सुसाइड प्लांट : जो कर देता है आत्महत्या करने के लिए मजबूर

954

दुनिया में एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब और खतरनाक चीज़ें हैं। जिनके बारे में सुनकर हम हैरानी में पड़ जाते हैं। हमने अपने कई लेखों के माध्यम से धरती पर मौजूद कई रहस्यमयीअजीबोगरीब चीज़ों के बारे में आपको बताया है। साथ ही कई रोचक तथ्यों को भी आपके सामने रखा है।

आज की इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसे ही अजीबोगरीब पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद खतरनाक हैं, तो चलिए जानते हैं :-

दरअसल हम आज जिस पौधे के बारे में बात करने जा रहे हैं उसे जिमपाई जिमपाई के नाम से जाना जाता है। यह पौधा ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी वर्षावनों में पाया जाता है।

Suicide plant

इसे कई नामों से जाना जाता है, जैसे स्टिंगिंग ब्रश, मलबेरी-लिव्ड स्टिंगर, द सुसाइड प्लांट और मूनलाइटर। यह बिछुआ परिवार ‘उर्टिकेसी’ से संबंध रखता है। इस पौधे का वैज्ञानिक नाम डेंड्रोक्नाइड मोरोइड्स है।

क्यों कहा जाता है “सुसाइड प्लांट”

दिखने में तो यह साधारण पौधे जैसा होता है। लेकिन अगर इसके कांटे इंसान को चुभ जाएं, तो इससे असहनीय दर्द होता है, जो लगातार कुछ घंटों से लेकर 2 दिनों तक भी रह सकता है।

इसका डंक आपको एक ही साथ गर्म एसिड से जलने और बिजली के झटके दे सकता है। कहा जाता है कि यह पौधा लोगों को तड़पाकर खुदकुशी के लिए मजबूर कर देता है और इसलिए इसे ‘सुसाइड प्लांट‘ भी कहते हैं।

इसे भले ही दुनिया के ज़हरीले पौधों की सूची में रखा गया है, लेकिन इसके फल इंसानों के खाने के लिए सुरक्षित है, लेकिन शर्ते है कि कांटें पूरी तरह से हटे हुए हों।

यह भी पढ़ें :-