5 रोचक जानकारियां जो आपको शायद ही पता हो!

1969

आज इस पोस्ट में हम देश विदेश से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियों के बारे में जानेगें, तो चलिए जानते हैं :-

1) 800 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर

पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 800 से ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर हैं। ३ दिसम्बर 2021 को मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम आर्सेनल मैच के दौरान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने करियर का 800वां गोल किया था। अब तक उनके कुल 817 गोल हो चुके हैं। (31 दिसंबर 2022 तक)

2) देश की पहली ‘पॉड’ कॉन्सेप्ट

रिटायरिंग रूम सर्विस आईआरसीटी ने मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर देश की पहली ‘पॉड‘ कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम सर्विस शुरू की है। यह एक एसी रूम कंपार्टमेंट की तरह है और इस तरह के 48 पॉड रूम तैयार किए गए हैं।

यहां यात्री 12 से 24 घंटे तक ठहर सकते हैं। इसका किराया 999 रुपए से लेकर 1999 रुपए के लगभग है, वहीं प्राइवेट पॉड का किराया 1249 से लेकर 2499 रुपए तक होगा।

इनमें प्राइवेट पॉड और क्लासिक पॉड शामिल हैं। महिलाओं और दिव्यांगों के लिए अलग से पॉड बनाए गए हैं। अमेरिका-जापान में पॉड काफी प्रचलित हैं।

‘पॉड’ कॉन्सेप्ट

क्या है ‘पॉड’ कॉन्सेप्ट?

एक पॉड या कैप्सूल होटल, जिसे सबसे पहले जापान में विकसित किया गया था, में बड़ी संख्या में छोटे, बिस्तर के आकार के कमरे होते  हैं जिन्हें कैप्सूल के रूप में जाना जाता है। ये होटल उन मेहमानों के लिए किफायती, बुनियादी, रात भर रहने की जगह प्रदान करते हैं, जिन्हें पारंपरिक होटलों द्वारा पेश किए जाने वाले बड़े, अधिक महंगे कमरों की आवश्यकता नहीं होती है या वे वहन नहीं कर सकते हैं।

3) पराग अग्रवाल बने ट्विटर के नए सीईओ

पराग अग्रवाल ट्विटर (Twitter) के नए सीईओ बन गए हैं। वे अब तक ट्विटर में सीटीओ के पद पर थे। पराग ट्विटर के सह संस्थापक और सीईओ जैक डोर्सी की जगह लेंगे।

यह खुशी की बात है कि सत्या नडेला (माइक्रोसॉफ्ट), सुंदर पिचाई (गूगल), शांतनु नारायण(एडोब), अरविंद कृष्णा(आईबीएम), अजयपाल सिंह बंगा(मास्टरकार्ड) और इंदिरा नूई (पूर्व सीईओ पेप्सीको) के बाद इतनी बड़ी कंपनी का प्रमुख कोई भारतीय बना है।

4) सबसे छोटी कार

ब्रिटेन के 31 वर्षीय अलेक्स ओर्चिन ने पिछले दिनों दुनिया की सबसे छोटी कार से 1400 किलोमीटर की यात्रा की। यह कार 134 सेंटीमीटर लंबी, 98 सेंटीमीटर चौड़ी और 100 सेंटीमीटर ऊंची है।

इसकी अधिकतम रफ्तार 35 किलोमीटर प्रतिघंटे है। ओर्चिन ने जरूरतमंद बच्चों की मदद हेतु फंड जुटाने के लिए यह सफर किया।

5) जानवरों को गोद लेने की शुरुआत

कोलकाता में अलीपुर जूलॉजिकल गार्डन ने जानवरों के प्रति जन-जागरूकता पैदा करने के लिए जानवरों को गोद लेने की शुरुआत की है।

चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार गोद लेने की फीस कम कर दी गई है और लोगों को हिरण, बाघ और चिम्पैंजी जैसे लोकप्रिय जानवरों के अलावा कम लोकप्रिय पक्षियों और जानवरों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

6) स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन

Magdalena Andersen, the first female prime minister of Sweden

मैग्डेलेना एंडरसन स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। उनके पक्ष में 117 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 174 वोट डाले गए। इस दौरान 57 सांसदों ने मतदान नहीं किया, जबकि सदन का एक सदस्य अनुपस्थित रहा।

खास बात यह है कि पक्ष में कम वोट होने के बावजूद उन्हें जीत मिली, क्योंकि स्वीडन के सिस्टम के मुताबिक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को संसद में बहुमत हासिल करने की जरूरत नहीं होती है।