Wednesday, April 17, 2024
26.3 C
Chandigarh

शुरू हो रहा है दीपावली का पर्व जानिए कैसा होगा आपकी राशियों पर असर !!!

दीपावली की पूजा विशाखा नक्षत्र में होगी जिसके स्वामी गुरु हैं। गुरु इस समय सिंह राशि में स्थित है एवं राहु कन्या में रहेगा। इस बार दीपावली पर गुरु सिंह राशि में रहेगा एवं राहु कन्या में रहेगा। यह योग इससे पहले 1884 में बना था। इसके बाद यह योग दोबारा 131 साल बाद सन् 2145 में बनेगा।

दीपावली यानि महालक्ष्मी के त्यौहार का आरंभ माना जाता है। इस महालक्ष्मी पर्व में देवी लक्ष्मी की आप पर कितनी कृपा रहेगी? नौकरी, व्यवसाय, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए 2019 की दिवाली तक का समय कैसा गुजरेगा? जानिए क्या कहते हैं सितारे

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का सूर्य नीच का होकर एवं चंद्र तुला से राशि पर दृष्टि डालेगा। इसके प्रभाव से समय अच्छा रहेगा। प्रसन्नता रहेगी। त्यौहार है तो खर्च अधिक होगा, किंतु आय भी बेहतर रहेगी। इसके साथ ही मान-प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। यह स्थिति मेहनत से कामयाबी का बड़ा द्वार खोलेगी। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। व्यापार में कुछ नया करने को मिल सकता है। दांपत्य जीवन या प्रेम में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों पर शनि की दृष्टि एवं चतुर्थ गुरु व्यर्थ विवादों का कारण बनेगा। श्रेष्ठीजनों की संगत में रहें, तो ही लाभ होगा। यह समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा। इस काल में आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहना चाहिए। आपको धन, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। अचानक व्यय और हानि के साथ ही लाभ की स्थितियां बनती रहेंगी। जॉब या व्यापार में बदलाव के लिए समय उत्तम नहीं है। नीच संगत से बचें। बुरी आदतें आकर्षित कर सकती हैं। दीपावली पर भूलकर भी जुआ-सट्टा न खेलें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का तृतीय गुरु उत्साह बढ़ाएगा। समय का सदुपयोग करने में सफल रहेंगे। धन की आवक अच्छी रहेगी। उच्च शिक्षा के प्रयास रंग लाएंगे। करियर के लिए समय उत्तम है। नए दोस्त बनेंगे व कोई बड़ा काम होने की संभावना है। जमीन संबंधी काम में भी सफलता मिल सकती है। आलस्य में वृद्धि व भाग दौड़ से थकान महसूस होगी। किसी पुराने विवाद से छूटकारा मिलेंगा। वाणी की कुशलता में वृद्धि होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का राशि से दूसरा गुरु होने के कारण दीपावली या इसके आस-पास कोई अच्छी खबर आ सकती है। आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आय बेहतर रहेगी एवं परिवार का सहयोग मिलेगा। इस दीपावली के पर्व आपको व्यवसायिक लाभ और करियर में जबरदस्त उन्नति होगी। काम के बोझ से कभी ख़ुशी कभी गम का एहसास होगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें अन्यथा किसी रोग का शिकार भी हो सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए यह दिवाली विशेष सौगात लाएगी। सिंह राशि के जातकों का गुरु गोचर राशि में होने से त्यौहार के समय कोई उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। आपको शनि की ढैय्या से मुक्त होने का स्पष्ट आभास होगा। सिंह राशि वालो को धन की स्थिति बेहतर रहेगी एवं मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में भी सफलता मिलेगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का 12वां गुरु एवं नीच का शुक्र के साथ राहु का गोचर भी राशि में रहेगा। आत्मविश्वास रखें तो कोई भी कार्य में सफलता निश्चित है। चंद्र के प्रभाव से लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर रह सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई तनाव हो सकता है। विधाता का संकेत है कि सकारात्मक विचारों द्वारा नवीन योजनाओं का सूत्रपात करना सही होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का सूर्य, बुध एवं चंद्रमा का प्रभाव राशि में रहेगा। यह संयोग नुकसान करा सकता है। संभलकर रहें। शनि की साढ़े साती भी राशि में चल रही है। यह समय आपको आर्थिक लाभ का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। हालांकि कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से वैचारिक मतभेद और लाभ दोनों होते रहेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें व जोखिमभरा कोई काम न करें। रुपए के लेन-देन में भी सावधानी रखें। करियर में बड़ी सफलता के योग बन रहे है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालो के लिए दिवाली का समय उत्तम रहेगा। आय-व्यय बराबर बना रहेगा। किसी अज्ञात भय का सामना करना पड़ सकता है, हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें। वृश्चिक राशि के लोग शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल  रहा है। कार्य के दौरान असावधानी से उलझन का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज संबंधी समस्या का निराकरण होगा। नए काम में हाथ नहीं डालें। व्यक्तिगत जीवन में दिमाग ठंडा और भावुकता को परे रखें। किसी नए कार्य के कारण विदेश यात्रा का योग बन सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगो के लिए का दिवाली के शुभ अवसर पर भाग्य प्रबल रहेगा। कई शुभ समाचार मिलेंगे। अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। किसी मित्र की सहायता से लाभ प्राप्ति की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा में सफलता के लिए दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम की जरूरत है। कुल मिलाकर समय बहुत अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के  योग बन रहे है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आय के उत्तम साधन प्राप्त होंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। योग्यता के अनुसार काम मिलेंगे। करियर में नई योजनाएं बनेंगी, जो आगे चल कर लाभ देंगी।  यह योग नए विचारों और मित्रों के सहयोग से किसी लक्ष्य की प्राप्ति का सयोंग बन सकता है। व्यक्तिगत जीवन में किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्य की अधिकता होगी। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। त्वचा संबंधी रोग भी हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालो को इस बार की जगमगाती दिवाली अपने दामन में  खुशियों का खज़ाना छिपाए हुए है। आपको विदेश से लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। शारीरिक पीड़ा से गुज़रना पड़ सकता है। इस दौरान आपको शारीरिक थकावट का अहसास हो सकता है। विरोधी पक्ष प्रभावी रहेगा। चिंता न करें दीपावली के बाद स्थिति में सुधार होगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल होगा। वरिष्ठ सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp