Saturday, July 27, 2024
28.6 C
Chandigarh

75 साल तक जीता है यह विशालकाय पक्षी, जानिए इसके बारे में कुछ खास बातें

आपने बहुत से पक्षी देखे होंगे जिनमें रंग विरंगे, छोटे बड़े हर तरह के पक्षी होते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं जो इतना विशाल है कि इसे उड़ने वाला जानवर भी कहा जाता है।

गिद्ध प्रजाति का ये पक्षी जब अपने पंखों को फैलाता है तो इसका फैलाव करीब 11 फीट तक होता है। साथ ही इसका वजन 15 किलो तक होता है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि इनकी उम्र भी लगभग इंसानों के बराबर ही होती है।

ये पक्षी 75 साल तक जीता है जिस एंडियन कंडोर (Andean condor) के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर यह अनोखा पक्षी लैटिन अमेरिका के देशों में एंडीज पर्वत श्रृंखला के आसपास ऊंचाई पर पाया जाता है।

एंडीज पर्वत श्रृंखला दुनिया में सबसे लंबी है और कई देशों तक फैली है, ये अपना घोंसला भी बहुत ऊंचाई पर ही बनाता है। कई बार ये अपने वजन से भी ज्यादा खा लेता है, ऐसे में ये आराम करता है।

नर और मादा एंडियन कोंडोर पक्षियों में केवल एक ही अंतर होता है। इसमें नर के गले में सफेद कॉलर होता है, जबकि मादा में नहीं होता। वे आमतौर पर अर्जेंटीना और पेरू में पाए जाते हैं। लेकिन तेजी से घटती संख्या को देखते हुए, उन्हें लगभग विलुप्त प्रजाति माना जाता है।

एंडीयन कोंडोर आमतौर पर ऊंचाई पर रहते हैं। वो समुद्र के किनारे आई मरी मछलियों को खाते हैं। वैसे वो दूसरे मृत जंतुओं को खा लेते हैं। इस लिहाज से उन्हें पर्यावरण को साफ रखने वाला पक्षी कहा जा सकता है।

वैसे दूरदराज के सन्नाटे वाले समुद्र तटों पर भी उन्हें लेटिन अमेरिका में देखा जाता है। खाने की तलाश में वो रोज तकरीबन 120 मील उड़ते हैं। हालांकि वो दूसरी पक्षियों के घोंसले में भी झपट्टा मारकर खाना खा लेते हैं।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR