Friday, September 29, 2023
29.8 C
Chandigarh

बॉलीवुड के इस स्टार की 7 वीं कक्षा में थी पहली प्रेमिका

रणबीर कपूर हिन्‍दी फिल्‍मों के मशहूर स्टार हैं। उनका हिन्‍दी फिल्‍मों का करियर सफल रहा है और वे भारत के चर्चित अभिनेताओं की श्रेणी में शामिल हैं। वे अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ साथ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अखबारों की सुर्खियों में बने रहते हैं। आइए जानते है उनके जन्म दिन पर उनके बारे में कुछ रोचक बातें:

  • 28 सितम्बर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर का नाम उनके दादा जी के नाम पर रखा गया था जिनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर था।
  • उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर हिंदी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री रहे हैं। रणबीर की एक बहन भी हैं जिनका नाम रिद्धिमा है।
  • रणबीर कपूर पढ़ाई में कमजोर थे और नीचे से पांच छात्रों में जगह बनाते थे।
  • रणबीर कपूर के अनुसार उनकी पहली प्रेमिका उनके साथ 7 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की थी।
  • उनका दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, सोनम कपूर आदि अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रह चूका है।
  • रणबीर कपूर का अफेयर इमरान खान की पत्नी अवन्तिका मलिक से भी रह चूका है।
  • इन दिनों उनका अफेयर आलिया भट्ट के साथ चर्चा में है। दोनों बिना हिचक एक-दूसरे के साथ सार्वजनिक जगहों पर दिख रहे हैं और कैमरों से बचने की कोशिश नहीं कर रहे।
  • आलिया इशारों-इशारों में कह चुकी हैं कि वह रणबीर पर फिदा हैं और अब कपूर खानदान का चिराग भी अपना प्यार कुबूल करते नजर आ रहा है।
  • रणबीर कपूर को नेजल डिविएट सेप्टम नाम की बीमारी है जिसकी वजह से वह जल्दी-जल्दी बोलते और खाते हैं।
  • रणबीर कपूर ने एक बार गलती से ऑफ्टर शेव लोशन पी लिया था, जिसे तुरंत पेट से निकाला गया।
  • कॉलेज के दिनों में, वह हर हफ्ते अपनी माँ से जेब खर्च के लिए 1500 रुपए लेते थे।
  • एक मैगजीन के अनुसार, रणबीर कपूर के गाल पर एक इंच लंबा चोट का निशान है जो उन्हें बाथरूम की तरफ दौड़ते हुए गिरने पर लगा था।
  • वह अपने पिता ऋषि कपूर की फिल्मों को बड़े चाव से देखते हैं वहीं मम्मी नीतू कपूर को फिल्म में देखने में उन्हें झिझक महसूस होती है।
  • बहुत कम लोग जानते है की रणबीर एक अच्छे फुटबालर भी है,इसके अलावा उन्हें क्रिकेट भी पसंद है।
  • उन्हें कैंडी क्रश (Candy Crush) खेलने का बहुत शौंक हैं।
  • रणबीर कपूर ने अब तक अपने करियर में कुल पांच Filmfare awards जीते हैं।

read more :

एक लड़की जिसके शरीर पर उगते हैं पेड़

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
111FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR