Wednesday, March 27, 2024
32.5 C
Chandigarh

ये हैं दुनिया के सबसे ज़हरीले पेड़, जिनके बारे में शायद ही आपने सुना हो!!

पेड़ पौधे हमारे जीवन का एहम हिस्सा हैं। हमारे जीवन में साँस लेने से खान-पान तक की आवश्यकताओं की पूर्ती पेड़-पौधों द्वारा होती है, लेकिन एक तरफ जहाँ यह जीव-जंतुओं के लिए संजीवनी का काम करते हैं,

वही दूसरी तरफ कई ऐसे पेड़-पौधे भी हैं जो इंसानों के लिए बेहद खतरनाक है। इस दुनिया कई ऐसे पौधे है जो इंसानों की जान तक ले सकते हैं।

आज हम इस पोस्ट में इन्हीं ज़हरीले पेड़ों बारे बात करने जा रहे हैं तो चलिए जानते हैं:-

जिम्पी स्टिंगर (Gympie stinger)

जिम्पी स्टिंगर पेड़ ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह वृक्ष दिखने में काफी सुंदर होता है, लेकिन इसके ऊपर दिखने वाले कांटे जिसकी वजह से यह ज्यादा सुंदर दिखता है असल में बहुत खतरनाक होते हैं।

इनके कांटों में जहर होता है और अगर यह जहर किसी के शरीर में गलती से भी प्रवेश कर जाए तो उसकी मौत तक हो सकती है।

पोषमवुड (Possumwood)

पोषमवुड दुनिया के खतरनाक पेड़ों में से एक है। इस पर लगने वाले फल पकने के बाद बम की तरह धमाके के साथ फट जाते हैं।

फल के फटने के बाद इसके बीज लगभग 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में फैल जाते हैं और अगर इन उड़ते हुए बीजों के सामने अगर कोई इंसान आ जाए तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकता है। इस पेड़ की एक खास बात यह भी है कि ये पेड़ करीब 60 मीटर तक बढ़ सकते हैं।

सेर्बेरा ओडोलम (Cerbera odollam)

इस पेड़ को ‘सुसाइड ट्री’ के नाम से भी जाना जाता है। यह मुख्य रूप से भारत और एशिया के कई देशों में पाया जाता है। इस पेड़ पर जो फल उगता है, वह बहुत जहरीला होता है। इसे खाने से इंसान की जान भी जा सकती है।

टैक्सस बैक्काटा (Taxus baccata)

यूरोप, अफ्रीका और एशिया में पाया जाने वाला टैक्सस बैक्काटा बहुत ही विषैला पेड़ है। बीज को छोड़कर इस पेड़ के हर हिस्से में जहर होता है। इस जहर को अगर किसी को दिया जाए तो कुछ घंटों में उसकी मृत्यु हो सकती है।

डॉल्स आईज (Dolls eyes)

यह पेड़ उत्तरी कैनेडा, अमेरिकी स्टेट मिनसोटा और जॉर्जिया सहित विश्व के कई सारे देशों में पाया जाता है। इसका फूल सफेद और काले रंग का होता है, जो आई बॉल जैसा दिखाई देता है। इसके जहर से मनुष्यों के अलावा पशु-पक्षियों को भी खतरा रहता है।

मेंचिनील (Manchineel)

इसे ‘डेथ एप्पल’ के नाम से भी जाना जाता है। यह पेड़ फ्लोरिडा और कैरिबियन सागर के आसपास के इलाकों में पाया जाता है। इस पेड़ का सबसे विषैला भाग इसके फल हैं, इसलिए लोगों को इससे दूर रखने के लिए इस पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp