Tuesday, March 19, 2024
15.9 C
Chandigarh

इसीलिए तो वरदान है हँसना, हँसी के बारे में जानने योग्य बातें

हँसने का वास्तव में कोई और meaning नहीं होता। हँसने का मतलब बस हँसना ही होता है। आज हम बात करते है, हँसी यानि मुस्कान की। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतना बिजी हो गए हैं, कि हंसने के लिए टाइम निकालना भी भूल गए है। आपकी हंसी जहाँ आपकी हेल्थ के लिए अच्छी है वहीँ हंसने-मुस्कुराने से आपकी निजी और सोशल लाइफ भी ज़्यादा खुशनुमा बन जाती है और लोग आपके साथ समय बिताना पसंद करतें हैं। तो आइये दोस्तों आज जानतें है हँसी के बारे में जानने योग्य बातें।

  • हँसने के लिए 17 मांसपेशियों का उपयोग होता है लेकिन गुस्सा करने के लिए 43 मांसपेशियों का उपयोग होता है। अब आप खुद ही सोचिये हँसना है या गुस्सा करना है।
  • हँसने से खून का बहाव 22% तक बढ़ जाता है।
  • इंसान 300 फीट की दूरी से मुस्कान पकड़ सकता है।
  • हँसी 19 प्रकार की होती है।
  • गुदगुदी करने पर सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि चूहे भी हँसते हैं।
  • हँसना तनाव को 35% कम कर देता है।
  • इंसान का अकेले रहने पर 30% हँसना कम हो जाता है।
  • लेडीस जेंट्स से ज्यादा हँसती हैं।
  • आपका दिमाग नकली हँसी पकड़ सकता है।
  • जो लोग अपने दुःख को हँसी से छुपाते है उनको “Eccedentesiast” कहते है।
  • हँसने-मुस्कुराने वाले लोग जीवन में ज़्यादा सफल होते हैं।
  • हँसने-मुस्कुराने से ज़िन्दगी के कुछ और साल बढ़ जाते हैं।
  • हँसना इस बात पर निर्भर करता है, कि आस पास कैसे लोग है, ना कि जोक्स पर।
  • वैज्ञानिक हँसी को एक प्रकार का विज्ञान मानते हैं। इससे हमारे शरीर पर होने वाले प्रभाव को जैलोटॉलिजी कहा जाता है।
  • इंसान औसतन दिन में लगभग 13 बार हँसता हैं।
  • खुशी के स्तर को मापना मुश्किल है।
  • जो आपको आंतरिक खुशी दे सकता है वो इंसान आप खुद हो, अपनी खुशी के लिए दूसरों पर निर्भर ना हों।

तो अब आपको पता चल गया होगा एक हँसी से हमें कितने फायदे होते हैं। सो दोस्तों हँसते रहो और अपनी और औरों की ज़िन्दगी को खुशनुमा बनाते रहो। 🙂

यह भी पढ़ें:
15 ज्ञानवर्धक और बेहद रोचक तथ्य जो आपने कहीं नहीं पढ़े होंगे!

यात्रा को सफल बनाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp