Tuesday, September 26, 2023
24.6 C
Chandigarh

मेक्सिको में पानी के नीचे मिली दुनिया की सबसे अद्भुत और बड़ी गुफा !

दुनिया इतनी नायाब चीजों से भरी पड़ी हैं कि मनुष्य हर दिन एक नई जगह एक नई खोज से वाकिफ़ होता रहता है। मेक्सिको में गोताखोरों के एक ग्रुप ने मेक्सिको में पानी में डूबी दुनिया की सबसे अद्भुत गुफा खोजी है। यह गुफा 347 किलोमीटर लंबी हैं।

मेक्सिको को युकातान प्रायद्वीप के नीचे मिली ये गुफा पानी में डूबी दो गुफाओं को जोड़ती है। इस खोज में 14 साल की मेहनत और कई घंटों का समय लगा।

वैज्ञानिकों का मानना है कि 10,000 से 12,000 साल पहले इन गुफाओं का इस्तेमाल माया साम्राज्य किया करता था। इसी वजह से इस प्रोजेक्ट को ग्रेट माया एक्विफर नाम दिया गया है।

यह खोज ग्रैन एक्यूफेरो माया (GAM) के पुरातत्वविदों के नेतृत्व में 10 महीने के लंबे अभियान के परिणामस्वरूप हुई है। दोनों गुफा प्रणाली वास्तव में एक थीं।

वैसे अगर हम आकार की बात करें तो इसके हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी गुफा अमेरिका में “मैमथ कैव” कही जाने वाली गुफा 650 किलोमीटर लंबी है।

साक आक्तुन और दोस ओजोस को गुफा के बारे में पहले से ही पता था लेकिन तुलुम शहर के पास मौजूद ये गुफाएं आपस में जुड़ी हैं, यह किसी को पता नहीं था। अब इस पूरे तंत्र को साक आक्तुन सिस्टम नाम दिया गया है।

जर्मन गोताखोर रॉबर्ट श्मिटनर के अनुसार “यह 20 वर्षों से अधिक का प्रयास है, मुख्य रूप से इस विशालकाय साक आक्तुन सिस्टम को खोजने में 14 साल लग गए।

अब यह सबकी जिम्मेदारी है कि वे इसकी सुरक्षा करें। मेक्सिको के युकातान में ही सेनोते नामक एक और गुफा भी है। यह गुफा पर्यटकों में खासी लोकप्रिय है।

युकाटन प्रायद्वीप अपने समुद्र तटों, मायन खंडहरों और सेनोतों या बड़े पैमाने पर सिंकहोल्स के लिए जाना जाता है। क्विंटाना रो राज्य में, 300 से अधिक सेनोट हैं।

मेक्सिको के युकातान में ही सेनोते नाम की गुफा भी है। पर्यटकों में खासी लोकप्रिय यह गुफा साक आक्तुन सिस्टम से जुड़ी हैं। अब सेनोते में डुबकी लगाने वाले लोगों को पता चलेगा इस पानी के नीचे कितनी खूबसूरत दुनिया है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
111FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR