Wednesday, April 17, 2024
35.4 C
Chandigarh

हिमालय पर रहती है ‘उड़ने वाली गिलहरी’

गिलहरी को आपने जमीन पर तेजी से भागते और उछल-कूद करते हुए तो कई बार देखा ही होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे ऊंची जगहों पर ऐसी भी गिलहरियां पाई जाती हैं जो उड़ सकती हैं।

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने ऐसी ही एक विशालकाय गिलहरी को ढूंढ निकाला है। यह गिलहरी जीवों की कुछ बेहद दुर्लभ और विलुप्तप्राय प्रजातियों में से एक है। इस गिलहरी का वजन करीब अढ़ाई किलो है और लम्बाई एक मीटर है।

आमतौर पर गिलहरियां न तो इतनी वजनदार और न ही इतनी लम्बी होती हैं। खासतौर पर एशिया में हिमालय की पहाड़ियों पर इनका डेरा है। बता दें कि इनके इंतजार में वैज्ञानिकों ने 130 साल बिता दिए, उन्हें उम्मीद थी कि ये पाकिस्तान में सुदूर घाटियों पर कहीं रहती हैं।

फिलहाल दो गिलहरियों को हिमालय के पहाड़ों पर देखा गया है। यहाँ ‘तिब्बतन वूली’ और ‘यूनानी वूली’ नामक उड़ने वाली दो गिलहरियां देखी गई हैं। ये आकार में काफी ज्यादा बड़ी हैं।

ऐसे में प्रोफैसर हैलगन कहते हैं कि इसको साल के अंत तक ही कोई वैज्ञानिक नाम दिया जा सकेगा। ये दुनिया की कुछ सबसे विशालकाय गिलहरियों में से एक हैं।

पंजाब केसरी से साभार

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp