Wednesday, March 27, 2024
25.5 C
Chandigarh

10 जुलाई का इतिहास

10 जुलाई का इतिहास:-

  • 1190 – तीसरे धर्म युद्ध के दौरान रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हो गई थी।
  • 1246 – नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
  • 1624 – हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गए।
  • 1652 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1800 – भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
  • 1832 – अमेरिकी राष्ट्रपति एंडू जैक्सन ने दूसरे बैंक को पुन: अधिकार दिए जाने के लिए वीटो किया।
  • 1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
  • 1856 – वाईफाई के जनक अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म।
  • 1913 – रोमानिया ने बुल्गारिया से युद्ध की घोषणा की।
  • 1921 – प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का जन्म।
  • 1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया।
  • 1927 – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरि क्रांति के नायक सर गंगा राम का निधन।
  • 1938 – हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया।
  • 1949 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म।
  • 1950 – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना का जन्म।
  • 1965 – ग्वालियर में महिलाओं के लिए पहले एन.सी.सी कॉलेज की स्थापना हुई।
  • 1973 – पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।
  • 1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गई।
  • 1997 – फिजी में नए संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
  • 2001 – श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने निलंबित किया।
  • 2005 – अर्जेंटीना जूनियर विश्व कप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
  • 2006 – रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
  • 2006 – इनसैट-4सी भारत का भूतुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवीएफ़02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र‘, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।
  • 2007 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्यवाही में मारे गए।
  • 2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को बेस्ट आफ़ बुकरपुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2014 – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार ज़ोहरा सहगल का निधन।
  • 2017- अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।

Also read:-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp