Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

ये हैं दुनिया के 10 सबसे जहरीले जीव, जिन्हें छूने भर से ही मनुष्‍य की जान जा सकती है

प्रकृति जितनी खूबसूरत है उतनी ही खतरनाक भी। दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जीव हैं, जो अपनी खूबसूरती से हर किसी को लुभाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खतरनाक और जहरीले हैं जिन्हें छूने भर से ही मनुष्‍य अपनी जान गवां सकता है तो चलिए जानते हैं :-

फनल वेब स्पाइडर

फनल वेब स्पाइडर (मकड़ी) मूल रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाई जाता है, इसलिए इसे ऑस्ट्रेलियन फनल वेब स्पाइडर भी कहा जाता है। इसका जहर सायनाइड से भी ज्यादा खतरनाक होता है। कहा जाता हैं कि यह मकड़ी अगर किसी को काट ले तो 15 मिनट से लेकर 3 दिन के अंदर उसकी मौत हो जाती है।

इंडियन रेड स्कॉर्पियन

बिच्छूओं को तो आपने देखा ही होगा, लेकिन यह दुनिया की सबसे जहरीली बिच्छू है। इसे ‘इंडियन रेड स्कॉर्पियन‘ के नाम से जाना जाता है, क्योंकि यह मूलत: भारत में ही पाया जाता है। यह भारत समेत दक्षिण एशिया के देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में पाया जाने वाला यह बिच्छू अगर किसी इंसान को काट ले तो 72 घंटे में उसकी मौत निश्चित है।

बॉक्स जेलीफिश

वैसे तो हम सभी जानते हैं कि जेलीफिश कितनी सुंदर होती है लेकिन यह जितनी खूबसूरत होती है उतनी ही खतरनाक भी होती है। इसी की प्रजाती बॉक्स जेलीफिश इससे से भी बहुत ज्यादा जहरीली होती है। कहते हैं कि इसका जहर एक बार में करीब 60 लोगों को मार सकता है। अगर बॉक्स जेलीफिश का जहर एक बार इंसान के शरीर में पहुंच जाए तो एक मिनट के अंदर उसकी मौत निश्चित है।

ब्लू लाइन ऑक्टोपस

ब्लू लाइन नाम के इस ऑक्टोपस का आकार टेबल टेनिस की बॉल के जितना छोटा होता है। दिखने मे यह बड़ा ही सुंदर होता है। इसे आसानी से आप मुट्ठी में पकड़ सकते हैं। ब्लू लाइन ऑक्टोपस ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, फिलीपींस और पापुआ न्यू गिनी में पाए जाते हैं। इसका जहर पहले आंखों और फिर श्वसन तंत्र को नाकाम कर देता है।

यह भी पढ़ें :-ऑक्टोपस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

मार्बल्ड कोन घोंघा

घोंघे आम तौर पर जहरीले नहीं होते लेकिन यह बात मार्बल्ड कोन स्नेल पर लागू नहीं होती। इसका जहर दूसरे प्राणियों को पहले अंधा बनाता है, फिर सांस गड़बड़ाने लगती है, लकवा हो जाता है और अंत में मौत हो जाती है। इसके जहर की फिलहाल कोई इलाज नहीं है।

किंग कोबरा

10 most poisonous creatures in the world

किंग कोबरा विषैले साँपों की ही एक प्रजाति है। यह सांप एशिया का ही स्थानिक है और मुख्यरूप से भारत के जंगलों से लेकर दक्षिणपूर्वीय एशिया तक मिलते हैं। यह विश्व के सबसे जहरीले सांप होते हैं। इसका जहर एक अफ्रीकन हाथी को कुछ ही घंटों में मार सकता है। इतना ही नहीं ये एक डंक में 5 गुना ज्यादा जहर छोड़ सकता है।

यह भी पढ़ें :- किंग कोबरा को इसलिए सांपों का किंग माना जाता है, जानिए 10 बातें!

डार्ट फ्राग

मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला यह मेंढक अपने रंग से शिकार को आकर्षित करता है। देखने में यह जितना सुंदर है उतना ही घातक भी है। शिकारियों से बचने के लिए इसकी त्वचा में घातक जहर होता है। इसके संपर्क में आने वाले जीवों के जिंदा बचने की संभावना बहुत कम होती है।

इनलैंड ताइपैन

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला इनलैंड ताइपैन बहुत सांपो की प्रजाति का बेहद जहरीला सांप है। इसके विष में न्यूरोटॉक्सिन होता है जो 45 मिनट के भीतर इंसान को मार डालता है।

स्टोन फिश

10 most poisonous creatures in the world

मकर रेखा के आसपास समुद्र में मिलने वाली और पत्थर सी दिखने वाली यह मछली बेहद जहरीली होती है। इसकी पीठ पर जहर होता है। जिसके संपर्क में आते ही दूसरे जीवों को लकवा मार जाता है। इसके जहर का इलाज है पर उपचार तुरंत मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें :-गिरगिट की तरह रंग बदलती है ये दुर्लभ मछली

पफर फिश

दिखने में बेहद सुंदर यह मछली बहुत ही जहरीली है। जापान, चीन, फिलीपींस और मेक्सिको में मिलने वाली इस मछली के अंदर साइनाइड से भी खतरनाक जहर होता है। कई लोग इसे खाते भी हैं लेकिन पकाने से पहले बेहद सावधानी से इसकी सफाई की जाती है।

यह भी पढ़ें :-

सांप की जीभ दो भागों में क्यों कटी होती है? जानिए क्या है इसके पीछे रहस्य!

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp