Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

यह है दुनिया की 5 सबसे महंगी शराब, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

शराब का सेवन सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है लेकिन फिर भी लोग बहुत शौक से शराब पीते हैं। कुछ कभी-कभी इसका सेवन करते है, तो कुछ इसके आदी हो जाते है। यूं तो दुनिया में कई तरह के शराब मिलती है, लेकिन आज हम आपको दुनिया की 5 सबसे महंगी शराब के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

टकीला ले .925

यह दुनिया की सबसे महंगी शराब है, जिसकी बोतल में 6400 हीरे जड़े हुए हैं। इसे मेक्सिको में  सबसे पहले लॉन्च किया गया था।
इस शराब को आज तक किसी ने नहीं खरीदा है। इसी वजह से आज तक किसी को इसकी कीमत भी मालूम नहीं हुई।

डीवा वोदका

डीवा वोदका (Diva Vodka) को दुनिया की सबसे महंगी वोदका में गिना जाता है। इस बोतल के बीच में अलग तरह का सांचा होता है।

इसमें स्वरोस्की क्रिस्टल (Swarovski Crystals) रखे होते हैं। इनका इस्तेमाल ड्रिंक को गार्निश करने के लिए करते हैं। इस वोदका की कीमत 7 करोड़ 30 लाख रुपये है।

अमांडा डी ब्रिगनैक मिडास

यह दुनिया की सबसे महंगी शैंपेन है, जिसकी एक बोतल की कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये से ज्यादा है। यह दिखने में भी काफी खूबसूरत लगती है।

डैलमोर 62

ये दुनिया की सबसे महंगी व्हिस्की है, जिसकी आज तक केवल 12 बोतलें ही बिकी हैं। इसकी एक बोतल की कीमत 1 करोड़ 50 लाख रुपये से भी ज्यादा है।

पेनफोल्ड्स एम्पूल

दुनिया की सबसे महंगी रेड वाइन मानी जाती है पेनफोल्ड्स एम्पूल (Penfolds Ampoule)l इस रेड वाइन की बोतल पेन के आकार की होती है। इसकी एक बोतल की कीमत1 करोड़ 20 लाख रुपये के लगभग है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR