जानिए चीकू के 10 जबरदस्त फायदों के बारे में!!

2233

चीकू स्वाद के साथ ही सेहत का खजाना भी समेटे हए हैं। इसे खाने से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और फाइबर शरीर की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

इसमें विटामिन ‘ए’, ‘सी’, जीवाणुरोधी, सूजनरोधी तथा एंटी वायरल गुण मौजूद होते हैं। चीकू के गूदा के अतिरिक्त इसकी बाहरी खाल तथा पत्ते खांसी और जुकाम के उपचार में लाभकारी हैं। इसमें पोयशियम, सोडियम, कॉपर, आयरस और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

आज इस लेख में हम आपको चीकू खाने के 10 जबरदस्त फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं :-

10 amazing benefits of chikoo

1. चीकू में विटामिन ‘ए’ भरपूर मात्रा में पाया जाता है और यह आंखों को सेहतमंद बनाए रखने में सहायता करता है।

2. चीकू में ग्लूकोज पाया जाता है जो शरीर को तुरन्त एनर्जी देने का काम करता है। जो लोग रोज एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें ऊर्जा की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए उन लोगों को चीकू रोज खाना चाहिए।

3. इसमें विटामिन ‘ए’ और ‘बी’ अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो कैंसर के खतरे से बचाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो कैंसर कोशिकाओं को बनने से रोकते हैं।

4. अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो चीकू आज ही से खाना शुरू कर दें। इसमें कैल्शियम फास्फोरस और आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों के लिए आवश्यक होती है।

5. कब्ज से राहत पाने के लिए चीकू खाना सबसे अच्छा उपाय है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाता है और अन्य संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है।

6. चीकू में कई एंटी-वायरल, एंटी-परसिटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो शरीर में बैक्टीरिया को आने से रोकते हैं।

7. यह फल दिमाग को शांत रखने और तनाव को कम करने में भी मदद करता है।

8. सर्दी और खांसी के लिए चीकू रामबाण का काम करता है और यह पुरानी खांसी से भी राहत देता है।

9. चीकू के फल के बीज को पीस कर खाने से गुर्दे की पथरी पेशाब के साथ निकल जाती है। साथ ही यह गुर्दे के रोगों से भी बचाता है।

10. चीकू में ‘लेटेक्स‘ भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिसका इस्तेमाल दांतों की कैविटी को भरने के लिए भी किया जाता है।

पंजाब केसरी से साभार

यह भी पढ़ें :-