Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

अनोखी प्रेम कहानी :- 83 साल के व्यक्ति ने 27 साल की लड़की से रचाई शादी

कहते है कि प्यार अँधा होता है। प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। आज के इस लेख में हम एक ऐसी ही अनोखी प्रेम कहानी के बारे में जानेगें। जिसे पढ़ने के बाद आप जरूर कहेंगे कि प्यार सच में अँधा होता है।

तो चलिए जानते हैं :-

यह मामला इंडोनेशिया से सामने आया है। जहां पर एक 83 साल के शख्स ने 27 साल की लड़की से शादी की है। इन दोनों को पहली नज़र में ही प्यार हो गया था।

आपको बता दें कि सुदीर्गों नाम के व्यक्ति ने 27 साल की महिला नूरैनी से शादी की है हालांकि उसकी खुद की उम्र 83 साल है। तो वहीं उनके बड़े बेटे की उम्र 51 साल की है।

आपको बता दें कि लड़की के पिता की उम्र सदीर्गो के बड़े बेटे से भी कम है। इसका मतलब है कि अपने पिता से भी ज्यादा उम्र के शख्स से इस महिला ने शादी की है और वह उसके बच्चों की सौतेली मां बनी है।

कैसे हुई दोनों की पहली मुलाकात

सुदीर्गो उस महिला के माता-पिता के पास एक मामले में सुझाव देने के लिए गए थे। उसी दौरान उनकी नज़र उस महिला पर पड़ी।

मीडिया से बात करते हए महिला ने कहा कि पहली नज़र में ही हम दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। हम लोग उसके बाद से किसी बहाने मिलते रहे।

शादी का प्रस्ताव

मीडिया से बात करते हुए इस बुजुर्ग ने बताया कि मैं अब उम्र के उस पड़ाव पर हं जहां मेरे लिए रोमांटिक रिलेशन ऐसा कुछ भी नहीं है। लेकिन इस महिला से मिलने के बाद मुझे एक अलग सा एहसास हआ। इसीलिए मैंने उनसे अपने प्यार का इजहार किया और शादी का प्रस्ताव भी रखा।

आसानी से मान गए लड़की के परिवार वाले

दोनों के रिश्ते में सबसे खास बात यह है कि महिला के परिवार वाले भी शादी के लिए आसानी से मान गए। दोनों को शादी करने के लिए किसी तरह की कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि बुजुर्ग के बड़े बेटे ने कई बार इस रिश्ते को लेकर चिंता जताई थी। लेकिन बाद में उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं हुई।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp