Wednesday, April 17, 2024
35.3 C
Chandigarh

बॉलीवुड की ये 10 रोमांटिक फ़िल्में आपको अपने पार्टनर के साथ जरूर देखनी चाहिए

बॉलीवुड में फिल्मों का भरमार है और जब रोमांटिक फिल्मों की बात हो तो शायद ही कोई इंडस्ट्री बॉलीवुड से बेहतर फिल्में बना पाए। 80-90 के दशक से लेकर आज तक बॉलीवुड में कई बेहतरीन रोमांटिक फिल्में बनी हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन 10 रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपने पार्टनर के साथ जरूर देखनी चाहिए।

बरसात 1949

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम राज कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म बरसात का आता है। यह फिल्म 1949 में बनी थी। यह फिल्म दो प्रेम कहानियों पर आधारित है। इस फिल्म में प्राण (राज कपूर), रेशमा (नर्गिस), गोपाल (प्रेमनाथ) और नीला (निम्मी) मुख्य किदार में हैं।

इस फिल्म में प्राण और रेशमा को अपने प्यार को पाने के लिए कई कठिनाई का सामना करना पड़ता है और अंत में वे मिल जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ गोपाल अंततः सच्चा प्यार महसूस करता है और नीला की ओर दौड़ता है। जहाँ उसे वो मृत मिलती है। यह फिल्म गोपाल द्वारा नीला के अंतिम संस्कार के साथ समाप्त होती है।

कुछ कुछ होता है 1998

शाहरुख-काजोल-रानी की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ 1998 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म की कहानी कॉलेज में पढ़ने वाले दो बैस्ट फ्रैंड राहुल और अंजली पर आधारित है।

इसे करण जौहर ने लिखा और निर्देशित किया था। लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल ने यह अपनी चौथी फिल्म में एक साथ की थी। फिल्‍म ने कई सारे पुरस्‍कार भी अपने नाम किए थे।

आशिकी 1990

आशिकी, साल 1990 में रिलीज़ हुई एक म्यूजिकल रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। यह इकलौती फिल्म है, जिसके लिए लोग एक्टर राहुल रॉय को याद करते हैं।

अनु अग्रवाल के साथ उनकी कैमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में राहुल (राहुल रॉय) के पिता उनकी मां के होते हुए दूसरी शादी करते हैं, जिससे नाराज होकर राहुल शादी स्थल पर तोड़-फोड़ करते हैं।

दिल वाले दुहलनिया ले जाएंगे 1995

यश चोपड़ा ने शाहरुख़ खान और काजोल की जोड़ी को लेकर उस दौर की सबसे अच्छी फ़िल्में बनाई। समकालीन फिल्मों में “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” अब तक सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

dilwale-dulhania-le-jayenge-movie-1995

दिल वाले दुहलनिया ले जाएंगे फिल्म में कहानी दिखाई गई है राज और सिमरन की। सिमरन के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी अरेंज मैरिज करे, लेकिन सिमरन राज को चाहती है।

दिल तो पागल है 1997

साल 1997 में रिलीज हुई “दिल तो पागल है” बॉलीवुड की रोमांटिक, म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म उस दौरान सुपरहिट साबित हुई थी। जिसे 3 नेशनल अवार्ड और 8 फिल्मफेयर अवार्ड मिले थे। इस फिल्म को शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था।

 

मोहब्बतें, 2000

शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन की इस मल्टीस्टारर फिल्म से कई सारे एक्टर्स ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने उस दौर के लोगों को बिना किसी शर्त के प्यार करना सिखाया था।

 

हम आपके हैं कौन, 1994

यह फिल्म प्रेम (सलमान) और निशा (माधुरी दीक्षित) की प्रेम कहानी पर आधारित है। दोनों प्रेम के बड़े भाई राजेश (मोहनीश बहल) और निशा की दीदी, पूजा (रेणुका शहाणे) की शादी में मिलते हैं। दोनों शुरुआत में झगड़ते रहते हैं। फिर एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं। बात शादी तक पहुंच जाती है।

 

हम दिल दे चुके सनम

1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम‘ एक रोमांटिक फिल्म है। जिसकी कहानी राजस्थान के रेगिस्तान से यूरोपीय शहर हंगरी तक जाती है, जो शादी के बाद के प्रेम पर केंद्रित है।

इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म इन स्टार्स के करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई थी। इस फिल्म के रिलीज के बाद उन्हें बहुत लोकप्रियता मिली थी।

 

जब वी मेट 2007

जब वी मेट वर्ष 2007 में रिलीज हुई एक रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म में करीना कपूर, और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का ऑडियंस के बीच गजब का क्रेज था। इम्तियाज अली की जब वी मेट बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

 

रहना है तेरे दिल में, 2001

फिल्म “रहना है तेरे दिल में” सिनेमाघरों में 19 अक्टूबर सन 2001 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधवन बने थे  मैडी, जोकि अपने कॉलेज का बैड बॉय होता है। पढ़ाई-लिखाई से उसका दूर-दूर तक नाता नहीं होता।

वहीं उसका कट्टर प्रतिद्वंद्वी सैम (सैफ अली खान) एक गुड स्टूडेंट होता है। दोनों अक्सर लड़ते रहते हैं। खैर, कॉलेज खत्म होता है और दोनों अपने-अपने रास्ते निकल पड़ते हैं।

rehna-hai-tere-dil-mein

 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp