Monday, December 4, 2023
17.5 C
Chandigarh

ये हैं दुनिया की 5 सबसे महंगी कारें!!

पसंदीदा कार खरीदना हर किसी का सपना होता है और पिछले कुछ समय से तो कारों की मांग बहुत ज़्यादा बढ़ गई है, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि दुनिया की सबसे महंगी कारों की कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है, तो क्या आप यकीन कर पाएंगे?

बहुत से लोगों को इस बात पर यकीन नहीं होगा, लेकिन यह बिलकुल सच है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही कारों के बारे में बता रहे हैं। इनके फीचर्स और डिजाइन देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा।

तो चलिए जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी कारों के बारे में :-

Bugatti La Voiture Noire

दुनिया की सबसे महंगी कार में बुगाटी का नाम सबसे पहले आता है। इसकी कीमत करीब 132 करोड़ रुपए है। कार्बन फाइबर से निर्मित यह कार अब तक की सबसे महंगी कार है।

दो साल पहले इस कार को जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में पहली बार प्रदर्शित किया था। इस कार को ‘द ब्लैक कार’ के नाम से भी जाना जाता है। इस कार की टॉप स्पीड 420 किमी प्रतिघंटा है, जो हैरान कर देने वाली है।

Lamborghini Veneno

दुनिया की 5 सबसे महंगी कारों की लिस्ट में पहला नंबर है लेम्बोर्गिनी वेनेनो भी दुनिया की सबसे महंगी कारों की लिस्ट में आती है। इस खूबसूरत कार की कीमत 33.3 करोड़ रुपये है।

बता दें कि लेम्बोर्गिनी वेनेनो को 7 साल पहले 2013 में लॉन्च किया गया था। लेम्बोर्गिनी ने वेनेनो की केवल 14 ही यूनिट मैन्युफैक्चर की थी।

Mercedes-Maybach Exelero

हमारी लिस्ट में तीसरा नंबर है मर्सिडीज-मेबैक एक्सलेरो का आता है। इस कार की कीमत 55.65 करोड़ रु है। खास बात ये है कि मर्सिडीज-मेबैक एक्सलेरो की केवल आज तक एक ही यूनिट तैयार की गई है।

मर्सिडीज दुनिया भर में अपनी लग्जरी कारों के लिए मशहूर है। मर्सिडीज एक 94 साल पुरानी जर्मन कार है हालांकि इस कंपनी की जड़ें 1883 में जाकर मिलती हैं।

Rolls Royce Sweptail

रॉल्स रॉयस का नाम दुनिया की सबसे महंगी कारों में है। इसकी कीमत करीब 92 करोड़ रुपए है। खास बात यह है कि इस कार की डिजाइन बनाने में कार निर्माताओं को करीब 5 साल लग गए।

इस कार का लुक बेहद रॉयल है। वैसे तो रॉल्स रॉयस कंपनी की अधिकतर कारें महंगी होती हैं, लेकिन यह कार एकदम अनोखी है।

Koenigsegg CCXR Travita

कोएनिगसेग CCXR ट्रेविटा एक ऐसी कार है जिसके सिर्फ 3 पीस बनाए गए हैं। इसकी वजह ये है कि यह कार बहुत महंगी है।

आप इसकी सबसे ज़्यादा कीमत 5 या 10 करोड़ तक लगा पाएंगे लेकिन यह कार उससे कई ज़्यादा महंगी है यह  लगभग 32 करोड़ 43 लाख रुपए की है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR