यह बात तो हम सभी जानते हैं कि हमारे वातावरण के लिए पेड़ पौधे कितने जरूरी हैं। इतना ही नहीं हम अपने घरों के आसपास हरियाली लाने के लिए पेड़ पौधे लगाते हैं।
यूं तो पौधे कुदरत के साथ साथ हमें कई सारे फायदे देते हैं। लेकिन कुछ पेड़ पौधे ऐसे भी होते हैं जो बेहद खतरनाक होते हैं इन्हीं में से एक है जाइंट होगवीड, जो किलर ट्री के नाम से मशहूर है।

इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। यह पौधा इतना जहरीला होता है कि इसे छूने भर से हाथों में छाले पड़ जाते हैं।
देखने में यह पौधा इतना खूबसूरत है कि इसे देखकर हरकिसी का मन इसे छूने की लिए ललचा जाता है लेकिन महज 48 घंटे में इसका साइड इफेक्ट शरीर पर दिखने लगता है।
वैज्ञानिको का मानना है कि यह पौधा सांप से भी ज्यादा जहरीला होता है। अगर आपने कभी इस पेड़ को स्पर्श कर दिया तो कुछ ही घंटों में आपको महसूस होगा की आपकी पूरी त्वचा जलने लगी है।

आपको बता दें कि इस पौधे की लंबाई 14 फीट की होती है। इस पौधे को लेकर डॉक्टर का कहना है कि यदि कोई इस पौधे को स्पर्श कर ले तो उनकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें :-
- पानी में लगाए जाते हैं ये पौधे !!
- खूबसूरती के साथ- साथ घर में ऑक्सीजन भी बढ़ाते है ये पौधें
- दुनिया के सबसे जहरीले पौधे, पल भर में ले सकते है आपकी जान!!
- खूबसूरत नहीं बल्कि डरावने दिखाई देते हैं कुछ पौधे
- एनेस्थीसिया से पौधे भी हो जाते है बेहोश
- खूबसूरती के साथ- साथ घर में ऑक्सीजन भी बढ़ाते है ये पौधें
- पानी में लगाए जाते हैं ये पौधे !!

