14 मई का इतिहास:-
- 1610 – फ्रांस में हेनरी IV की हत्या और लुईस XIII फ्रांस की गद्दी पर बैठा।
- 1657 – शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी शम्भाजी का जन्म।
- 1702 – इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1908 – पहली बार किसी व्यक्ति ने हवाई जहाज में उड़ान भरी।
- 1923 – भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का जन्म।
- 1941 – 36000 परशियन यहूदी को गिरफ्तार किया गया।
- 1948 – इजरायल ने अपनी आजादी की घोषणा की।
- 1978 – प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर का निधन।
- 1981 – नासा ने स्पेस व्हीकल S-192 लांच किया।
- 1984 – फेसबुक के जनक मार्क एलियट जुकरबर्ग का जन्म अमेरिका में हुआ था।
- 1992 – भारत और कई अन्य देशों ने तमिल टाइगर्स के नाम से मशहूर श्रीलंकाई विद्रोही संगठन एलटीटीई पर प्रतिबंध लगा दिया था।
- 1999 – पाकिस्तानी पत्रकार जनम सेठी की पत्रिका फ़्राइडे टाइम्स की जब्ती।
- 1999 – सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉर्ड्स (इंग्लैंड) में शुरुआत।
- 2001 – भारत और मलेशिया में सात समझौते।
- 2004 – डेली मिरर नामक पत्रिका ने ईराक में युद्धबंदियों पर कथित अत्याचार को दर्शाने वाली झूठी तस्वीरों के प्रकाशन के लिए ब्रिटेन से माफी मांगी।
- 2006 – पूर्व कम्यूनिस्ट नेता गिओर्गिओ नैपोलितानों इटली के नए राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित।
- 2006 – न्यूयार्क टाइम्स के प्रबंध सम्पादक और पुलित्जर पुरस्कार विजेता ए.एम. रोसेंथल का 84 वर्ष की अवस्था में निधन।
- 2006 – चीन ने कला के स्तर पर चल रही जालसाजी से बचने के लिए एक आयोग का गठन किया।
- 2007 – जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन सम्बन्धी विधेयक को मंज़ूरी दी।
- 2008 – टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता।
- 2010 – भारत–रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझोते हुए।
13 मई का इतिहास:-
- 1626 – मध्यकालीन भारत के सबसे बड़े राजनीतिज्ञों में से एक मलिक अम्बर का निधन।
- 1643 – चिली में आए विनाशकारी भूकंप में सेंटियागो की एक तिहाई आबादी खत्म।
- 1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
- 1830 – इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
- 1905 – भारत के भू. पू. राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म।
- 1917 – हिंदी फिल्मों के हास्य अभिनेता असित सेन का जन्म।
- 1918 – ‘भरतनाट्यम‘ की प्रसिद्ध नृत्यांगना टी. बालासरस्वती का जन्म।
- 1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
- 1958 – जॉर्डन और इराक ने अरब फेडरेशन की स्थापना की।
- 1962 – सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।
- 1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस, दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
- 1989 – चीन में लगभग 2000 छात्रों ने थ्येन आन मन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की।
- 1995 – चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं।
- 1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने परमाणु परीक्षण के विरोध में भारत के ख़िलाफ़ कड़े प्रतिबंध की घोषणा की।
- 1998 – जापान ने भारत को दी जाने वाली सहायता पर रोक लगाई।
- 1998 – ट्रिनिडाड और टोबैगो की सुन्दरी बेंडी फिट्ज विलियम मिस यूनिवर्स 1998 बनीं।
- 1999 – जापानी छात्र के नागुयी विश्व की सात सर्वोच्च चोटियों पर चढ़ने वाला दुनिया का सबसे कम उम्र (25 वर्षीय) का पर्वतारोही बना।
- 2000 – भारत की लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई।
- 2003 – रियाद में आत्मघाती हमलों में 29 व्यक्ति मारे गए।
- 2008 – पाकिस्तान मुस्लिम लीग–नवाज के सभी नौ मंत्रियों ने जजों की बहाली के मुद्दे पर इस्तीफ़ा दिया।
- 2010 – भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को 2010 के निवानो शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2017- दुनियाभर में वॉन्नाक्राय रैनसमवेयर से 100 से अधिक देश प्रभावित।
12 मई का इतिहास:-
- 1459 – जोधपुर की स्थापना हुई।
- 1666 – पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे।
- 1689 – इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ आग्सबर्ग बनाया।
- 1820 – ‘आधुनिक नर्सिग आन्दोलन की जन्मदाता‘ एक नर्स फ़्लोरेन्स नाइटिंगेल का जन्म।
- 1875 – प्रसिद्ध दार्शनिक कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य का जन्म।
- 1895 – एक दार्शनिक तथा आध्यात्मिक विषयों के बड़े ही कुशल एवं परिपक्व लेखक जे. कृष्णमूर्ति का जन्म।
- 1915 – क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा।
- 1925 – उज्बेकिस्तान और किर्गिज़स्तान स्वायत्त सोवियत गणराज्य बना।
- 1942 – आश्विट्ज में 1500 यहूदियों को गैस चैंबर में मारा गया।
- 1945 – भारत के 37 वें मुख्य न्यायाधीश के. जी. बालकृष्णन का जन्म।
- 1954 – राजनीतिज्ञ एवं तमिल नाडु के 13वें मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का जन्म।
- 1965 – इजरायल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरु करने के लिए पत्रों का आदान प्रदान किया।
- 1989 – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी शिखा पांडे का जन्म।
- 1993 – हिन्दी कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन।
- 1999 – रूस के उप प्रधानमंत्री सर्गेई स्पनिश कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 1999 – अमेरिकी वित्त मंत्री रॉबर्ट रॉबिन का अपने पद से इस्तीफा।
- 2002 – मिस्र, सीरिया व सऊदी अरब ने पश्चिम एशिया मामले में शांति समझौते की इच्छा जताई।
- 2003 – सऊदी शहर रियाद में अल कायदा के हमले में 26 लोगों की मौत।
- 2007 – पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी की कराची यात्रा के दौरान भड़के दंगों में 50 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल हुए।
- 2008 – चीन के सिचुआन में भूकंप से 69000 से अधिक लोगों की मौत।
- 2010 – बिहार के चर्चित बथानी टोला नरसंहार मामले में भोजपुर के प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव ने तीन दोषियों को फाँसी तथा 20 को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
11 मई का इतिहास:-
- 1784 – अंग्रेजों और मैसूर के शासक टीपू सुल्तान के बीच संधि।
- 1814 – प्लेट वर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
- 1912 – कहानीकार और लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म।
- 1918 – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का जन्म।
- 1951 – राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
- 1955 – इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
- 1956 – गोल्ड कोस्ट को ब्रिटेन के शासन से मुक्त करने की घोषणा की गई थी।
- 1965 – बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान में 17000 लोगों की मौत।
- 1985 – ब्रिटेन के ब्रैडफ़र्ड सिटी फ़ुटबॉल स्टेडियम में एक मैच के दौरान लगी आग में कम से कम 52 लोग मारे गए थे और कई लोग जख़्मी हो गए थे।
- 1995 – संयुक्त राष्ट्र महासभा के कक्ष में 24 दिन तक चले सम्मेलन की समाप्ति पर परमाणु अप्रसार संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थायी बना दिया गया।
- 1998 – भारत ने राजस्थान के पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किए।
- 2000 – जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।
- 2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली को भारत का समर्थन।
- 2001 – अमेरिकी संसद ने संयुक्त राष्ट्र की देय राशि रोकी।
- 2002 – बांग्लादेश में नौका दुर्घटना में 378 लोग मरे।
- 2002 – भोपाल रियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन।
- 2005 – बगलिहार परियोजना पर भारत–पाक मतभेदों को निपटाने हेतु विश्व बैंक ने तटस्थ विशेषज्ञ नियुक्त किया।
- 2007 – इस्रायल ने हमास से जुड़ी रिफ़ॉर्म एवं चेंज पार्टी को गैर-क़ानूनी घोषित किया।
- 2008 – दक्षिणी वजीरिस्तान में नाटो सेना ने हमला किया।
- 2008 – न्यूयार्क के कॉर्नेल विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने विश्व का पहला जिनेटिकली माडिफ़ाइड मानव भ्रूण तैयार किया।
10 मई का इतिहास:-
- 1526 – पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
- 1774 – लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
- 1824 – लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया।
- 1857 – भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था।
- 1905 – बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता पंकज मलिक का जन्म।
- 1922 – महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी छत्रपति साहू महाराज का निधन।
- 1929 – भारतीय संविधान के विशेषज्ञ एवं ‘पद्म भूषण‘ से सम्मानित सुभाष कश्यप का जन्म।
- 1936 – एक प्रसिद्ध चिकित्सक, प्रसिद्ध राष्ट्रवादी मुस्लिम नेता मुख़्तार अहमद अंसारी का निधन।
- 1940 – जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया।
- 1961 – तेरहवीं लोकसभा के सदस्य बृजलाल खाबरी का जन्म।
- 1980 – लंदन में ईरानी दूतावास पर कब्जा खत्म हुआ।
- 1980 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक योगेन्द्र सिंह यादव का जन्म।
- 1994 – नेल्सन मंडेला लोकतांत्रिक चुनावों के बाद दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुने गए।
- 1999 – पेनिसिलन के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर एडवर्ड इब्राहम की मृत्यु।
- 2001 – भारत व ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
- 2001 – घाना में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा, 130 मरे।
- 2002 – भारत के मशहूर शायर कैफी आज़मी का निधन।
- 2003 – मोजाम्बिक के राष्ट्रपति जोकि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
- 2005 – लाहौर–अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
- 2006 – 1987 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
- 2006 – इसरो के अध्यक्ष जी. माधवन नायर और नासा के प्रशासक माइकेल ग्रिफ़िन ने चन्द्रमा पर भेजे जाने वाले भारत के चन्द्रयान 1 पर दो अमेरिकी वैज्ञानिक उपकरण लगाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
- 2006 – भारत में सऊदी अरब के पहले राजदूत शेख़ मुहम्मद इब्न ऊमान अल मुलहेम का 105 वर्ष की आयु में निधन।
- 2007 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
- 2008 – लेबनान में ईरान समर्थित विद्रोही संगठन हिजबुल्ला ने राजधानी बेरुत के मुस्लिम इलाके पर क़ब्ज़ा करने का दावा किया।
9 मई का इतिहास:-
- 1540 – मेवाड़ में सिसोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप, उदयपुर का जन्म।
- 1661 – बहादुर शाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक जहाँदारशाह का जन्म।
- 1836 – प्रसिद्ध फ्रांसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का जन्म।
- 1866 – स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म।
- 1935 – प्रसिद्ध हिंदी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म।
- 1947 – विश्व बैंक ने अपना पहला ऋण फ्रांस को दिया था।
- 1955 – पश्चिमी जर्मनी नाटो का हिस्सा बन गया था।
- 1959 – राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का निधन।
- 1986 – माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनज़िंग नोर्गे का निधन।
- 1995 – हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन।
- 1998 – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन।
- 2000 – जाफना प्रायद्वीप के एलीफेंट दर्रे पर कब्ज़े के लिए लिट्टे के साथ हुए संघर्ष में श्रीलंका के 358 सैनिक मारे गए।
- 2002 – कराची विस्फोट में पाकिस्तान के ही संगठन का हाथ होने के संकेत।
- 2004 – चेचन्या में एक विस्फोट में वहां के राष्ट्रपति अहमद कादरोव का निधन।
- 2005 – मास्को में रूस द्वारा द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी सेना पर विजय की 60वीं वर्षगांठ के जलसों में भारत के प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह ने भाग लिया।
- 2008 – अमेरिका ने पाकिस्तान को1 करोड़ डॉलर की सैन्य सहायता देने से मना कर किया।
- 2010 – भारत की वंदना शिवा को विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
8 मई का इतिहास:-
- 1777 – बंगाल के नवाब मीर क़ासिम का निधन।
- 1828 – मानव सेवा के कार्यों के लिए पहला नोबेल शांति पुरस्कार व्यक्ति जीन हेनरी डयूनेन्ट का जन्म।
- 1899 – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध चापेकर बंधुओं में से एक वासुदेव चापेकर का निधन।
- 1901 – ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना की गई।
- 1916 – भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद का जन्म।
- 1921 – स्वीडन ने फांसी की सजा को खत्म कर दिया।
- 1926 – प्रसिद्ध इतिहासकार तपन राय चौधरी का जन्म।
- 1929 – भारत की प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का जन्म।
- 1933 – महात्मा गांधी ने 21 ब्रिटिश शासन के खिलाफ 21 दिन का फास्ट रखा।
- 1945 – मित्र राष्ट्रों की सेनाओं के समक्ष जर्मनी का आत्मसमर्पण।
- 1980 – वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने स्मॉलपॉक्स को एक तरह से खत्म कर दिया गया है।
- 1982 – प्रसिद्ध मराठी साहित्यकार आत्माराम रावजी देशपांडे का निधन।
- 1984 – लॉस एंजेलेस में शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों से केवल 12 हफ़्ते पहले सोवियत संघ ने ये घोषणा की कि वो इन खेलों का बहिष्कार करेगा।
- 1984 – फ्रांस ने आईलेंड पर न्यूक्लियर टेस्ट किया।
- 1993 – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय का निधन।
- 1997 – चीन की सदर्न एयरलाइंस फ्लाइट 3456 क्रैश हो गई, जिसमें 35 लोग मारे गए।
- 1999 – बेलग्राद स्थित चीनी दूतावास पर नाटो द्वारा प्रक्षेपास्त्रों से हमला।
- 2000 – भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल, ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।
- 2001 – अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण बोर्ड से भी बाहर।
- 2002 – पाकिस्तान दौरा रद्द कर न्यूजीलैंड की टीम स्वदेश लौटी।
- 2004 – श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड बनाया।
- 2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका पाकिस्तान को आधुनिकतम पारम्परिक शस्त्र प्रणाली देने पर सहमत।
- 2010 – छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने दंतेबाड़ा में टाड़मेटला हमले के एक माह बाद बीजापुर– भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में आठ जवान शहीद हो गए। विस्फोट में वहाँ से गुज़र रहे दो नागरिक भी घायल हो गए।
- 2013 – भारत के मशहूर ध्रुपद गायक ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर का निधन।
7 मई का इतिहास:-
- 1663 – लंदन में ‘रॉयल‘ नाम का पहला थियेटर खुला।
- 1832 – यूनान स्वतंत्र गणराज्य बना।
- 1861 – रबीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म कलकत्ता के एक संपन्न परिवार में हुआ। टैगोर एशिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं , जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1875 – सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज डूबा, जिसमें 312 लोग मारे गए।
- 1880 – महान् भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान पंडित पांडुरंग वामन काणे का जन्म।
- 1907 – बम्बई में पहली इलेक्ट्रिक ट्राम कार का संचालन हुआ।
- 1912 – गुजराती भाषा के जाने माने साहित्यकार पन्नालाल पटेल का जन्म।
- 1924 – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का निधन।
- 1940 – विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
- 1968 – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक केशव प्रसाद मौर्य का जन्म।
- 1973 – अरुणाचल प्रदेश की नई राजधानी की आधारशिला ईटानगर में रखी गई।
- 1975 – अमेरिका ने वियतनाम युद्ध के समाप्ती की घोषणा की।
- 1976 – एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला, जिसे उन्होंने “टेलीफ़ोन” (दूरभाष) का नाम दिया।
- 1989 – भारतीय मूल के लेखक सलमान रश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।
- 1999 – स्कॉटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।
- 2000 – व्लादिमीर पुतिन ने रूस के नए राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार सम्भाला।
- 2001 – पूर्वोत्तर ईरान में बाढ़।
- 2001 – हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार प्रेम धवन का निधन।
- 2002 – गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।
- 2004 – नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफा दिया।
- 2008 – रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
- 2008 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ-8 का परीक्षण किया।
6 मई का इतिहास:-
- 1856 – ऑस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म।
- 1861 – पंडित जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू का जन्म।
- 1889 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित विश्वप्रसिद्ध एफिल टावर आधिकारिक रूप से जनता के लिए खोला गया।
- 1910 – ब्रिटिश शासक एडवर्ड सप्तम के निधन के बाद उनका बेटा जार्ज पंचम गद्दी पर बैठा।
- 1944 – पुणे के आगा खान पैलेस से गांधी जी रिहा हुए।
- 1946 – प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी भूलाभाई देसाई का निधन।
- 1953 – पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का जन्म।
- 1964 – भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक खजान सिंह का जन्म।
- 1976 – इटली में आए विनाशकारी भूकंप से 989 लोगों की मौत हुई।
- 1985 – द्वितीय विश्वयुद्ध में बैली पुलों के आविष्कारकर्ता सर डोनाल्ड बैली का इंग्लैंड में निधन।
- 1997 – फ़्रांस की क्रिस्टिन जेनिन, ध्रुव पर पैदल पहुँचने वाली विश्व की प्रथम महिला बनी।
- 2004 – चीन ने सिक्किम को भारत का अंग माना।
- 2005 – संयुक्त राष्ट्र ने लश्कर–ए–तैयबा को आतंकवादी संगठन की सूची में डाला।
- 2006 – टाइटेनिक के डूबने की घटना की आखिरी चश्मदीद गवाह अमेरिकी नागरिक लिलियन एस्प्लंट का निधन।
- 2006 – दुनिया की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक पोर्टर ग्रास ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2007 – फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में निकोलस सर्कोजी जीते।
- 2008 – बांग्लादेश में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा जिया के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले में पहली बार आरोप पत्र दाखिल किया।
- 2010 – मुंबई में हुए 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को मौत की सज़ा सुनाई गई।
- 2010 – जम्मू एवं कश्मीर के कुपव़ाडा के रहने वाले चिकित्सक शाह फैसल ने इसमें सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
- 2010 – भोजपुरी फिल्म निर्देशक गोविन्द मुनिस का निधन।
5 मई का इतिहास:-
- 1818 – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक कार्ल मार्क्स का जन्म।
- 1821 – फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का निधन।
- 1916 – भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह का जन्म।
- 1932 – जापान और चीन ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1935 – राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार आबिद सुरती का जन्म।
- 1936 – इटली के सैनिकों ने अदीस अबाबा पर कब्जा किया।
- 1949 – भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना हुई।
- 1961 – गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का निधन।
- 1961 – आज ही के दिन कमांडर ऐलन शेपर्ड, अटलांटिक महासागर में अपने अंतरिक्ष यान से उतरे थे।
- 1970 – भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज समरेश जंग का जन्म।
- 1980 – लंदन में स्थित ईरानी दूतावास को कुछ हमलावरों से आज़ाद कराया गया था।
- 1994 – ब्रिटेन में स्थानीय चुनाव में लेबर पार्टी ने कंजरवेटिव पार्टी को हराया।
- 1999 – रोजाने प्रोदी, यूरोपीय संघ के कार्यकारी अध्यक्ष बने।
- 2003 – भारत–बांग्लादेश संयुक्त नदी आयोग की बैठक सिलहट में शुरू।
- 2003 – बेल्जियम में गुय वेरहोफ्सराड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का पतन।
- 2005 – ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
- 2006 – प्रसिद्ध फ़िल्मी संगीतकार नौशाद अली का निधन।
- 2008 – पद्मविभूषण पं. किशन महाराज का अन्तिम संस्कार सम्पन्न।
- 2008 – एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड मिला।
- 2008 – न्यूजीलैंड के डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक कोलिन मार्डोक का निधन।
- 2010- आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से नई पीढ़ी के उच्च क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का उड़ान परीक्षण सफल रहा। इसरो द्वारा विकसित तीन टन भार वहन क्षमता वाला यह राकेट देसी रॉकेटों में अब तक का सबसे भारी रॉकेट है। इसमें एयर ब्रीथिंग तकनीक युक्त स्क्रैमजेट इंजन मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है।
- 2012 – नेपाल में बाढ़ से 17 लोग मारे गए और 47 लापता हुए।
- 2017- इसरो ने साउथ एशिया सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च किया।
1...202122...231Page 21 of 231