Thursday, October 24, 2024
21.5 C
Chandigarh

जानिए मुकेश अंबानी और उनके परिवार के बारे में कुछ रोचक बातें

मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वह 19.6 अरब रूपए के नेटवर्क के साथ भारत में अमीरों की सूची में पहले स्थान पर हैं। अंबानी परिवार में मुकेश उनकी पत्नी नीता और उनके तीन बच्चे आकाश, ईशा और अनन्त हैं। अंबानी और उनके परिवार के बारे में जानने के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।

मुकेश अंबानी और उनके परिवार के बारे में

मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। उनके पिता का नाम धीरूभाई अंबानी और माता का नाम कोकिला बेन अंबानी है। उनके एक छोटे भाई अनिल अंबानी और दो बहने दीप्ति सलग ओमकार और मीना कोठारी भी है। पूरा अंबानी परिवार 1970 तक मुंबई के भुलेश्वर मैं 2 बैडरूम के अपार्टमेंट में रहा करता था। बाद में धीरूभाई अंबानी ने कोलामबा में एक 14 मंजिला अपार्टमेंट खरीदा था| जिसे शि-वाईनड भी कहा जाता है। जहां कुछ समय पहले मुकेश और अनिल अपने परिवार के साथ अलग-अलग मंजिल पर रहा करते थे।

महंगा घर अंबानी परिवार का

दुनिया में सबसे महंगा घर भी अंबानी का है, जिसका नाम एंटीलिया है। इस घर की कीमत $1000000000 से भी ज्यादा है। इस घर में 60 मंजिलें और एक गैरेज भी है, जिसमें 168 कारों खड़ सकती हैं। परिवार के हर सदस्य के लिए हेल्थ क्लब, सिनेमा और 600 स्टाफ है।

अनन्त अंबानी का सफेद हाथी

मुकेश अंबानी के 23 वर्षीय बेटे अनंत अंबानी को अध्यात्म से कुछ ज्यादा ही लगाव हैं। कुछ रिपोर्टों में उल्लेख किया गया हैं। वो अक्सर भगवान बालाजी मंदिर का भ्रमण करते रहते हैं। उन्होंने भगवान बालाजी को एक पवित्र सफेद हाथी भी भेट किया हैं।

परिवार की अहमियत

अपने बिज़नेस के साथ-साथ मुकेश अपने परिवार को भी काफी अहमियत देते हैं। वह जितने भी बिजी रहे लेकिन हर रविवार को अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताते हैं।

अंबानी की गाड़ी

मुकेश अंबानी की BMW 760Li कार Bullet Proof है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भी ऐसी ही Hi-tech कार है।

मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी को Traffic में शादी के लिए Propose किया था और कार को चलाने से मना कर दिया था जब तक वो हाँ नही करती।

मुकेश अंबानी कभी भी बिना पूजा किये घर से बाहर नही जाते।

परिवार का खास गिफ्ट

मुकेश ने सिर्फ अपना 50 वा बर्थडे मनाया था। आपको बता दें कि अंबानी को अपना बर्थडे मनाना पसंद नहीं हैं, लेकिन परिवार के सदस्यों को वह बर्थडे मनाने से नहीं रोकते हैं। नीता अंबानी के बर्थडे पर उन्होंने करीब 6.2 करोड़ डॉलर का जेट नीता अंबानी को गिफ्ट में दिया था।

परोपकारी गतिविधियां

नीता अंबानी कई परोपकारी गतिविधियों और चैरिटी प्रोजेक्टस में लगी हुई हैं। जिस क्षेत्र मैं वो सबसे ज्यादा सक्रिय हैं।

सादगी पसंद परिवार

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति होने के बावजूद भी मुकेश को उनके विनम्र व्यवहार के लिए जाना जाता हैं। वो पारंपरिक भारतीय भोजन को खाना पसंद करते हैं और वो शाकाहारी भी हैं।

कम उम्र की अरबपति

मुकेश और नीता की बेटी ईशा अंबानी सबसे कम उम्र की अरबपति वारिस हैं। 2008 में जब ईशा महज 16 साल की थी तो उनको दुनिया के 10 अरबपति मैं दूसरा रैंक दिया गया था।

जियो का रिकॉर्ड

21 फरवरी 2017 के अनुसार मुकेश अंबानी के जियो ने अपने 10 करोड़ यूजर्स बना लिए थे। 21 फरवरी 2017 तक 160 दिन पूरे कर लिए थे इसी कारण संचार के क्षेत्र में भारत वर्ल्ड में टॉप पर आ गया था। Reliance जियो ने अपने सर्वे में यह बताया की यूजर्स ने प्रतिदिन 5.5 करोड़ घंटे लाइव वीडियो देखते हुए बताएं।

बहुमूल्य अवॉर्ड्स

एक अच्छे बिज़नेस मैन होने के कारण मुकेश अंबानी को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड्स भी हैं। फॉर्च्यून मैगजीन मैं उनको बिजनेस में एशिया की सबसे प्रभावशाली लोगों की रैंकिंग में 13वं स्थान दिया था।

यह भी पढ़ें:- एक तांगे वाले से मसालों की कंपनी के मालिक बनने तक का सफर

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR