Wednesday, March 27, 2024
25.5 C
Chandigarh

जानिए सोने का इस्तेमाल सबसे पहले कहां हुआ!

सोना पहला धातु था जिसके बारे में मानव जानता था और इसका प्राकृतिक रूप से सबसे पहले खनन किया गया। हालांकि यह कहना कठिन है कि मानव ने सबसे पहले इसका खनन कहां और कब किया।

सबसे पहले स्वर्ण कलाकृतियां बुल्गारिया के ‘वरना नैक्रोपोलिस’ में पाई गई। यह करीब 4700 से 4200 बी.सी. का समय था जब सोने को इस स्थान पर खोजा गया। इससे पता चलता है कि सोने का खनन 7000 वर्ष पूर्व किया गया।

ऑस्ट्रेलिया में सोने की ऐतिहासिक भूमिका रही है और यह धातु “न्यू साऊथ वेल्स” में बाथर्स्ट के निकट 1851 में पाया गया। इसके बाद सोने की खोज विक्टोरिया में की गई।

सोना पाने का खुमार इतना बढ़ गया कि हजारों की तादाद में विश्व के कई हिस्सों से आप्रवासी लोग ऑस्ट्रेलियाई कलोनियों की ओर आकर्षित हुए। विक्टोरिया के दो क्षेत्रों बालार्ट और बेंडिगो में ज्यादा मात्रा में सोना पाया गया।

इसके बाद 1890 के शुरूआती दौर में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के कूलगार्डी और कालगुर्ली में सोने को खोजा गया। सोने की चाह में ऑस्ट्रेलिया में आबादी एक मिलियन से ज्यादा की हो गई। इसके चलते कस्बों, संचार, परिवहन तथा विदेशी व्यापार में बढ़ौतरी हुई।

बेशक सोने ने ऑस्ट्रेलिया के विकास में बहुत ज्यादा वृद्धि की पर इसकी महत्ता 20वीं सदी के दौरान कम हो गई क्योंकि अन्य धातुओं की आर्थिक महत्ता बढ़ गई।

पंजाब केसरी से साभार

यह भी पढ़ें:-

 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp