जो कूद नहीं सकता.
  • उँगलियों की छाप की तरह जीभ की छाप भी सब की अलग अलग होती है,
  • मुर्गे की सबसे लम्बी उड़ान अब तक सिर्फ 13 सेकंड की है.
  • मनुष्य द्वारा खाए जाने वाले पदार्थों में शहद एक-मात्र ऐसा पदार्थ है जो कभी खराब नहीं होता.
  • महान विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपनी पूरी जिंदगी में कभी जुराबें नहीं पहनी थी.

scientist-Albert-Einstein-never-wore-socks

  • 111,111,111 x 111,111,111 = 12,345,678,987,654,321
  • दुनिया के 11% लोग बाएं हाथ से खाते हैं
  • बोईंग 747 के पंखों की लम्बाई राइट ब्रदर्स की पहली उड़ान (की दूरी) से ज्यादा है.

Wright Brothers Boeing wingspan first flight

  • रुकी हुई घड़ी दिन में 2 बार सही समय दिखलाती है.
  • “एक बतख की क्वेक किसी को भी नहीं सुनाई देती, कोई भी नहीं जानता ऐसा क्यों होता है” – हर ‘अमेजिंग फैक्ट्स‘  लेख में ऐसा कहा जाता है, जोकि झूठ है.
  • सूअरों के लिए आकाश की तरफ देखना असंभव है

यह भी पढ़ें:

भारत में गायों की आबादी अमेरिका की कुल गाड़ियों से ज्यादा

भारत में इतनी गायों (cows) हैं, जितनी अमेरिका में कुल गाड़ियाँ भी नहीं.

पूरे विश्व में सबसे ज्यादा गाय (cows) भारत के पास हैं. भारत में कुल 18 करोड़ गाय हैं.

पूरे विश्व की 28.29% गाय की आबादी भारत में है. अमेरिका में कुल गायों की आबादी 9 करोड़ 66 लाख हैं.

भारत में गाय की कुल आबादी अमेरिका में पाये जाने वाले कुत्ते और बिल्लियाँ की कुल संख्या से भी ज्यादा है.

यह भी पढ़ें :

खेत में लगाये गए काजल अग्रवाल के पोस्टर

नशे की लत का शिकार, बॉलीवुड के ये सितारे

यह पहली बार नहीं है कि बॉलीवुड के सितारे, नशे के कारण मीडिया के लिए हैडलाइन बने हो. नशे के कारण कोई ना कोई स्टार तो सुर्ख़ियों में बना रहता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं, बॉलीवुड के वह सितारें, जिनको अवैध नशे करने की लत है.

 रणबीर कपूर

ranbir-kapoorबॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर ने अपने हाल ही के इंटरव्यू में कहा है कि वह जब एक्टिंग स्कूल में थे, तब से ही स्मोकिंग कर रहे हैं. उन्हें अक्सर शूटिंग के दौरान स्मोकिंग करते हुए देखा गया हैं. उन्होंने यह भी कहा की उन्होंने अपनी फिल्म रॉकस्टार में कुछ द्रश्यों की शूटिंग नशा करके की थी. लेकिन इससे पहले कि नशा उन पर ज़्यादा हावी होता, उन्होंने नशे पर कंट्रोल कर, नशे से तौबा कर ली.

फरदीन खान

fardeen-khanफरदीन खान तब मीडिया की नजरों में आ गए, जब उनको 5 मई, 2001 को जुहू मुंबई के एअरपोर्ट में कोकेन के साथ पकड़ा गया था. उन पर फिर 2011 को अदालत ने एन.डी.पी.सी धारा के तहत केस दर्ज किया. एक टाइम था, जब वह बॉलीवुड में उभरता सितारा साबित हुए थे लेकिन नशे की लत ने उनका करियर पूरी तरह बर्बाद कर दिया.

 संजय दत्त

Sanjay-Duttबॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त को उनके करियर की शुरुआत से ही नशे की लत थी. वह तकरीबन 12 साल तक ड्रग्स के नशे में डूबे रहे थे. उनको ड्रग केस के मामले में 1982 में 5 महीने की जेल भी हुई थी. इसके बाद उनके पिता उनका नशा छुड़वाने के लिए अमेरिका ले गए. वहां उनकी नशे करने की आदत लगभग छूट गई, लेकिन आज भी वह नॉर्मल स्मोकिंग करते नजर आते हैं.

कपिल शर्मा

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की तो पूरी दुनिया दीवानी रही है. उनके कॉमेडी शो ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचा दिया था, लेकिन शराब की लत की वजह से कपिल ने अपना करियर चौपट कर लिया. सुनील ग्रोवर से हुए विवाद के बाद कपिल शराब में पूरी तरह से डूब गए थे. हालांकि, कपिल की हालत में अब पूरी तरह से सुधार है.

मनीषा कोइराला

90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का फिल्मी सफर सातवें आसमान पर रहा. लेकिन ड्रग्स और शराब के नशे में डूबकर मनीषा अपना करियर बर्बाद कर चुकी थी. नशे की आदत की वजह से उनको ओवेरियन कैंसर से जंग लड़नी पड़ी. कैंसर की बीमारी के बारे में पता चलने के बाद मनीषा ने नशे से पूरी तरह दूरी बना ली. लंबे समय बाद फिल्म संजू से वह बॉलिवुड में सफल वापसी कर चुकी हैं.

 गीतांजली नागपाल

gitanjali-nagpalगीतांजलि 90 के दशक की एक मॉडल रह चुकी हैं और उसने कई टीवी शोज़ में भी काम किया हैं. लेकिन उसे ड्रग की बुरी आदत लग चुकी थी. नशे की बुरी आदत की वजह से 2007 में वह भीख मांगती हुई मिली थीं. अंत में वह एक दिन नशे में डूबी हुई सड़क फुटपाथ पर मिली, 2008 में नशे के कारण उनकी मौत हो गई थी.

 गौरी खान

gauri-khanकई वर्ष पहले शारुख खान की पत्नी गौरी खान को बर्लिन के एयरपोर्ट पर ड्रग के साथ पकड़ा गया. हालांकि उन्होंने एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों से कहा कि वह ड्रग सिर्फ अपने लिए इस्तेमाल करती है. इसके बाद ही बर्लिन की पुलिस ने उसे जाने दिया.

हनी सिंह

हनी सिंह जिनका नाम बच्चे-बच्चे की जुबां पर होता था, अब यह नाम कहीं गुम हो चुका है. हनी सिंह बुरी तरह से शराब और ड्रग्स जैसे नशे के शिकार हो गए थे. नशे से छुटकारा पाने के लिए वह नशा मुक्ति केंद्र में गए थे. 18 महीनों तक इस समस्या से जूझने के बाद वे मीडिया के सामने आए. एक इंटरव्यू में उन्होंने ने कहा, मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं कभी ठीक हो पाऊंगा, जो इंसान तीस हज़ार लोगों की भीड़ में गाता था, उसे दो-तीन लोगों से मिलने में भी डर लगता था. लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी और इस लड़ाई में मेरी जीत हुई.

धर्मेंद्र

बॉलीवुड हीमैन धर्मेंद्र को ड्रग्स और शराब की बुरी आदत लग गई थी. वह बहुत ऑवर लिमिट शराब पीते थे. इस बुरी आदत के कारण वह फ़िल्मी दुनिया की रेस से बाहर हो गए लेकिन धीरे-धीरे अपने स्वास्थ्य की चिंता कर, उन्होंने साल 2011 में नशा करना छोड़ दिया था.

राहुल महाजन

rahul-mahajanसभी स्वर्गीय प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन को जानते हैं. उनको 2006 में कोकेन का हद से ज्यादा नशा करने से हस्पताल में भर्ती किया गया था. जब वह हस्पताल से निकले, तो उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

बॉलीवुड की शीर्ष 20 कॉमेडी फ़िल्में

कॉमेडी, बॉलीवुड की सबसे सफल शैली है. हम यहां आपको बॉलीवुड की 20 सबसे अच्छी कॉमेडी फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं. इन फिल्मों को बॉलीवुड की किंग फ़िल्में भी कहते हैं. आप इन 20 सबसे अच्छी कॉमेडी फिल्मों को कभी भी देख सकते हैं, यह फ़िल्में आपको हर बार हंसाती रहेंगी. इस सूची में क्लासिक और नई फ़िल्में शामिल हैं.

 3 इडियट्स (2009)

3-Idiots3 इडियट्स बॉलीवुड की एक ड्रामा फिल्म है, जिसमें आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन, शर्मन जोशी और बोमन ईरानी मुख्य किरदार में हैं. यह फिल्म इंजीनियरिंग के छात्रों को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं, इस विषे पर आधारित है. 3 इडियट्स फिल्म सन 2009 की सबसे हिट फिल्म थी, इस फिल्म ने 202 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले, छायांकन, संवाद, संपादन, सर्वश्रेष्ठ ध्वनि रिकार्डिंग, सर्वश्रेष्ठ संगीत रिकार्डिंग आदि अनेकों पुरस्कार मिले हैं.

यह भी पढ़ें: 10 बॉलीवुड अभिनेता जिन पर अपराधिक मामले हैं

खूबसूरत (1980)

khubsooratखूबसूरत एक क्लास्सिकल फिल्म थी, जिसको भारत के महान निर्देशक हृषिकेश मुख़र्जी ज़ी ने निर्देशित किया था. यह फिल्म एक साधारण फिल्म थी. इस फिल्म के मुख्य कलाकार अशोक कुमार, रेखा, राकेश रोशन, शशि कला हैं. इस फिल्म में रेखा ने अपना बहुत अच्छा किरदार अदा किया था, इसके लिए उनको 1981 में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

 हंगामा (2003)

hungamaहंगामा एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसको प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित किया गया था. यह फिल्म चार्ल्स डिस्कें प्ले नाटक पर आधारित है. इस फिल्म के मुख्य कलाकार परेश रावल, आफताब शिवदासानी, अक्षय खन्ना और रिमी सेन हैं. हंगामा फिल्म अपनी अच्छी कॉमेडी की वजह से बॉक्स ऑफिस पर सफल हो गई थी. इस फिल्म के लिए परेश रावल को फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला था.

यह भी पढ़ें: जब रजनीकांत को भिखारी समझ लिया!

 दुल्हे राजा (1998)

dulhe-rajaदुल्हे राजा में गोविंदा, रवीना टंडन, कादर खान, जॉनी लीवर, प्रेम चोपड़ा और असरानी मुख्य कलाकार हैं. दुल्हे राजा में गोविंदा और कादर खान के बीच ढाबे को लेकर होती लड़ाई को दिखाया गया है. इस फिल्म में कादर खान के पास पांच सितारा होटल होता है, और गोविंदा के पास एक छोटा सा ढाबा होता है, जो उसके पांच सितारा होटल के सामने होता है. इस फिल्म के लिए जॉनी लिवर को फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला था.

 अंदाज़ अपना अपना (1994)

andaz-apna-apnaइस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर और परेश रावल मुख्य कलाकार हैं. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी. जब बाद में इस फिल्म को डीवीडी में जारी किया गया, तो बहुत लोगों ने इस फिल्म को पसंद किया था. अंदाज़ अपना अपना फिल्म को आमिर खान और सलमान खान के प्रशंसकों ने बहुत पसंद किया.

 अंगूर(1982)

angoorअंगूर एक बॉलीवुड की कॉमेडी फिल्म है, जो शेक्सपियर के नाटक ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है. अंगूर फिल्म का निर्देशन गुलज़ार ने किया था. अब भी लोग इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं. इस फिल्म में संजीव कुमार और  देवेन वर्मा मुख्य कलाकार हैं. इस फिल्म के लिए संजीव कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और देवेन वर्मा को सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के 24 अदभुत तथ्य जिनसे आप अनजान होंगे

 पड़ोसन(1968)

padosan-movieपड़ोसन एक पुरानी हिंदी फिल्म है, जिसको ज्योति स्वरुप ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में सुनील दत्त, साईरा बानो, किशोर कुमार, ओम प्रकाश और कैस्टो मुखर्जी आदि मुख्य कलकारों ने रोल अदा किये हैं. यह फिल्म बहुत साधारण फिल्म है, जिसमें एक लड़का अपनी पड़ोसन से प्यार करने लगता है.

चुपके चुपके (1975)

chupke-chupkeचुपके चुपके फिल्म में बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ी अमिताभ बच्चन और धरमिंदर ने अपने रोल अदा किये हैं, इनके इलावा फिल्म में ओम प्रकाश, शर्मिला टैगोर, जया बच्चन, असरानी आदि ने अपने रोल अदा किए। इस फिल्म का निर्देशन हरिकेश मुख़र्जी ने किया था. यह फिल्म बंगाली कहानी पर आधारित है.

 बोम्बे टू गोवा (1972)

bombay-to-goaबॉम्बे टू गोवा एक प्रतिष्ठित हिंदी फिल्म थी. जिसमें अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, अरुणा ईरानी और महमूद ने काम किया था. बॉम्बे टू गोवा, साउथ की फिल्म मद्रास टू पोंडीचिरी की नकल थी.

यह भी पढ़ें: कड़ा संघर्ष करके बने थे ये सितारे

 हेरा फेरी (2000)

hera-pheriहेरा फेरी फिल्म एक बहुत मज़ेदार कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्य कलाकार हैं. यह फिल्म मलयालम फिल्म रामजी राव स्पीकिंग का रीमेक है. इस फिल्म के लिए परेश रावल को सबसे ज़्यादा पुरस्कार मिले हैं, स्क्रीन सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता, आई आई एफ ए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता, बौलीवुड मूवी पुरस्कार – सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता, ये सारे पुरस्कार परेश रावल को मिले हैं।

 सत्ते पे सत्ता (1982)

satte pe sattaसत्ते पे सत्ता एक बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, अमजद खान, शक्ति कपूर और अन्य अभिनेताओं ने काम किया है. यह फिल्म 7 भाइयों पर आधारित है, जो एक ही घर में रहते हैं, और घर चलाने के लिए काम करते हैं.

 चश्मे बद्दूर (1981)

chashme-buddoorचश्मे बुद्दूर एक प्रतिष्ठित कॉमेडी फिल्म है. जिसमें फारूक शेख, दीप्ति नावल, राकेश बेदी, रवि बासवानी और सईद जाफरी ने काम किया है.

यह भी पढ़ें: एक्स्ट्रा टैलेंट के साथ बॉलीवुड सितारे

 हम है कमाल के (1993)

hum-hai-kamal-keहम हैं कमाल के, एक हिंदी कॉमेडी फिल्म है. जिसमें विजय रेड्डी, स्टेरिंग शिब्बा, अनुपम खेर और कादर खान ने काम किया है. इस फिल्म में एक आदमी अंधा और दूसरा बहरा होता है.

 चमेली की शादी(1996)

chameli-ki-shaadiचमेली की शादी, बासु ने निर्देशित की थी, जिसमें अनिल कपूर, अमजद खान और अमृता सिंह ने काम किया है. फिल्म में ज्यादा कुछ रोमांचक नहीं था, फिर भी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा पसंद किया गया. यह उस वर्ष की सबसे हिट फिल्म बन गई थी.

 इश्क (1997)

ishqइश्क एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आमिर खान, अजय देवगन, काजोल और जूही चावला ने अपने महत्वपूर्ण किरदार अदा किये. फिल्म की कहानी बहुत सधारण थी, जिसमें अमीर परिवार का लड़का और गरीब परिवार की लड़की एक दुसरे से प्यार करने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के 18 सितारे जो फर्श से अर्श तक पहुंचे

 हीरो नंबर 1 (1997)

hero-no-1हीरो नंबर 1 फिल्म को डेविड धवन दुवारा निर्देशित किया गया. इस फिल्म में अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री कृष्णा कपूर ने अपने मुख्य किरदार निभाए. इस फिल्म का थोड़ा सा हिस्सा पुरानी क्लासिक फिल्म बावर्ची पर आधारित है, लेकिन बाद में यह फिल्म बहुत अलग हो जाती है.

 दीवाना मस्ताना (1997)

deewana-mastanaदीवाना मस्ताना, फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया था. इस फिल्म में अनिल कपूर, गोविंदा और जूही चावला ने काम किया है, जॉनी लीवर, अनुपम खेर, रीमा लागू, शक्ति कपूर, सईद जाफ़री और कादर ख़ान ने सहायक भूमिका निभाई है। इस फिल्म के जॉनी लीवर को फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

 मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस (2003)

Munna-Bhai-mbbsमुन्ना भाई फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है. जिसका निर्देशन राज कुमार हिरानी ने किया था. इस फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी ने अपना मुख्य किरदार निभाया था. इनके इलावा फिल्म में सुनील दत्त, ग्रेसी सिंह, बोमन ईरानी, जिमी शेरगिल ने काम किया है. इस फिल्म ने 18 अवार्ड जीते थे. यह फिल्म एक दयालु गुंडे पर आधारित है, जो एम्बीबीएस की पढ़ाई शुरू करता है. चिकित्सकों के मरीजों के प्रति इमोशन लेस रवैये को चुनौती देता है.

 लगे रहो मुन्ना भाई (2006)

Lage-raho-munnabhaiलगे रहो मुन्ना भाई का निर्देशन राज कुमार हिरानी ने किया था. इस फिल्म में संजय दत्त, अरशद वारसी, विद्या बालन, दिया मिर्ज़ा और बोमन ईरानी ने अपने रोल अदा किये हैं. यह फिल्म आधुनिक समय की गांधीगिरी को दर्शाती है.

 भेजा फ्राई (2007)

bheja-fryभेजा फ्राई, फिल्म को सागर बल्लारी ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में रजत कपूर, विनय पाठक और रणवीर शोरे ने अपने रोल अदा किये हैं.

दुनिया के शीर्ष 10 सबसे महंगे कुत्ते

कुत्ते को आदमी का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है. लेकिन कभी-कभी इन दोस्तों के लिए बहुत महंगे दाम चुकाने पड़ते हैं. इन कुत्तों की दुर्लभता या नस्ल की शुद्धता इन्हें बहुत महंगा बना देती है. आइए जानते है दुनिया के शीर्ष 10 सबसे महंगे कुत्तों के बारे में:

 चाउ चाउ

top-10-expensive-dogs-Chow-Chow

इन कुत्तों की कीमत 2 लाख से शुरू होती है. यह मूल रूप से चीन में पाया जाता है, वहां इसे ‘सोंग्शी कुआन’ जिसका मतलब है ‘पफ्फी शेर कुत्ता ‘ के नाम से जाना जाता है. चाउ चाउ को शिकार के लिए, खेतों से चिड़ियों को उड़ाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है. यह एक मध्यम आकार का कुत्ता है जिसका सिर और गोल थूथन होते हैं, और इनकी नीली-काली जीभ होती हैं. इनकी हाइट 17 – 20 इंच होती है, और इनकी उम्र 8 – 12  साल तक होती है। यह बच्चों के साथ ज़्यादा खुश रहते है.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड सितारों के बारे में कुछ ऐसी बातें जो आप नहीं जानते थे!

 फ़राओ हाउंड

top-10-expensive-dogs-Pharaoh-Hound-Dog

फ़राओ हाउंड की कीमत 2 लाख 32 हज़ार से शुरू होती है और यह माल्टा का राष्ट्रिय कुत्ता है . हाउंड नस्ल के कुत्ते बहुत कम मोटे और अच्छे जम्पर होते हैं. फराओ हाउंड बहुत बुद्धिमान और कभी- कभी जिद्दी भी होते हैं. इनकी नस्ल का संबंध मिस्र में प्राचीन समय में शिकार के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले कुत्तों से माना जाता है. हाउंड मेल की हाइट हाउंड फीमेल से थोड़ी ज़्यादा लम्बी होती है जहां मेल हाउंड 23 से 25 इंच के होते है वहीं फीमेल हाउंड 20 से 22 इंच होतें है। इनकी उम्र 12 – 14 साल होती है  और सबसे रोचक बात यह है की यह कभी कभी ब्लश भी करते है। भारत में यह बहुत कम पाए जाते है। यह बहुत जल्दी सबके साथ घुल मिल जाते है।

अकिता

top-10-expensive-dogs-Akita

अकिता नस्ल के कुत्ते जापान में ज़्यादातर पाए जाते है जिनकी कीमत 2 लाख 32 हज़ार से शुरू होती है. इस नस्ल के कुत्ते अजनबियों के साथ अलग तरह से व्यवहार करते हैं, और परिवार के सदस्यों के साथ बड़े स्नेही होते हैं. यह एक मजबूत, प्रभावी और स्वतंत्र नस्ल है, लेकिन यह नस्ल विभिन्न अनुवांशिक स्थितियों से पीड़ित हैं और वह कुछ दवाओं के प्रति संवेदनशील होते हैं। इनकी पूँछ बहुत मुड़ी हुई होती है और सफेद रंग की होती है। इनमे फीमेल अकिता की हाइट मेल अकिता से कम होती है और इनकी उम्र 10 – 13 साल तक है।

यह भी पढ़ें: सूची: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2016

चाइनीज़ क्रस्टेड हेयरलेस

top-10-expensive-dogs-Chinese-Crested-Hairless

इस कुत्ते के शरीर के ज़्यादातर हिस्सों में बाल नहीं होते. इसलिए इसको कलगी गंजा कुत्ता कहते हैं, यह समझदार पर खतरनाक डॉग है. इस नस्ल का कुत्ता बहुत छोटा होता है, जिसके शरीर पर फर का सिर्फ एक ही कोट होता है. इस नस्ल के कुत्ते की कीमत 3 लाख 32 हज़ार से शुरू होती है.

 तिब्बतन मस्तिफ्फ़

top-10-expensive-dogs-Red-Tibetan-Mastiff

तिब्बतन मस्तिफ्फ़ मूल रूप से तिब्बत, चाइना, नेपाल, लदाख और सेंट्रल एशिया में पाया जाता है. यह नस्ल बहुत महंगी होती है. इसकी कीमत 5 – 25 लाख है. हाल ही में चाइना में इनमे से एक कुत्ता 2 मिलियन में बिका था जो अपने आप में ही इतिहास है। यह डॉग रात में अधिक सतर्क रहते है और इसीलिए वह दिन में सोते रहते है। यह बहुत ही अच्छे और खूंखार गार्ड डॉग होते है। यह देखने में बहुत ज़्यादा प्यारे होते है पर यह इतने ताकतवर होते है कि दो तिब्बतन मस्तिफ्फ़ मिल के 1 शेर को आसानी से मार सकते है। इनमे मेल डॉग से ज़्यादा फीमेल डॉग ज़्यादा खूंखार होते है। इनकी ज़िंदगी 12 – 15 साल होता है।

यह भी पढ़ें: दुनिया के 10 सबसे खतरनाक हवाई अड्डे

 कैनेडियन एस्किमो

Canadian-top-10-expensive-dogs-Eskimo-Dog

कैनेडियन एस्किमो नस्ल के कुत्ते उत्तरी अमेरिका के सबसे पुराने और नायब शेष खालिस नस्ल के कुत्तों में से एक हैं. यह एक शक्तिशाली और पुष्ट कुत्ता है. यह कुत्ते एक अच्छे गार्ड के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं. इस कुत्ते की कीमत 3 लाख 99 हज़ार से शुरू होती है. इनकी ज़िंदगी 12 – 15 साल होता है. यह खुश, सक्रीय , बुद्धिमान कुत्ता है और बच्चों के साथ तो बहुत ही खुश रहते है. यह ज़्यादा नहीं भौंकते पर अगर ज़्यादा देर तक अकेले रहें तो भौंक भौंक कर आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं .गर्मी से ज़्यादा ठंडे इलाके में रहने के लायक होते है यह कुत्ते।

 जर्मन शेफर्ड

top-10-expensive-dogs-German-Shepherd

जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते बहुत बुद्धिमान होते हैं. जर्मन शेफर्ड की शुद्ध नस्ल की कीमत 4 लाख 32 हज़ार से शुरू होती है. जर्मन शेफर्ड को मुख्य रूप से भेड़ों और भेड़-बक्करियों के झुंड के लिए विकसित किया गया था. लेकिन अब इनका इस्तेमाल पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ने के लिए, सेना द्वारा युद्ध के बीच और अन्य कामों के लिए होता है. यह वाइट कलर में भी आते है जो देखने में बहुत सुन्दर लगते है और यह अच्छे गार्ड डॉग, फैमिली डॉग, परफॉरमेंस डॉग, शो डॉग, मिलिट्री डॉग, पुलिस डॉग और सर्विस डॉग होते है. इनके बाल लम्बे है और झड़ते भी ज़्यादा है,इनका पसंदीदा मौसम सर्दी होती है. इन्हे पांडा शेफर्ड भी कहा जाता है. इनकी उम्र 9 – 13 साल होता है.

 समोएड(Samoyed)

top-10-expensive-dogs-Samoyed

समोएड नस्ल के कुत्ते रूस (साइबेरिया) से आते है और इसकी कीमत 4 लाख से शुरू होकर 7 लाख तक पहुंच जाती है. यह एक बहुत प्यारी और चंचल नस्ल है. यह छोटे-छोटे बच्चों के और बजुर्ग लोगों के उत्क्रष्ट साथी है. यह कभी – कभी जिद्दी हो जाते है और इनकी हाइट 21 – 23 इंच होता है. इनकी उम्र 12 – 14 होती है. इन्हे खेलना और एक्टिव रहना पसंद है और यह ठन्डे इलाके में पाए जाते है. यह अकेले नहीं रह सकते और खुशमिज़ाज़ होते है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ की पहचान ‘गिलौटी कबाब’ का जानें इतिहास और रेसिपी!

 रॉटवेलर

top-10-expensive-dogs-Rottweiler-Dog

रॉटवेलर बहुत महंगी नस्ल का कुत्ता है. यह एक घरेलू कुत्ता होता है जो एक बड़े आकार का होता है.यह एक नेकदिल, सौम्य, समर्पित और आज्ञाकारी होता है. इस कुत्ते को पुलिस और सेना द्वारा इस्तेमाल किया जाता है. इस नस्ल के कुत्ते की न्यूनतम कीमत 4 लाख 65 हज़ार से शुरू होती है.रॉटविलर अपने एग्रेशन के लिए काफी बदनाम है। इसके चलते यूरोप और अमेरिका के कई हिस्सों में रॉटविलर को घर पर पालना बैन है, हालांकि भारत में इस ब्रीड को पालने को लेकर किसी तरह का कोई बैन नहीं है. रोटविलर बहुत कम बीमार होने वाली ब्रीड है. इसका जबड़ा और शरीर बेहद मजबूत होता है. लंबाई 61 से 70 सेंटीमीटर होती है. इसकी उम्र औसत 8 से 10 साल होती है और वजन 60 किलो तक होता है.

लोचेन

top-10-most-dangerous-countries-to-live-Lowchen-Dog

यह दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता है. लोचेन नस्ल के कुत्ते सबसे दुर्लभ और अदितीय होते हैं.यह कुत्ते हर वर्ष सिर्फ 100 ही बिकते हैं. इस कुत्ते की कीमत 4 लाख 65 हज़ार से शुरू होती है. इस कुत्ते को “लिटिल लायन डॉग” और “खिलौना कुत्ता” भी कहा जाता है. यह फ्रांस, स्पेन, नीदरलैंड्स, जर्मनी में पाया जाता है. यह 12 – 14 साल जीते है.
यह बहुत ही अच्छे पालतू कुत्ते साबित होते है और उतने ही खुशमिज़ाज़, मिलनसार और शांत होते है. यह भी 12 – 14 इंच होते है.

यह भी पढ़ें :-

जानिए कैसे समझे कुत्तों की भाषा को
दुनिया के 10 सबसे महंगे जानवर
जानवरों की कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरें!
कुत्तों द्वारा किया गया शानदार प्रदर्शन!
कुत्ते अपनी सोने वाली जगह पर चक्कर लगाकर क्यों सोते हैं?
कुत्ते ने अपनी जान पर खेल कर बचाई डूबते हुए हिरण की जान
10 सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और पालने योग्य नस्ल के कुत्ते
फनी वीडियो: छोटे कुत्ते को परेशान करता शैतान बन्दर!
प्यारे बच्चों की उनके पालतू कुत्ते के साथ मस्ती!

 

इतिहास की दस सबसे बड़ी गलतियां-भाग I

इंसान गलतियों का पुतला है, यह तो हमने बहुत बार सुना है, पर आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी गलतियाँ, जो इतिहास में हुई है।

हैरी पॉटर किताब को अस्वीकार करने की गलती

harry-potter-bookजे.के. रोलिंग द्वारा लिखी गयी मशहूर किताब हैरी पॉटर को पहले 12 बार अस्वीकार किया गया था. बाद में  Blumsberg कंपनी की आठ वर्षीय अध्यक्ष एलिस ने इस किताब को प्रकाशित करने के लिए स्वीकार कर लिया. तब इस किताब को 60 भाषाओँ में प्रकाशित किया गया था जिससे जे.के. रोलिंग ने 60 अरब रुपए की कमाई की थी.

 बिटकॉइन पोर्टफोलियो (Bitcoin Portfolio) को फेंकना

bitcoin-portfolioबिटकॉइन को ऑनलाइन भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जेम्स होवेल्स ने 2009 में 7,500 बिटकॉइन खरीदे थे. उस समय उन बिटकॉइन की कीमत कुछ भी नहीं थी. यह सोचकर जेम्स होवेल्स ने बिटकॉइन अपनी कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव के साथ फेंक दिए. बाद में 2013 में एक बिटकॉइन की कीमत 61,000 रुपए तक पहुंच गयी. जिससे जेम्स के 7,500 बिटकॉइन की कीमत 45,00,00,000 रुपए बन गयी थी. बाद में जेम्स होवेल्स को अपनी गलती का एहसास हुआ. अगर वह बिटकॉइन कचरे में ना फेंकते तो आज वह अरबपति होते। आज वह बिटकॉइन 5 फीट ऊँचे कचरे के ढेर के नीचे दफ़न हैं।

 शुरुआत में गूगल को कम आंकने की गलती

google-darkगूगल सर्च इंजन के संस्थापक लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन ने पहले गूगल को सिर्फ 60 लाख रुपए में बेचने की पेशकश की थी. जब दोनों गूगल को बेचने के लिए एक्साइट कंपनी के सीईओ जॉर्ज बिल के पास पहुंचे. तब लैरी ब्रिन और उसके साथी संस्थापक ने गूगल सर्च इंजन जॉर्ज को सिर्फ 48,00,000 रुपए में ही देने की पेशकश कर दी थी. लेकिन जॉर्ज बिल ने गूगल सर्च इंजन को खरीदने से मना कर दिया था। आज गूगल सर्च इंजन की कीमत 23,36,326 करोड़ रुपए है.

 हिटलर को गोली नहीं मारने की गलती

hitler1914 में, प्रथम विश्व युद्ध के दौरान हेनरी टांडे, जो सबसे बढ़िया पायलट था, को युद्ध के दौरान हिटलर को मारने का मौका मिला था. हिटलर उस समय निहत्था ठीक उसके सामने खाई में गिरा हुआ था. लेकिन वह किसी कारण से हिटलर को गोली नहीं मार पाया. हालांकि इस घटना को अफवाह भी कहा जाता है.

 61,000 शेयरों को सिर्फ 1 येन(50 पैसे) में बेचना

one-coin2005 में, मिजुहो सिक्योरिटी, एक जापानी ट्रेडिंग कंपनी के व्यापारी ने 61,000 शेयरों की कीमत गलती से सिर्फ 1 येन(50 पैसे) ही रख दी थी. असल में उसने एक शेयर की कीमत 3 लाख रुपए रखनी थी, जो गलती से 1 येन हो गयी थी. जब तक उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, स्टॉक एक्सेचेंज में ये ऑर्डर पास हो गया था और कंपनी को 225 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा.

 चंगेज खान को क्रोधित करना

genghis-khan-madden13वीं सदी में मंगोल साम्राज्य के शासक चंगेज खान ने अपने पड़ोसी ख्वारेज्मिद साम्राज्य (आधुनिक ईरान/इराक) से राजनयिक और व्यापार लिंक खोलने की मांग की थी. लेकिन ख्वारेज्मिद के शासक ने चंगेज खान के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और चंगेज खान के 2 राजनयिक जो प्रस्ताव लेकर आये थे उनका गला काट कर मार डाला. इस बात से चंगेज खान इतना क्रोधित हुआ कि उसने अपने सम्राज्य के 2,00,000 योद्धाओं को भेज कर ख्वारेज्मिद सम्राज्य को तबाह कर दिया.

फेसबुक द्वारा ब्रायन ऐक्टन और जेन कौम को नौकरी से निकालना

brian-acton-and-the-Jain-community-facebook-firingफेसबुक ने 2009 में ब्रायन एक्टन और जेन कौम को इंटरव्यू में नहीं चुनने की गलती की थी. फिर बाद में इन दोनों ने व्हटसएप (whatsapp) का निर्माण किया था, जिसे हाल ही में फेसबुक ने 980 करोड़ रुपए में खरीदा था.

 चौड़ी रेल-गाड़ियों के आदेश की गलती

wide-rail-trains-mistake-to-orderफ्रेंच रेल एस.एन.सी.ऍफ़. ने $15 अरब(774 करोड़ रुपए) की नई रेल गाड़ियाँ खरीदी थी. लेकिन इन रेल गाड़ियों की चौड़ाई ज्यादा थी. इस समस्या को सुलझाने के लिए उनको 350 करोड़ रुपए की कीमत देनी पड़ी. यह तो वही बात हुई कि आपने गाड़ी तो बड़ी खरीद ली, लेकिन गेराज आपका छोटा निकला.

 साइनिंग ब्रायन पूल और ट्रेमेलोस

shur-beatles-band-group1962 में, रिकॉर्ड लेबल डेका नाम की कंपनी ने 2 बैंड ग्रुप का सिलेक्शन किया और फिर दोनों चुने हुए बैंड ग्रुप में उन्होंने लन्दन में प्रतियोगिता करवायी. इसमें एक बैंड ग्रुप को चुन लिए गया और जिसको नहीं चुना गया था. वह बाद में जाकर मशहूर बीटल्स बैंड ग्रुप बना.

 कंपनी के नाम के गलत स्पेलिंग

misspelling-of-the-name-of-the-companyब्रिटिश सरकार ने एक कंपनी के नाम के गलत स्पेलिंग लिखने वाले पर लगभग 9 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया था. जिसने कंपनी के नाम में स्पेलिंग की गलती की थी, उसने सिर्फ कंपनी के नाम में सिर्फ “एस” शब्द गलती से लिख दिया था.

यह भी पढ़ें :

कुत्ते अपनी सोने वाली जगह पर चक्कर लगाकर क्यों सोते हैं?