जानिए कुछ रोचक तथ्य दुनिया के सबसे अनोखे हरियल पक्षी के बारे में, जो कभी भी अपने पैर जमीन पर नहीं रखता!

1115

धरती पर कई तरह के जानवर और पक्षी रहते हैं। आपने पक्षियों को पेड़ों पर बैठे या आसमान में उड़ते देखा होगा। इसके साथ ही आपने पक्षियों को जमीन पर बैठकर या अनाज खाते हुए भी देखा होगा,

लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा पक्षी भी है जो कभी भी अपने पैर जमीन पर नहीं रखना चाहता। जी हां आज इस पोस्ट में हम आपको इसी अनोखे पक्षी के बारे बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं:-

  • हरियल नाम का यह पक्षी कभी जमीन पर पैर नहीं रखता। इस पक्षी का वैज्ञानिक नाम ट्रेरोन फोनीकोप्टेरा है और यह बरगद और पीपल के पेड़ों पर अपना घोंसला बनाता है।
  • इसका आकार कबूतर जैसा होता है। साथ ही इस पक्षी का रंग ग्रे और हरा होता है। इसमें पीली धारियां होती हैं। इस पक्षी की चोंच मोटी और मजबूत होती है। आंखें नीली और उनके चारों ओर एक गुलाबी घेरा है। इसे अंग्रेजी में ग्रीन पिजन भी कहते हैं।
  • यह पक्षी पर्णपाती या सदाबहार जंगलों में पेड़ों पर रहना पसंद करता है। यह जमीन पर आना पसंद नहीं करता, इसलिए यह अपना पूरा जीवन पेड़ों पर ही बिता देता है।
  • इस पक्षी का आकार 29 सेंटीमीटर से लेकर 33 सेंटीमीटर तक होता है तथा इसका वजन मात्र 225 ग्राम से 260 ग्राम के बीच होता है, यह एक सामाजिक प्राणी है और झुंडो में ही पाए जाते हैं, इनके पंखों का फैलाव 17 से 19 सेंटीमीटर लंबा होता है, इनके शरीर का रंग हल्का पीला हरा होता है जोकि ओलिव के फल से मिलता-जुलता होता है।

  • आप इस पक्षी को पेड़ के शीर्ष भाग पर बैठे हुए देख सकते हैं। हरियल पक्षी एक शाकाहारी पक्षी है और फल, पौधे के अंकुर और अनाज खाना पसंद करता है।
  • हरियल पक्षी घास के तिनके और पत्तियों से अपना घोंसला बनाता है। इस पक्षी के बारे में यह भी कहा जाता है कि ये घने और ऊंचे पेड़ों पर अपना घोंसला बनाना पसंद करते हैं।
  • इस पक्षी का प्रजनन काल मार्च से जून तक होता है। यह एक प्रजनन काल में एक से दो अंडे ही देते हैं इन अंडो का रंग चमकीला सफेद होता है, अंडे से बच्चे बाहर आने पर दोनों हरियल पक्षी बच्चों की देखभाल करते हैं।
  • ये पक्षी भारत के अलावा पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बर्मा, चीन आदि देशों में भी पाए जाते हैं। कहा जाता है कि यह पक्षी बहुत शर्मीला होता है। जब कोई व्यक्ति आता है, तो वह चुप रहता है।

यह भी पढ़ें :-