Saturday, July 27, 2024
28.6 C
Chandigarh

धरती की विशालकाय नदी अमेज़न के बारे में रोचक तथ्य

अमेज़न (पुर्तगाली और स्पेनिश में रियो अमेज़न) एक विशाल नदी है जो दक्षिण अमेरिका में बहती है। अमेज़न नदी का स्रोत पश्चिमी दक्षिण अमेरिका के एंडीज़ पहाड़ों में है। यह वहाँ से पूर्व में अटलांटिक महासागर में बहती है। यह ब्राजील, पेरु, बोलविया, कोलम्बिया तथा इक्वाडोर से होकर बहती है। अधिकांश अमेज़न नदी और उसकी कई सहायक नदियाँ ब्राज़ील में पड़ती हैं।

अमेज़न नदी

अमेज़न धरती की विशालतम नदी

अमेज़न नदी पानी की मात्रा के हिसाब से धरती की सबसे बड़ी नदी है। इस नदी के पानी की मात्रा इससे छोटी अगली आठ सबसे बड़ी नदियों के पानी के जोड़ से भी ज्यादा है। अमेज़ॅन नदी दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी भी है। यह लगभग 6400 किलोमीटर लंबाई (4000 मील) का सफर तय करती है।

अमेज़न, दुनिया में सबसे बड़ा जल निकासी बेसिन है। यह दुनिया की कुल पानी के प्रवाह का लगभग पांचवां हिस्सा है। बरसाती मौसम के दौरान अमेज़ॅन के कुछ हिस्सों की चौड़ाई 120 मील (190 किमी) से अधिक है। अपने विशाल आकार के कारण, इसे कभी-कभी ‘द रिवर सी‘(The River Sea) भी कहा जाता है।

इसकी इतनी अधिक चौड़ाई के कारण इस नदी पर पुलों का अभाव है। अमेज़ॅन के किनारों पर नौ देशों के लगभग तीन करोड़ लोग बसते हैं। ये देश हैं – ब्राज़ील, बोलिविया, पेरू, इक्वेडोर, कोलंबिया, वेनेज़ुएला, गयाना, फ्रेंच गयाना और सूरीनाम। इनमें दो-तिहाई आबादी ब्राज़ील के लोगों की है।

अमेज़न जैव विविधता का केंद्र है और यहाँ जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के बेशुमार किस्में पाई जाती हैं। अमेज़ॅन के वर्षावन से होकर बहने वाली 6,437 किलोमीटर लंबी अमेज़ॅन नदी दुनिया की दूसरी सबसे लंबी नदी है। दुनिया के समुद्रों में जितना मीठा पानी जाता है उसमें अमेज़ॅन का योगदान 20 प्रतिशत है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR