Saturday, July 27, 2024
31.5 C
Chandigarh

दुनिया के शीर्ष 10 सबसे ऊंचे बांध!!

दुनिया में ऐसे बहुत से ऐसे बांध हैं जिनकी ऊंचाई आपके अंदाजे से कहीं अधिक हैं। भारत में ही लगभग 4,000 छोटे-बड़े बांध हैं और दुनिया में तो इनकी कोई गिनती ही नहीं हैं।

बांधों को बनाने का मुख्य उद्देश्य सिंचाई के लिए, बिजली बनाने, नौवहन और जल के रूप में किया जाता है। आज हम विश्व के शीर्ष 10 सबसे ऊंचे बांधों के बारे में बात करेंगे…

Nurek dam, ताजिकिस्तान

nurek-dam-tajikistanन्युरेक बांध विश्व का सबसे ऊंचा बांध है। न्युरेक बांध की लगभग ऊंचाई 304 मीटर (लगभग 980 फ़ीट) और लम्बाई 700 मीटर (2,300 फ़िट) है। यह बांध ताजिकिस्तान में वख्श (Vakhsh) नदी पर बना हुआ है।

इस बांध का निर्माण सन 1961 में शुरू हुआ था और सन 1981 में खत्म। न्युरेक बांध में नौ फ्रांसिस टरबाइन जनरेटर पावर स्थापित किए गए है। न्युरेक बांध की क्षमता 3,015 मेगावाट की है।

Xiaowan Dam, चीन

xiaowan-dam-chinaदुनिया का दूसरा सबसे उंचा बांध Xiaowan बांध है इसकी ऊंचाई 292 मीटर (958 फ़िट) है। बांध चीन में लंकांग (lancang) नदी पर बनाया गया है।

इस बांध का निर्माण मुख्यतः पनबिजली उत्पादन के लिए किया गया है और यह लगभग 4,200 मेगावाट स्टेशन को सपोर्ट करता है। इस बांध का निर्माण 2002 से 2010 के दौरान किया गया है।

Grande Dixence dam, स्विट्जरलैंड

grande-dixence-dam-switzerlandग्रांड डीसेन्से बांध, स्विट्जरलैंड में डीसेन्से नदी पर बनाया गया है। इस बांध की ऊंचाई 285 मीटर( लगभग 935 फ़ीट) और लम्बाई 700 मीटर 2,297 फ़िट है।

यह बांध भी पनबिजली के लिए बनाया गया है। स्विट्जरलैंड का यह बांध चार पावर स्टेशन को ईंधन प्रदान करता है और यह बांध लगभग 40,000 घरों को बिजली प्रदान करता है।

Enguri Dam, जॉर्जिया

enguri-dam-georgiaइंगुरी बांध दुनिया के सबसे ऊंचे बांधों में से एक है। यह बांध जॉर्जिया में इंगुरी नदी पर बनाया गया है। इस बांध की ऊंचाई 271.5 मीटर (891 फिट) है।

Vajont Dam, इटली वजोंत

vajont-damवजोंत बांध, इटली में वजोंत नदी पर बनाया गया है। वजोंत बांध की ऊंचाई 261.6 मीटर (858 फ़ीट) और लम्बाई 160 मीटर (520 फ़िट) है। इस बांध का निर्माण 1956 में शुरु कर दिया था।

मैनुएल मोरेनो टोरेस बांध (Manuel Moreno Torres Dam), मैक्सिको

manuel-moreno-torres-damमैनुएल मोरेनो टोरेस बांध, मैक्सिको में ग्रिजल्वा (Grijalwa) नदी पर बनाया गया है। उस बांध का निर्माण 1974 से लेकर 1980 के दौरान हुआ है।

Nuozhadu Dam, चीन

nuozhadu-dam-chinaन्यूओजहदु बांध, चीन में लंकांग (lancang) नदी पर बनाया गया है। यह बांध पनबिजली उत्पादन के लिए बनाया गया है। इस बांध की ऊंचाई 261 मीटर (856 फ़ीट) है।

Tehri Dam, भारत

tehri-dam-india
‘टिहरी बांध’ भारत का सबसे ऊँचा बांध है। यह बांध उतराखंड जिले में स्थित भागीरथी नदी पर बना हुआ हैं। टिहरी बांध की ऊँचाई 260.5 मीटर (855 फ़ीट) और लम्बाई 575 मीटर (1,886 फ़िट) है। टिहरी बांध की क्षमता 1,000 मेगावाट की है।

Mon Voisin Dam, स्विट्जरलैंड

mon-voisin-dam-switzerlandमोवोईसिन बांध, स्विट्जरलैंड में स्थित है। इस बांध की ऊंचाई 250 मीटर (820 फीट) और लम्बाई
520 मीटर (1,710 फ़िट) है। मोवोईसिन बांध का निर्माण 1951 से लेकर 1957 के बीच किया गया है।

Laxiwa Dam, चीन

laxiwa-dam4,200 मेगावाट पावर वाला यह बांध चीन की ‘येलो नदी’ पर बना हुआ हैं। इसकी ऊंचाई 250 मीटर (820 फ़ीट) और लम्बाई 460 मीटर  (1,510 फ़िट) है।

यह भी पढ़ें :-

दुनिया के 10 सबसे ऊँचे पर्वत

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR