Wednesday, December 6, 2023
16.3 C
Chandigarh

दिवाली वास्तु टिप्स 2023: दिवाली से पहले घर से तुरंत हटा दें ये चीजें, आएगी सुख-समृद्धि

धार्मिक मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी हर घर में प्रवेश करती हैं और देखती हैं कि वहां साफ-सफाई और सुंदरता है या नहीं। जिन घरों में साफ-सफाई नहीं होती है और जहां गंदगी और टूटी-फूटी चीजें होती हैं, वहां मां लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता।

इस बार दिवाली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली पर लक्ष्मी पूजा से पहले किन चीजों को घर से बाहर फेंक देना चाहिए।

  • दीपावली का पर्व सुख, समृद्धि और धन का पर्व है। दिवाली के दिन घर की सफाई करते समय सबसे पहले आप टूटे शीशे के सामान को घर से तुरंत हटा दें।
  • टूटे शीशे की खिड़कियों की मरम्मत कराएं। वास्तु के अनुसार घर में टूटा हुआ कुछ भी नकारात्मक ऊर्जा और कलह पैदा करता है।
  • घर में रखी बेकार या बंद घड़ियों को दिवाली से पहले हटा देना चाहिए। घर में कभी भी बंद या क्षतिग्रस्त घड़ी नहीं रखें। बंद घड़ियां व्यक्ति की प्रगति और सफलता में बाधा डालती हैं।
  • दिवाली से पहले घर के सभी टूटे हुए सजावटी सामान को तुरंत हटा दें। टूटी चीजों से वास्तु दोष बहुत जल्दी उत्पन्न हो जाते हैं।
  • नष्ट हो चुके इलेक्ट्रॉनिक सामानों को भी बदला जाना चाहिए या बाहर फेंक देना चाहिए।
  • इसके अलावा घर के मुख्य द्वार समेत सभी दरवाजों और फर्नीचर में किसी भी तरह की आवाज नहीं होनी चाहिए। दिवाली से पहले सभी फर्नीचर की मरम्मत कर लेनी चाहिए।
  • बेडरूम में कोई भी चीज़े टूटी फूटी नहीं होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार टूटा हुआ बिस्तर या अन्य कोई चीज़े व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है।
  • घर में रखे पुराने और टूटे हुए बर्तन, खिलौने, सजावटी सामान, कपड़े, चप्पल और फटी चादर को तुरंत घर से हटा देना चाहिए।
  • दिवाली के दिन पिछले साल का बचा हुआ दीपक कभी नहीं जलाना चाहिए। दिवाली के दिन घर में नया दीया खरीदकर ही जलाना चाहिए।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR