दिवाली पर राशि के अनुसार इन रंगों के कपड़े पहनकर करें माँ लक्ष्मी की पूजा, होगी धन की वर्षा

719

दिवाली साल के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। इसे दीपोत्सव भी कहते हैं।

यह न केवल भारत में मनाया जाता है, बल्कि नेपाल, इंडोनेशिया, फिजी, मॉरीशस, मलेशिया, श्रीलंका, थाईलैंड और यहां तक ​​कि सिंगापुर में भी मनाया जाता है।

इस पर्व में लोग घर को दीयों और रोशनी से सजाते हैं और अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनते हैं। खासतौर पर महिलाएं। ज्योतिष शास्त्रों की मानें तो यदि इस दिन राशि के अनुसार कुछ ख़ास रंगों के कपड़े पहनकर माँ की पूजा की जाए तो आपके जीवन में खुशहाली और धन की वर्षा होगी।

चलिए जानते हैं इस पोस्ट के माध्यम से कि राशि के अनुसार किस रंग के कपड़े पहनकर करें माँ लक्ष्मी की पूजा:-

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है और मंगल को हमेशा लाल रंग आकर्षित करता है। इस दिवाली यदि आप लाल या इससे मिलते जुलते रंगों जैसे नारंगी, मैरून आदि का चुनाव करेंगी तो ये आपके जीवन में सदैव खुशहाली ला सकता है इसलिए पूजन के दौरान भी लाल रंग के कपड़े पहनें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए सबसे शुभ रंग नीला माना जाता है। यदि आप दिवाली में कपड़ों के सही रंगों को चुनना चाहती हैं तो नीला रंग आपके है। दिवाली में लक्ष्मी पूजन के दौरान भी इसी रंग की साड़ी पहनें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग स्वभाव से जीवंत होते हैं और नारंगी रंग हमेशा उनके व्यक्तित्व को परिलक्षित करता है। इसलिए यदि आप जीवन को खुशहाल बनाए रखना चाहते हैं तो दिवाली पूजन में नारंगी रंग को चुनें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले यदि दिवाली पूजन के दौरान हरे रंग के कपड़े पहनेंगे तो उनके जीवन में कभी भी तनाव की स्थिति नहीं आएगी और आर्थिक लाभ मिलेगा। हरा रंग बुध का कारक भी माना जाता है। इसलिए इस दिन हरा रंग पहनने से गणपति भगवान भी प्रसन्न होते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी सूर्य को माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि सिंह राशि की महिलाएं दिवाली के दिन भूरे रंग के कपड़े पहनेंगी तो उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और माता लक्ष्मी की कृपा होती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग यदि दिवाली के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें तो ये जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाने में मदद करेगा। पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है।

तुला राशि

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र को माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शुक्र खूबसूरती का ग्रह है। इसलिए यदि आप दिवाली के दिन सफ़ेद, सिल्वर या ग्रे कलर के कपड़े पहनेंगी तो ये आपके जीवन में समृद्धि का कारक बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है इसलिए यदि वृश्चिक राशि की महिलाएं दिवाली की रात लक्ष्मी पूजन के समय लाल रंग की साड़ी पहनेंगी तो उनका जीवन खुशियों से भर जाएगा।

धनु राशि

धनु राशि की महिलाएं यदि दिवाली पूजन के दौरान बैंगनी रंग की साड़ी पहनेंगी तो ये आपके जीवन में खुशहाली लाने में मदद करेगा और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लोग यदि दिवाली के दिन हल्के गुलाबी या हल्के बैंगनी रंग के कपड़े पहनेंगी तो ये उनके परिवार के लिए खुशहाली लाने में मदद करेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है। इसलिए यदि आप दिवाली के दिन हल्के नीले या ग्रे रंग के कपड़े पहनेंगी तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि के लिए सबसे शुभ रंग गुलाबी है। यदि आप दिवाली के दिन गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर लक्ष्मी पूजन करती हैं तो ये आपके लिए समृद्धि के द्वार खोलने में मदद करेगा।

यह भी पढ़ें :