6 जुलाई का इतिहास

6 जुलाई का इतिहास:-

  • 1483 – रिचर्ड III इंग्लैंड का राजा बना।
  • 1614 – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार मान सिंह का निधन।
  • 1787 – पश्चिम बंगाल के शिबपुर में भारतीय वनस्पति उद्यान की स्थापना हुई।
  • 1859 – स्कॉटलैंड के धर्मगुरू और विख्यात खोजकर्ता डेविड लेविंगस्टन ने पहली बार इस धरती पर पैर रखा। जिसके बाद ब्रिटेन ने इस देश पर अधिकार कर लिया।
  • 1885 – लुई पाश्चर ने रेबिज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस खोज ने मेडिकल की दुनिया में एक क्रांति ला दी।
  • 1901 – जनसंघ के फाउंडर श्यामा मुखर्जी का जन्म।
  • 1923 – सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक की स्थापना।
  • 1935 – बौद्ध धर्म के धर्मगुरु दलाई लामा का जन्म।
  • 1944 – महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
  • 1947 – ‘यश भारती‘ से सम्मानित उर्दू के मशहूर शायर अनवर जलालपुरी का जन्म।
  • 1954 – भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का निधन।
  • 1959 – वेल्लोर अस्पताल में पहली बार सफलतापूर्वक ओपन हार्ट सर्जरी हुई।
  • 1961 – मोजाम्बिक के निकट पुर्तगाल के जहाज में विस्फोट से 300 लोग मरे।
  • 1962 – भारत–चीन युद्ध की वजह से बंद पड़ा नाथुला पास फिर से खोल दिया गया।
  • 1964 – अफ्रीक़ा महाद्वीप का देश मलावी ब्रिटेन से आज़ाद हुआ और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
  • 1990 – इलेक्ट्रॉनिक फ्रंटियर फाउंडेशन की स्थापना की गई।
  • 2002 – अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या काबुल में कर दी गई।
  • 2002 – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।
  • 2005 – मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
  • 2005 – भारतीय वैज्ञानिक नौतम भट्ट का निधन।
  • 2006 – विश्व कप फुटबॉल में फ्रांस ने पुर्तगाल को हराया।
  • 2008 – 5000 साल पुराना शाही कब्रिस्तान दक्षिणी मिस्र में खोजा गया।
  • 2009 – जद्रांका कोसोर क्रोएशिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
  • 2012 – पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या की।
  • 2013 – नाइजीरिया में आतंकवादियों ने स्कूल में हमला करके 42 लोगों की हत्या की।
  • 2014 – इजरायली वायु सेना ने गाजा पट्टी पर हमला कर हमास के सात सदस्यों को मार गिराया।
  • 2014 – पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान एवं इतिहासकार ग्रैनविल ऑस्टिन का निधन।
  • 2018 – प्रसिद्ध साहित्यकार, चित्रकार और नर्मदा प्रेमी अमृतलाल वेगड़ का निधन।

यह भी पढ़ें :-

5 जुलाई का इतिहास

5 जुलाई का इतिहास:-

  • 1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
  • 1877 – अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त का निधन।
  • 1924 – ब्राजील के साओ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।
  • 1945 – लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
  • 1946 – प्राध्यापक और रचनाकार असग़र वजाहत का जन्म।
  • 1954 – आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्थापना हुई।
  • 1954 – बीबीसी ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
  • 1956 – समकालीन कवि एवं लेखक ज्योति खरे का जन्म।
  • 1957 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन।
  • 1962 – अल्जीरिया के ओरण में हुए नरसंहार में 96 लोगों की मौत।
  • 1968 – भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
  • 1975 – 31 साल के अमेरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
  • 1977 – पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
  • 1994 – इजरायल अधिकृत जेरिको में फिलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
  • 1995 – भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म।
  • 1996 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
  • 1998 – पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विंबलडन का एकल खिताब जीता।
  • 1999 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
  • 2000 – दुशांबे (कजाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 2001 – चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2002 – काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
  • 2004 – इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।
  • 2004 – ग्रीस ने यूरो कप 2004 फुटबॉल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
  • 2007 – मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू–स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु।
  • 2007 – ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
  • 2008 – नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।

यह भी पढ़ें :-

4 जुलाई का इतिहास

4 जुलाई का इतिहास:-

  • 1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यावसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
  • 1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने सफल हुए।
  • 1760 – मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
  • 1776 – अमेरीका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसी लिए इस दिन को अमेरिका की आज़ादी के तौर पर जाना जाता है।
  • 1865 – मशहूर अंग्रेजी उपन्‍यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ था।
  • 1897 – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म।
  • 1898 – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा का जन्म।
  • 1902 – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानंद का निधन।
  • 1914 – बर्दुन का युद्ध समाप्त।
  • 1916 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म।
  • 1943 – भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद और सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भारतीय विमलेश कांति वर्मा का जन्म।
  • 1947 – ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था, जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
  • 1963 – तिरंगे को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन।
  • 1982 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार भरत व्यास का निधन।
  • 1997 – अमेरिकी यान ‘सोजर्नर‘ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
  • 1998 – चेक गणराज्य की याना नोवोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
  • 1998 – जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट–बी‘ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन पर भेजा।
  • 1998 – ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर‘ ने 74 दिन 20 घंटे 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
  • 2001 – भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
  • 2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गए।
  • 2005 – ऑस्ट्रेलिया में डॉल्फिन की एक नई प्रजाति स्नब फिन खोजी गई।
  • 2006 – गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।
  • 2007 – वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
  • 2008 – लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

यह भी पढ़ें :-

3 जुलाई का इतिहास

3 जुलाई का इतिहास:-

  • 1661 – पुर्तगाल ने मुंबई और तंजौर इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वीतीय को दिया।
  • 1778 – पर्शिया ने अर्जेंटीना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘ बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क‘ शुरू हुआ।
  • 1883 – गणराज्य के लेखक कैफ का जन्म।
  • 1886 – दर्शन के प्रसिद्ध विद्वान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दर्शन विभाग के अध्यक्ष रामचंद्र दत्तात्रेय रानाडे का जन्म।
  • 1897 – भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी, स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद हंसा मेहता का जन्म।
  • 1941 – मलयालम सिनेमा और भारत के चोटी के फिल्म निर्माताओं में से एक अदूर गोपालकृष्णन का जन्म।
  • 1948 – भारतीय सेना के उच्च अधिकारी मोहम्मद उस्मान का निधन। मोहम्मद उस्मान भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे।
  • 1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अल्जीरिया की आज़ादी की घोषणा की।
  • 1962 – हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज का जन्म।
  • 1968 – वियतनाम पर युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के आंकड़े जारी होने के बाद युद्ध बंद करने का दवाब बढ़ा।
  • 1972 – भारत–पाकिस्तान युद्ध के बाद शिमला समझौता पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1989 – सोवियत संघ के पूर्व राष्ट्रपति आंद्रेई ग्रोमिको का निधन।
  • 1992 – रियो डि जेनेरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन की शुरुआत।
  • 1996 – हिन्दी फ़िल्म अभिनेता राज कुमार का निधन।
  • 1999 – कुवैत में 50 सदस्यीय संसदीय चुनाव सम्पन्न।
  • 1999 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय का निधन।
  • 2000 – लायसेनिया करासे फिजी के अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2004 – रूस की मारिया शारापोवा महिला विम्बलडन चैम्पियन बनीं।
  • 2005 – महेश भूपति और मेरी पियर्स ने विंबलडन टेनिस का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
  • 2006 – कैरेबियाई द्वीप पर 35 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार जीत दर्ज की।
  • 2006 – स्पेन ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद जताई।
  • 2007 – विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी ने अपनी पत्नी पद्म लक्ष्मी से तलाक लेने की घोणा की।
  • 2008 – न्यूयॉर्क में दलितों का सम्मेलन शुरू हुआ।
  • 2012 – इराक में बम विस्फोट से 25 मरे, 40 घायल।
  • 2017- अचल कुमार ज्योति भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त हुए।
  • 2018 – मुंबई में अंधेरी स्टेशन के पास गोखले रोड ओवरब्रिज का एक हिस्सा गिर गया था।

यह भी पढ़ें :-

2 जुलाई का इतिहास

2 जुलाई का इतिहास:-

  • 1306 – अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया, यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
  • 1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यावसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
  • 1757 – बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।
  • 1777 – अमेरिका के वरमोंट शहर में दास प्रथा की समाप्ति हुई।
  • 1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
  • 1843 – होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में निधन।
  • 1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
  • 1897 – इतालवी वैज्ञानिक मारकोनी ने लंदन में रेडियो का पेटेंट कराया।
  • 1916 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना हुई।
  • 1934 – भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक असित भट्टाचार्य का निधन।
  • 1940 – ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
  • 1948 – प्रसिद्द जनकवि आलोक धन्वा का जन्म।
  • 1950 – स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का निधन।
  • 1956 – पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य तूफानी सरोज का जन्म।
  • 1962 – पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर अर्कांसास में खोला गया।
  • 1966 – फ्रांस ने मुर्रा, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1972 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 1976 – वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ। साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।
  • 1983 – स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
  • 1985 – आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1990 – सउदी अरब में मक्का से मीना की ओर जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई थी।
  • 2001 – फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की पहली फिल्म रिलीज हुई थी।
  • 2002 – स्टीव फोसेट, गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2004 – भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जकार्ता में आपसी बातचीत की।
  • 2006 – इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने अपना पद छोड़ा।
  • 2010 – कांगो में टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हो गई।
  • 2015 – फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत हुई।

यह भी पढ़ें :-

1 जुलाई का इतिहास

1 जुलाई का इतिहास:-

  • 1852 – सिन्ध के मुख्य आयुक्त सर बर्टलेफ्रोरे द्वारा सिर्फ़ सिंध राज्य में और मुंबई कराची मार्ग पर प्रयोग के लिए ‘सिंध डाक‘ (Scinde Dawk) नामक डाक टिकट जारी किया गया।
  • 1881 – आज ही के दिन टेलीफोन पर पहली बार इंटरनेशनल कॉल की गई।
  • 1882 – पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय का जन्म। उनके जन्म दिन को देश में डॉक्टर दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • 1921 – चीन में कम्युनिस्ट पार्टी का गठन किया गया।
  • 1938 – मशहूर बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म।
  • 1948 – मुहम्मद अली जिन्ना ने पाकिस्तान के सेंट्रल बैंक का उद्दघाटन किया।
  • 1949 – त्रावनकोर–कोचीन राज्य बना दिया गया, किंतु मालाबार मद्रास प्रांत के अधीन रहा।
  • 1965 – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम लागू हुआ और विवाद को एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण के समक्ष मध्यस्थता के लिए प्रस्तुत किया गया। इस न्यायाधिकरण के फैसले में 1968 में प्रकाशित, 9/10 हिस्सा भारत को और शेष 1/10 हिस्से का अधिकार पाकिस्तान को दिया गया।
  • 1987 – न्यूयॉर्क में खेल को समर्पित स्टेशन ‘डब्लूएएफएन‘ स्थापित किया किया।
  • 1990 – पूर्वी एवं पश्चिमी जर्मनी के बीच सीमा रेखा की समाप्ति एवं पश्चिमी जर्मनी की मुद्रा को पूर्वी जर्मनी में मान्यता।
  • 1991 – बारसा संधि भंग की गयी।
  • 1994 – यासर अराफात 27 साल के निर्वाचन के बाद स्वदेश वापस लौटे थे।
  • 1994 – विश्व कप फ़ुटबाल में आत्मघाती गोल करने वाले कोलंबियाई खिलाड़ी आंद्रेस एस्कोबार की अपने देश में हत्या।
  • 1995 – सं.रा. अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाए गए प्रतिबंध को हटाया।
  • 1996 – आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में स्वेच्छा मृत्यु क़ानून विश्व में पहली बार लागू।
  • 1997 – ब्रिटिश सरकार ने हांगकांग का शासन चीन को सौंपा था।
  • 2000 – लार्ड्स के 100वें ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया।
  • 2003 – समुद्र में सबसे गहराई तक जाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाली जापानी पनडुब्बी प्रशांत महासागर में लापता।
  • 2004 – आसियान ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने हेतु आस्ट्रेलिया से समझौता किया।
  • 2006 – अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत–अमेरिकी परमाणु समझौते को मंजूरी प्रदान की।
  • 2006 – एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप में भारत ने 8 स्वर्ण जीते।
  • 2006 – चीन में बर्ड फ्लू के विषाणु की पुष्टि।
  • 2006 – ईराक में अलकायदा के वांछित नेता अबू अमूब अल मसरी पर अमेरिका ने 50 लाख डालर का इनाम रखा।
  • 2006 – जापान के पूर्व प्रधानमंत्री 68 वर्षीय रियूतारो हाशीमातो का निधन।
  • 2007 – दलाईलामा के मुद्दे पर चीन के अधिकारियों के साथ तिब्बत के दूतों की वार्ता प्रारम्भ।
  • 2008 – गाजा पट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इजराइल पर रॉकेट दागा।
  • 2017- भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

दुनिया में होने वाले अजीबोगरीब त्यौहार
Leap Motion – Gestures to Control Computer to be Reality soon!! 

9 जून का इतिहास

9 जून का इतिहास:-

  • 1815 – लबजमबर्ग फ्रांस के कब्जे से आज़ाद हुआ।
  • 1898 – चीन ने हांगकांग को 98 सालों के लिए ब्रिटेन को लीज पर दिया।
  • 1900 – आदिवासी नेता और लोक नायक बिरसा मुंडा का निधन।
  • 1913 – स्वतंत्रता सेनानी और प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का जन्म।
  • 1931 – भारत के प्रसिद्ध शहीद स्वतंत्रता सेनानी हरि किशन सरहदी का निधन।
  • 1934 – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारी दिनेश चंद्र मजूमदार का निधन।
  • 1944 – रूस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
  • 1949 – भारत की प्रथम महिला आइ.पी.एस किरन बेदी का जन्म।
  • 1960 – चीन में चक्रवाती तूफान मैरी के कारण 1600 लोगों की मृत्यु हो गई।
  • 1964 – लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
  • 1975 – हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री अमीषा पटेल का जन्म।
  • 1981 – भारतीय संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म।
  • 1985 – हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री सोनम कपूर का जन्म।
  • 1991 – हिंदी फिल्मों में शीर्ष निदेशक, निर्माणकर्ता और पटकथा कारों में से एक राज खोसला का निधन।
  • 1999 – कुली ओडैजो (द. अफ़्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं।
  • 1999 – युगोस्लाविया एवं नाटो के बीच कोसोवो में सर्बियाई सैनिक वापस बुलाने पर सहमति।
  • 2001 – लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपेन का युगल खिताब जीता।
  • 2001 – ईरान में मोहम्मद ख़ातमी की पुन: जीत।
  • 2001 – बेनजीर भुट्टो को तीन साल की सज़ा।
  • 2006 – म्यूनिख में विश्व कप फुटबॉल की रंगारंग शुरुआत।
  • 2008 – केन्द्र शासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया।
  • 2008 – अमेरिका की एक ऊर्जा कम्पनी ने पवन ऊर्जा के टरबाइन निर्मित करने वाली कम्पनी सुजलान एनर्जी लिमिटेड के 160 मेगावाट्स ख़रीदने का आर्डर रद्द कर दिया।
  • 2008 – फ़िल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फ़िल्म ‘चक दे इण्डिया‘ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।
  • 2011 – सऊदी अरब के रियाद में वाहन चलाने पर 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।
  • 2011 – पेंटर और फिल्म निर्देशक रह चुके एमएफ हुसैन का निधन।

यह भी पढ़ें :-भारत के 10 सबसे क्रूर और खतरनाक शासक

http://en.fundabook.com/history-of-7-june/ 

31 मई का इतिहास

31 मई का इतिहास:-

  • 1577 – मुगल सम्राट जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ का जन्म, इनका मूल नाम ‘मेहरुन्निसा’ था।
  • 1725 – भारत की वीरांगनाओं में से एक अहिल्याबाई होल्कर का जन्म।
  • 1727 – फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1756 – एब्बे फारिया का जन्म। दुनिया का पहला व्यक्ति, जिसने सम्मोहन की कला को एक वैज्ञानिक आधार प्रदान किया।
  • 1759 – अमेरिका के उत्तरपूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में सभी थियेटर के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • 1774 – भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
  • 1867 – बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
  • 1878 – अमेरिकी कांग्रेस ने डॉलर के सर्कुलेशन को घटाया।
  • 1921 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
  • 1925 – हिंदी फिल्मों में शीर्ष निदेशक, निर्माणकर्ता और पटकथा कारों में से एक राज खोसला का जन्म।
  • 1929 – पहली बार मिकी माउस का बोलता हुआ कार्टून कार्निवाल किड रिलीज किया गया।
  • 1957 – अमेरिकी चर्चित नाटककार आर्थर मिलर को अवमानना का दोषी पाया गया। उन पर आरोप था कि वे साम्यवादी षडयंत्र का हिस्सा थे।
  • 1959 – बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
  • 1964 – बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
  • 1966 – दक्षिणी वियतनाम में शासन के विरोध में 17 साल की युवती ने खुद को आग लगा ली।
  • 1985 – फुटबॉल एसोसिएशन ने इंग्लिश क्लबों के यूरोप में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया।
  • 1994 – दक्षिण अफ्रीका गुट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
  • 1996 – बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल के नए प्रधानमंत्री चुने बने।
  • 1999 – एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 2001 – मानवाधिकार आयुक्त रॉबिन्सन का कार्यकाल बढ़ा।
  • 2003 – प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन।
  • 2006 – अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया।
  • 2007 – सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
  • 2008 – सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में5% की बढ़ोत्तरी की।
  • 2008 – औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से पाकिस्तान वापस हुए।
  • 2009 – अंग्रेजी और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का निधन।
  • 2010 – भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बनाया गया।

यह भी पढ़ें :-30 मई का इतिहास

http://en.fundabook.com/history-of-29-may/

30 मई का इतिहास

30 मई का इतिहास:-

  • 1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरु।
  • 1498 – कोलम्बस तीसरी बार 6 जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।
  • 1606 – सिक्खों के पांचवें गुरु – गुरु अर्जन देव जी का निधन।
  • 1826 – उदन्त मार्तण्ड पहली हिन्दी समाचार पत्र की शुरुआत हुई। इसलिए 30 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस भी मनाया जाता है।
  • 1909 – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध कथा, पटकथा और कहानी लेखक पण्डित मुखराम शर्मा का जन्म।
  • 1949 – पूर्वी जर्मन संविधान को माना गया।
  • 1955 – भारत में ‘ट्रेड यूनियन आंदोलन‘ के जन्मदाता एन. एम. जोशी का निधन।
  • 1981 – बांग्लादेश के नेता जिया उर रहमान की हत्या चटगांव के एक गेस्ट हाउस में कर दी गई। रहमान समेत कुल आठ लोग इस घटना में मारे गए। देश में आपातकाल लागू।
  • 1987 – गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला। गोवा भारत का 26 वाँ राज्य बना।
  • 1991 – ‘भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन‘ के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत उमाशंकर दीक्षित का निधन।
  • 1996 – 6 वर्षीय बालक धुन चौकी नैया को नया पंचेन लामा चुना गया।
  • 1998 – पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण।
  • 1998 – अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 5000 लोगों के मरने की आशंका।
  • 2000 – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध आलोचक रामविलास शर्मा का निधन।
  • 2003 – नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया।
  • 2004 – सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परंतु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
  • 2007 – अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
  • 2008 – सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।
  • 2008 – अफ़ग़ानिस्तान में एक जिले पर तालिबान ने कब्जा किया।
  • 2012- विश्वनाथन आनंद पांचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
  • 2013 – बंगाली फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन।

यह भी पढ़ें :-29 मई का इतिहास

http://en.fundabook.com/funny-spelling-mistakes/ 

29 मई का इतिहास

29 मई का इतिहास:-

  • 757 – संत पॉल-I ने कैथोलिक पोप के रूप में अपने कार्यकाल की शुरुआत की।
  • 1727 – 11 साल की उम्र में पीटर-II रूस का जार बना।
  • 1865 – पत्रकारिता जगत के एक पुरोगामी शख्सियत रामानन्द चटर्जी का जन्म।
  • 1906 – जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म।
  • 1933 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और संगठनकर्ता लोकराम नयनराम शर्मा का निधन।
  • 1953 – एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 1954 – बॉलीवुड अभिनेता पंकज कपूर का जन्म।
  • 1970 – यूनाइटेड रूस ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
  • 1972 – हिंदी फिल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरुष पृथ्वीराज कपूर का निधन। इन्होंने मुंबई में ‘पृथ्वी थिएटर‘ स्थापित किया।
  • 1977 – भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्या शास्त्री सुनीति कुमार चटर्जी का निधन।
  • 1985 – यूरोपियन फुटबॉल कप के फाइनल को लेकर हुए दंगों में 39 खेलप्रेमी मरे।
  • 1987 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।
  • 1990 – बोरिस येल्तसिन सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1999 – नाइजीरिया में नागरिक सत्ता की स्थापना।
  • 2003 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, इराक के पुनर्निर्माण कार्यों का आकलन करने के लिए बसरा पहुँचे।
  • 2004 – म्यांमार में चक्रवाती तूफान ने 140 लोगों की जान ली।
  • 2004 – पाकिस्तान ने परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान पर लगाए गए प्रतिबंधों में ढील दी।
  • 2007 – जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स 2007 बनीं।
  • 2008 – इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माइस्पेस के साथ ई-मेल सम्बन्धी समझौता किया।
  • 2008 – नेपाली सरकार ने राजतंत्र का अन्त कर गणतंत्र की घोषणा करते हुए शाही महलों सहित देश के सभी भागों से राजतंत्र के सभी चिह्न हटाते हुए राष्ट्रध्वज को मान्यता दी।
  • 2010 – अमेरिका और भारत के बीच सितंबर 2008 में हुए 123 अग्रीमेंट में छोड़ दिए गए परमाणु ईंधन की रिप्रोसेसिंग के पहलू पर अमेरिकी प्रशासन ने सहमति का ऐलान किया।