Wednesday, March 27, 2024
25.5 C
Chandigarh

भारत में बसा है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार, जिसमें 181 सदस्य रहते हैं…

आज के महंगाई के दौर में चार-पांच लोगों के परिवार का पालन-पोषण करना भी एक बड़ी चुनौती है लेकिन मिजोरम में दुनिया का सबसे बड़ा परिवार एक साथ रहता है और खुश है। इस शानदार परिवार में 181 सदस्य हैं।

अपने बेटों के साथ बढ़ई का काम करने वाले जियोना चाना का परिवार मिजोरम में खूबसूरत पहाडि़यों के बीच बटवंग गांव में एक बड़े से मकान में रहता है। इस मकान में 100 कमरे हैं।

जिओना चाना मिजोरम के बटवंग में एक बड़े घर में 39 पत्नियों, 94 बच्चों, 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों के साथ रहती हैं। घर में कुल 100 कमरे हैं। जियोना कहते हैं कि उन्हें को दुनिया के सबसे बड़े परिवार का मुखिया होने पर गर्व है।

आम परिवार के महीने भर का राशन जिओना का परिवार एक दिन में खा जाता है। उन्हें एक दिन के खाना पकाने के लिए 40 किलो चावल, 40 किलो चिकन, 24 किलो दाल, 50 किलो सब्जियां चाहिए। डाइनिंग हॉल में 50 टेबल हैं। जियोना की पत्नियां खाना बनाती हैं, जबकि उनकी बेटियां घर का काम करती हैं।

जियोना खुद को महाराजा समझते हैं

जियोना खुद को महाराजा समझते हैं उन्होंने ग्राउंड फ्लोर पर अपनी कई बड़ी तस्वीरें लगाई है। 39 पत्नियों की देखभाल करने वाला जियोना सच में अनोखा है। जिओना खाने की टेबल पर अपनी सबसे युवा पत्नियों के साथ बैठते हैं।

दूसरी पंक्ति में उनकी बुजुर्ग पत्नियां बैठती हैं। उनकी सबसे छोटी पत्नी 33 साल की हैं। उसका नाम सिमथंगी है। इनकी शादी 2000 में हुई थी।

खास बात तो ये है कि 39 शादियां करने के बाद भी जियोना की ख्वाहिश है कि अगर भगवान ने चाहा तो वे 40वीं शादी भी कर लेंगे। जियोना के परिवार का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp