Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

दुनिया के कुछ ऐसे अजीबो-गरीब रहस्य जो आज तक नहीं सुलझे

यह दुनिया जितनी बड़ी है उतनी ही अजीबो-गरीब रहस्यों से भरी पड़ी है। प्रकृति के कई रहस्य आज भी उलझे हुए हैं, जिन्हें सुलझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकल पाया। ऐसे ही कुछ अनसुलझे रहस्यों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

6 इंच का छोटा नरकंकाल

चिली में घोस्ट टाउन नाम से एक मशहूर जगह है जहाँ एक 6 इंच का नर कंकाल पाया गया था। इस नरकंकाल के दांत पत्थर जैसे मजबूत थे।

बहुत रिसर्च करने के बाद यह मान लिया गया था कि वह कंकाल इंसान का ही था लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इतने छोटे इंसान के दांत कैसे हो सकते हैं। इसी वजह से आज भी यह रहस्य उलझा हुआ है।

द एस एस ओरंग मेडान

सन 1947 को जून के महीने में “मलक्का की खाड़ी” से व्यापारिक मार्ग से कई जहाज गुजर रहे थे। तभी एक एस ओ एस संदेश पहुंचा, कि “जहाज के सभी क्रू सदस्यों की मौत हो गई है ” जब जहाज़ के सिग्नल का सोर्स पहचानते हुए क्रू जहाज की तरफ मर्चेन्ट शिप ‘द सिल्वल स्टार’ पहुंची तो नज़ारा हैरान करने वाला था ।

क्रू जहाज़ के सभी सदस्यों की मौत हो चुकी थी और सभी के शव जहाज़ पर इधर-उधर बिखरे पड़े थे । वो दृश्य इतना भयानक था, कि समझ नहीं आ रहा था कि हुआ क्या ? इंसानो के साथ-साथ उस जहाज़ पर सफर कर रहें कुत्तों की भी मौत हो गई थी ।

हैरानी वाली बात यह है कि किसी के भी शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। यही कारण है कि उनकी मौत का कारण आज भी एक रहस्य बना है।

मिनेसोटा डेविल्स वॉटरफॉल

“द डेविल्स केटल” नामक इस झरने को रहस्यमयी माना जाता है। इस झरने में दो धाराएं गिरती है। एक धारा तो सामान्य धाराओं की तरह बहती है पर दूसरी धारा एक छेद में गिरकर कहीं गायब हो जाती है।

यह रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया है कि यह पानी जाता कहां है। ‘द डेविल्स कैटल’ नाम के इस छेद में आधी नदी का पानी समा जाता है।

द डांसिंग प्लेग ऑफ 1518

1518 में गर्मियों के दिनों में स्ट्रासबर्ग शहर में एक महिला ने सड़क पर अचानक से नाचना शुरू कर दिया। दिन से रात हो जाती और रात से दिन पर उसका नाचना बंद नहीं होता।

एक सप्ताह के अंदर अंदर 34 अन्य महिलाओं ने भी उनके साथ नाचना शुरू कर दिया। उन्हें देखकर ऐसा लगता था जैसे कि उनके अंदर किसी आत्मा का वास हो गया हो, क्यूंकि नाचने की ना तो कोई वजह थी और ना ही कोई खास मौका।

एक महीने के अंदर नाचने वाली महिलाओं की संख्या 400 पहुंच गई। कई महिलाओं की हालत खराब होने लगी, यहां तक कि कई महिलाओं की नाचते-नाचते मौत हो गईं।

कई धार्मिक पुरोहितों और लोगों को स्थिति पर नियंत्रण लाने के लिए बुलाया गया l डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को भी बुलाया गया, परन्तु कोई असर नहीं हुआ।

इस घटना के पीछे कई वजह बताई गई जैसे:- जहर, एपिलेप्सी, सामूहिक मानसिक बीमारी। इस घटना को ठीक करने के लिए कई तरीके भी आजमाए गए लेकिन इस ऐतिहासिक घटना का आज तक संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका है l

खिसकते हुए पत्थर, डेथ वैली, कैलिफोर्निया

डेथ वैली के नाम से जानी जाने वाली इस जगह पर सैकड़ों पत्थर मौजूद हैं। इस सूखे मरुस्थल पर अलग-अलग आकार के पत्थर हैं।

कुछ पत्थर ऐसे लगते हैं जैसे वे अपनी जगह से खिसकते हुए आगे बढ़ रहे हैं, परन्तु वहां पर किसी भी इंसान या जानवर के जरिए इन पत्थरों को घसीटने का कोई निशान नज़र नहीं आता।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp