Wednesday, December 6, 2023
16.3 C
Chandigarh

भारत का वो रहस्यमयी कुंड, जहां ताली बजाकर निकलता है पानी!

कुदरत की बनाई इस दुनिया में हजारों राज छिपे हैं। इनके बारे में आज तक कोई नहीं जान सका और न ही कोई इन्‍हें सुलझा पाया। कुदरत ने कई ऐसी रहस्यमयी जगहें बनाई हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग आज भी दांतों के नीचे उंगलियां दबाते हैं। जी हाँ भारत में एक ऐसा तालाब है, जिसका रहस्य अभी तक सुलझा नहीं है।

भारत के इस रहस्यमयी तालाब का नाम दलाही कुंड है। झारखंड के बोकारो शहर से 27 किमी दूर स्थित इस तालाब के सामने ताली बजाने से पानी ऊपर की ओर उठने लगता है। यह एक बर्तन में उबलता पानी जैसा दिखता है। इस तालाब का रहस्य आज भी रहस्य बना हुआ है। इस तालाब को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

इस तालाब का पानी गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म होता है। मान्यता है कि इस कुंड में स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि पानी में सल्फर और हीलियम होता है, जो त्वचा के रोगों को ठीक करता है। हर साल मकर संक्रांति के दिन इस जगह पर एक विशाल मेला लगता है।

यह रहस्यमय तालाब देवता दलाही गोसाई का पूजा स्थल है। यहां हर रविवार को लोग पूजा करते हैं। कुंड के प्रति लोगों की काफी आस्था है। लोगों की मान्यता है कि इसमें स्नान करने से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

कई वैज्ञानिकों ने इस तालाब पर शोध किया और पाया कि इसका पानी जमुई नामक नाले से गरगा नदी में मिल जाता है। ताली बजाने पर ध्वनि तरंगों के कंपन के कारण पानी ऊपर उठने लगता है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR