Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

12 जुलाई का इतिहास

12 जुलाई का इतिहास:-

  • 1096 – पीटर हरमिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
  • 1290 – इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
  • 1346 – लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
  • 1543 – इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
  • 1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1674 – शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  • 1690 – विलियम ऑफ आरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
  • 1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
  • 1812 – जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया।
  • 1823 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाजडायना का कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
  • 1862 – अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
  • 1879 – बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना हुई थी।
  • 1895 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म।
  • 1909 – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान फिल्म निर्देशक बिमल राय का जन्म।
  • 1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथअमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
  • 1973 – अमेरिका के नेशनल पर्सनल रिकॉर्डिंग सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
  • 1982 – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म।
  • 1990 – सोवियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्यूनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
  • 1993 – जापान में 8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1994 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आए।
  • 1998 – 16वें विश्व कप फुटबॉल के फाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
  • 1999 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन।
  • 2001 – भारत और बांग्लादेश अगरतला और ढाका के बीच मैत्रीबस सेवा प्रारम्भ।
  • 2003 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
  • 2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।
  • 2006 – इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
  • 2012 – पहलवान और बॉलीवुड कलाकार दारा सिंह का निधन।
  • 2013 – हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता प्राण का निधन।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp