Saturday, July 27, 2024
31.5 C
Chandigarh

विज्ञान के अद्भुत तथ्य!

वैज्ञानिकों द्वारा हमेशा ऐसी ऐसी खोजें की जाती रही हैं जो बहुत ही चौंकाने वाली होती हैं। आज हम कुछ ऐसी ही खोजों  के बारे में जानेंगे। विज्ञान से जुड़े वो रोचक और दिलचस्प तथ्य जो शायद आप नहीं जानते।

  1. प्रकाश की रफ्तार 1 लाख 86 हज़ार मील प्रति सेकंड है।
  2. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने के लिए 8 मिनट 17 सेकंड का समय लगता है।
  3. दुनिया में अभी तक पैदा हुए लोगों की कुल आबादी का 10 प्रतिशत हिस्सा अभी भी जिंदा है।
  4. धरती 1 हज़ार मील प्रति सेकंड की रफ्तार से अपनी धुरी पर घूमती है। धरती की अंतरिक्ष में सूर्य के इर्द-गिर्द घूमने की रफ्तार 67 हजार मील प्रति सेकंड है।
  5. हर साल, धरती पर 10 लाख से भी ज्यादा भूकंप आते हैं।
  6. जब 1883 में क्राकाटोआ में ज्वालामुखी में बहुत बड़ा धमाका हुआ था जिससे इस ज्वालामुखी के फटने की आवाज इतनी ज्यादा थी कि इस ज्वालामुखी के फटने की आवाज 4,800 किलोमीटर दूरी पर ऑस्ट्रेलिया में भी सुनी गयी थी।
  7. पृथ्वी में हर सेकंड आसमानी बिजली 100 बार जमीन से टकराती है।
  8. हर साल आकाशी बिजली से 1 हजार लोगों की मौत हो जाती है।
  9. अक्टूबर 1999 में लन्दन के आकार का हिमशैल अंटार्कटिक से अलग हो गया था।
  10. अगर आप अपनी कार को सीधे ऊपर की तरफ ड्राइव करते हैं तो आप सिर्फ एक घंटे में ही अंतरिक्ष में पहुंच जायेंगे।
  11. हमारी धरती 4.5 अरब साल पुरानी है इसके साथ सूर्य और चन्द्रमा भी 4.5 अरब साल पुराने हैं।
  12. अंतरिक्ष यात्री, अंतरिक्ष में डकार नहीं ले सकते- क्योंकि अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता जिससे उनकी पेट से गैस बाहर नहीं निकलती और वह अंदर ही रह जाती है।
  13. डीएनए की खोज वर्ष 1869 में स्विस फ्रेडरिक मैस्चलेर द्वारा की गयी थी।
  14. अल्फ्रेड नोबेल ने वर्ष 1866 में बारूद की खोज की थी।
  15. 5 में से 4 लोग इबोला वायरस से पीड़ित होने की वजह से मर जाते हैं।
  16. 5 अरब साल बाद सूरज का इंधन खत्म हो जायेगा और यह एक विशाल लाल गोले की शकल ले लेगा।
  17. रबर के आविष्कार से पहले पेंसिल का आविष्कार हुआ था। पेंसिल से लिखे शब्दों को मिटाने के लिए पहले ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता था।
  18. सूरज धरती से बड़ा है पर क्या आप जानते है कि सूरज धरती से लाखों गुना बड़ा है यानि सूरज में लाखों धरती समा जाए। इतना बड़ा !
  19. हमारे ब्रह्मांड में 100 अरब आकाशगंगाएं हैं।
  20. हर घंटे में हमारा ब्रह्मांड एक अरब मील तक फ़ैल जाता है।
  21. थर्मामीटर का अविष्कार 1607 में गैलिलियो द्वारा किया गया था।
  22. हाथ मिलाने से इतने कीटाणु स्थानांतरित होते हैं, जितने की चूमने से भी नहीं होते।
  23. 16 दिसंबर 1811 को न्यू मैड्रिड में आया 7.9 रिक्टर के भूंकप की वजह से मिसीसिपी नदी उल्टी बहने लगी थी।
  24. पहला हृदय प्रत्यारोपण क्रिश्चियन बार्नार्ड ने सन 1967 में किया जिसमे मरीज 18 दिनों तक जीवित रहा।
  25. दुनिया में सबसे लम्बा पेड़ एक ऑस्ट्रेलियाई नीलगिरी था – 1872 में इसे 435 फीट लंबा मापा गया था।
  26. जब हम छीकते हैं तो उसकी रफ़्तार 100 मील प्रति घंटा होती है।
  27. बम का पता लगाने के लिए कुत्तों को ट्रेनिंग दी जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि मधुमक्खियों को भी इसके लिए ट्रेनिंग दी जाती है।
  28. आपने सुना होगा शेर शिकार करता है, पर क्या आप जानते हैं कि 90 प्रतिशत शिकार शेरनी ही करती है। शेर तभी उसकी मदत के लिए आता है जब उसे जरूरत होती है।
  29. विश्व का पहला कंप्यूटर “ENIAC” 27 टन का था, जो की एक हॉल जितना विशाल था।
  30. पृथ्वी का तीन चौथाई हिस्से में जल है, पर मौजूद कुल पानी में से 97 प्रतिशत पानी नमकीन है। इसी कारण से हमारे पास पीने लायक केवल 1 प्रतिशत पानी है।

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR