Sunday, December 3, 2023
23.5 C
Chandigarh

जुगाड़ ऐसा जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर जुगाड़ के वीडियो आते ही रहते हैं। आमतौर पर भारतीय लोगों को जुगाड़ के लिए जाना जाता है। उनके देशी जुगाड़ के वीडियो को लोग देखना पसंद करते हैं। लेकिन कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला के जुगाड़ का वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है।

वीडियो में महिला प्याज काटते समय होने वाली परेशानी से बचने के लिए अनोखा तरीका अपनाती है। तरीका इतना खास है कि हम और आप आसानी से सोच नहीं पाएंगे। लेकिन ये जरूर है कि वीडियो देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

यह भी पढ़ें :-प्याज के बेकार छिलके करेंगे कमाल, जानिए कैसे?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by hepgul5 😊😊 (@hepgul5)

महिला ने बनाई ये अनोखी फेस शील्ड

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों को महिला का जुगाड़ पसंद आ रहा है। महिला ने किचन में होने वाली आम परेशानी को लेकर शानदार जुगाड़ लगाया है।

महिला कढ़ाई के शीशे वाले ढक्कन को बतौर शील्ड इस्तेमाल करती है। वीडियो में महिला शीशे को अपने चेहरे पर लगाती है फिर उसे हुड के कैप से अच्छी तरह ढक लेती है।

यह भी पढ़ें :-जानिए प्याज काटते समय आंसू क्यों निकलते हैं, ऐसा क्या करें जिससे आंसू न आएं

इसके बाद आराम से किचन में रखी प्याज को काटती नजर आती है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी देखें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR