Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

अनोखी प्रेम कहानी एक शख़्स ने की अपने तकिये से शादी

प्यार में लोग क्या कुछ नहीं करते। हर दिन किसी ना किसी की प्रेम कहानी सुनने को मिलती है। क्या कोई अपने तकिये से शादी कर सकता है?  लेकिन यहां तो एक शख़्स को अपने तकिये से इतना प्यार हो गया कि उसने तकिये से ही शादी कर ली।

दक्षिण कोरिया में Lee Jin Gyu नामक शख़्स ने तकिया से शादी की, और मीडिया में ख़ूब सुर्ख़ियां बटोरीं। इस प्रेम कहानी के हीरो Lee Jin Gyu के अनुसार, वो Fate Testarossa (तकिया) से बेहद  प्यार करते हैं और इसीलिए उन्होंने उससे शादी करने का फै़सला लिया।

ये अनोखी शादी पूरे रीति-रिवाज़ और धूम-धाम से की गई। यही नहीं, शादी से पहले Lee, Fate Testarossa के साथ कई जगह डेट पर भी जा चुके हैं, जिस दौरान उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें Fate से शादी कर लेनी चाहिए।

कुछ लोगों ने इस विवाह को संदेह की नज़रों से देखा, तो कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, लेकिन Lee को ज़माने की से कोई फ़र्क नहीं पड़ता। Fate Testarossa, Mahou Shoujo Lyrical Nanoha नामक सीरिज़ का एक Anime कैरेक्टर है, जिसे तकिये में देखा सकता जा सकता है।

ख़ैर, जब Lee और Fate राज़ी तो क्या करेगा काजी।

जूनागढ़ किला: तपते रेगिस्तान में सर्दी का माहौल

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR