पुष्य नक्षत्र : जानिए महत्व, और खरीदारी का शुभ मुहूर्त

2156

नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन खरीदारी और दूसरे शुभ कार्य करने का महत्व है। दिपावली के पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र को खरीदारी करना अति शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र आज और कल 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर 2019 को है।

पुष्य नक्षत्र का महत्त्व

इस संयोग में जो भी खरीदी की जाएगी, वह शुभ रहेगी। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े, जेवर, भूमि, भवन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं आदि खरीदने के लिए शुभ योग है। इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु अधिक समय तक उपयोगी, शुभ फल और अक्षय फल देने वाली होती है। पुष्य नक्षत्र में सोने की खरीदी का ज्यादा महत्व है। इस दिन सोने की खरीदी से घर में बरकत आती है।

21 अक्टूबर को पु्ष्य नक्षत्र का समय दोपहर 01:39 से 22 अक्टूबर की दोपहर 3:38 तक रहेगा। इस वर्ष दिवाली से पहले दो दिन पुष्य नक्षत्र होने से इसका महत्त्व कहीं गुना अधिक बढ़ जाएगा। सोम व मंगल नक्षत्र विशेष फलदायी होते हैं। सोमवार के दिन सोना, चांदी, पुस्तक, बहीखाते व धार्मिक वस्तुएं ले सकते हैं और मंगलवार को मकान, सजावट की वस्तुएं, सोफा, वाहन आदि की खरीद कर सकते हैं।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

21 अक्टूबर 2019,खरीदी के चौघड़िया मुहूर्त

लाभ चौघड़िया शाम 04:33 से 05:59 तक
शुभ चौघड़िया रात्रि 07:33 से 09:05 तक

22 अक्टूबर को चौघड़िया मुहूर्त

लाभ चौघड़िया दोपहर 12:12 से 01:39 तक
अमृत चौघड़िया दोपहर 01:39 से 03:05 तक

राशि के अनुसार क्या खरीदें

पुष्य नक्षत्र में कोई भी वस्तु बिना किसी मुहूर्त देखे खरीदी जा सकती है। इसके बावजूद ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप अपनी राशि के अनुसार वस्तुओं की खरीदी करेंगे तो वह और अधिक फलदायी व स्थाई रहेगी।

मेष- गोल्ड, डायमंड

वृषभ- गोल्ड, डायमंड

मिथुन- पन्ना, गोल्ड, वस्त्र

कर्क- चांदी, वाहन, आवास

सिंह-सोना, प्लेटिनम, वाहन

कन्या- पन्ना, वाहन

तुला- डायमंड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

वृश्चिक- गोल्ड,जमीन

धनु- सोना, वस्त्र, पुखराज

मकर- वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

कुंभ- वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

मीन- वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण