जानिए दुनिया के सबसे अनोखे फूलों के बारे में

2879

दुनिया में बहुत सारे खूबसूरत फूल पाए जाते हैं। विभिन्न रंग, आकार और सुगन्धित फूल सबको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। आज हम आपको इस पोस्ट में कुछ अनोखे फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आइये जानते हैं:-

जंगली ऑर्किड (साइप्रिपेडियम कैलकेलस)

साइप्रिपेडियम कैलकेलस नाम का ये जंगली ऑर्किड कभी पूरे यूरोप में मिलता था लेकिन अब यह सिर्फ ब्रिटेन में पाया जाता है। पीले और जामुनी से रंग वाला ये फूल अब इतना दुर्लभ है कि इसकी एक डाली 5 हजार अमेरिकी डॉलर और 3 लाख 35 हजार 7 सौ 49 रुपये में मिलती है।

रात में ही खिलता है ये फूल (एपिफाइलम ऑक्सापेटाइम)

बौद्ध धर्म में खास जगह रखने वाला यह फूल श्रीलंका में होता है। इस फूल का नाम एपिफाइलम ऑक्सापेटाइम है, जो केवल रात में ही खिलता है। इस फूल की खास बात है कि जब सुबह सूरज की किरणें आती हैं तब यह फूल मुरझा जाता  है।

नील कुरिंजी

दक्षिण भारत के पश्चिम घाट में 1800 मीटर से ऊंचे शोला घास के मैदानों में 12 साल में एक बार खिलता है कुरिंजी फूल। नीलगिरी के नाम से पहचाने जाने वाले इस फूल को ब्लू माउंटेन भी कहते हैं और इसका वैज्ञानिक नाम स्ट्रोबिलैंथस कुंथियाना है।

इससे पहले यह फूल 2006 में खिले थे और उसके बाद यह 2018 में खिले थे। भारत में इसकी कुल 46 प्रजातियां पाई जाती हैं ।

शू फ्लॉवर (हिबिस्कस कोकियो)

हिबिस्कस कोकियो फूल शू फ्लॉवर की प्रजाति का है और यह सिर्फ हवाई आइलैंड में मिलते हैं। 1950 में यह विलुप्त हो चुका था। फिर 20 साल बाद कोकियो में इसका एक पेड़ मिला था।

स्टूअर्ट्स डेजर्ट पी

स्वाएनसोना फॉर्मोसा ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला एक फूल है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये मटर की नसल का फूल है।

स्ट्रोंगिलोडोन मैक्रोबोट्रिस

हल्के हरे रंग का स्ट्रोंगिलोडोन मैक्रोबोट्रिस एक तरह की बेल होती है। इसमें पंजे के शेप वाले फिरोजी रंग के फूल होते हैं। हालांकि इसका रंग नीले हरे से लेकर चटक हरे तक हो सकता है। ये फूल फिलीपींस के जंगलों में पाए जाते हैं।

चॉकलेट कॉस्मॉस (कॉस्मॉस एट्रोसैन्गिनियस)

कॉस्मॉस एट्रोसैन्गिनियस मेक्सिको में पाया जाने वाला एक जंगली फूल हैं। ये फूल गर्मियों में वनिला जैसी खुशबू देते हैं, इन्हें चॉकलेट कॉस्मॉस भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें :-