Wednesday, April 17, 2024
29.1 C
Chandigarh

दुबई के बारे में कुछ बातें जो आपको पता नहीं होंगी

दुबई दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में से एक है। दुबई की ऊँची ईमारतें, दौलत, शोहरत, सकत कानून आदि सबकुछ दुनिया भर में मशहूर है। आइए जानते है दुबई के बारे में कुछ खास बातें:

Gallery

  1. सबसे पहले बात करते हैं दुनिया की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा की, इसमें 164 फ्लोर हैं और इस इमारत की  लंबाई लगभग 800 मीटर है। इस इमारत को हम  90 किलोमीटर की दूरी से भी देख सकते है।
  2. इस शहर में क्राइम 0% है, तभी इसे दुनिया का सबसे सुरक्षित देश माना जाता है।
  3. इस शहर में घर में शराब रखने के लिए लाइसेंस लेना ज़रूरी होता है। लाइसेंस के बिना घर में शराब पीने की इज़ाज़त नहीं  है।
  4. यहां की पुलिस के पास लेम्बोर्गिनी, फेरारी और बेंटले जैसी कारें होती हैं।
  5. दुनियाभर के देशों में लोगों को इनकम टैक्स देना पड़ता है, दुबई में ऐसा कुछ भी नहीं है। यहां लोगों को इनकम टैक्स देने की जरूरत नहीं है।
  6. इस शहर में दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग सेंटर है, जहां 1200 से भी ज्यादा स्टोर हैं।
  7. यहां पर शादी से पहले महिला-पुरुष का संबंध बनाना अवैध है। कोई ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो गिरफ्तार करने के बाद निर्वासित किया जाता है।
  8. इस शहर में कुछ ऐसे एटीएम हैं, जो सोने के सिक्के निकालते हैं।
  9. 1960 तक यहां कुछ देखने लायक कुछ भी नहीं था लेकिन अब इसे दुनिया के अमीर देशों की सूची में गिना जाता है।
  10. पेट्स के तौर पर यहां लोग कुत्ते-बिल्ली नहीं शेर और चीता पालना पसंद करते हैं।
  11. यहां इमारतों के अंदर ही नहीं बल्कि बस स्टेंड पर भी ए सी ( A.C ) लगा होता है।
  12. यहाँ के मूल निवासियों की संख्या, कुल संख्या में से केवल 17 प्रतिशत है, बाकी जनसंख्या भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अन्य यूरोपिय देशों की है।
  13. दुनिया की सबसे महंगी कारें दुबई में ही होती हैं।
  14. इस शहर में हॉर्न नहीं बजाया जाता, सब लोग व्यवस्थित चलते हैं। इस लिए दुबई की सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण नहीं होता।
  15. इस शहर में बाकी देशों की तरह अड्रेस सिस्टम नहीं है, किसी को अड्रेस पर जाना होता है, वहां के आस-पास के मकान, होटल्स, अन्य प्लेस की जानकारी होनी चाहिए।
  16. सबसे ज्यादा क्रेन दुबई में है।
  17. यहां पर पुरषों के लिए शेख और औरतो के लिए शेखा नाम लिया जाता है।
  18. यहां पर पानी से ज्यादा सस्ती कोल्ड ड्रिंक मिलती है।
  19. दुबई में सोने ( Gold ) का व्यापार बहुत ज्यादा है, दुबई के लोग सोने के बहुत ज्यादा शौकीन होते हैं।

Read more:

दुनिया का सबसे लम्बे नाम वाला गांव

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp