Saturday, July 27, 2024
31.5 C
Chandigarh

क्यों होता है सिर के आधे हिस्से में दर्द, जानिए क्या है वजह?

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द लगभग सभी को होता है। इसके बहुत से कारण होते है। लेकिन जब सिर के आधे हिस्से में बहुत तेज दर्द होता है तो इसे माइग्रेन का दर्द ही कहते है।

डॉक्टर्स के अनुसार किसी कारण से दिमाग की नसें बहुत ही उत्तेजित हो जाती है और रक्त वाहिनी सिकुड़ जाती है। जिससे दिमाग के एक बहुत ही विशेष हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन बहुत कम हो जाता है और वहां बहुत ही तेज दर्द शुरू हो जाता है।

आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों होता है सिर के आधे हिस्से में दर्द और क्या है कारण, तो चलिए जानते हैं :-

pain in half of the head know the reason

  • ज्यादतर लोगों को भावनात्मक वजहों से माइग्रेन की गंभीर समस्या होती है। इसीलिए जिन लोगों को हाई या लो ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और तनाव जैसी गंभीर समस्याएं होती हैं उनके माइग्रेन से ग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती है।
  • खाने पीने की विशेष चीजों से माइग्रेन हो सकता है। कुछ लोगों को तेज़ रौशनी, खुशबू या आवाज़ से भी माइग्रेन का गंभीर दर्द होने लगता है। कुछ खाने की चीजों जैसे चॉकलेट आदि में टायरामिन नामक केमिकल होता है जिससे गंभीर दर्द हो सकता है।

यह भी पढ़ें :- जानिए फेफड़ों को स्वस्थ रखने के उपाय!!

  • माइग्रेन मूल रूप से तो न्यूरोलॉजिकल की समस्या है। इसमें रह-रह कर सिर में एक तरफ बहुत ही चुभन भरा दर्द भी होता है। ये कुछ घंटों से लेकर तीन दिन तक बना रहता है। इसमें सिरदर्द के साथ-साथ गैस्टिक, जी मिचलाने, उल्टी जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • नमक लगाकर मांस, मछली भूनने से उनका कुछ प्रोटीन नाइट्रेट में बदल जाता है। इस नाइट्रेट से रक्तवाहिनी फ़ैल जाती है और वहां ज्यादा ब्लड इकठ्ठा हो जाता है और दर्द शुरू हो जाता है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR