Thursday, April 18, 2024
26.3 C
Chandigarh

5 जुलाई का इतिहास

5 जुलाई का इतिहास:-

  • 1658 – मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।
  • 1877 – अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री तोरु दत्त का निधन।
  • 1924 – ब्राजील के साओ पाउलो में सैन्य विद्रोह हुआ।
  • 1945 – लेबर पार्टी ने ब्रिटेन के संसदीय चुनावों में विजय हासिल की।
  • 1946 – प्राध्यापक और रचनाकार असग़र वजाहत का जन्म।
  • 1954 – आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की स्थापना हुई।
  • 1954 – बीबीसी ने पहला टेलीविज़न प्रसारण किया। इसकी अवधि 20 मिनट थी और इसे पहले से बनाकर तैयार किया गया था।
  • 1956 – समकालीन कवि एवं लेखक ज्योति खरे का जन्म।
  • 1957 – भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का निधन।
  • 1962 – अल्जीरिया के ओरण में हुए नरसंहार में 96 लोगों की मौत।
  • 1968 – भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।
  • 1975 – 31 साल के अमेरीकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश विंबलडन की एकल प्रतियोगिता जीतने वाले पहले काले आदमी थे।
  • 1977 – पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
  • 1994 – इजरायल अधिकृत जेरिको में फिलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
  • 1995 – भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु का जन्म।
  • 1996 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका का क्लोन बनाया।
  • 1998 – पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विंबलडन का एकल खिताब जीता।
  • 1999 – संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
  • 2000 – दुशांबे (कजाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 2001 – चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2002 – काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
  • 2004 – इंडोनेशिया में पहला राष्‍ट्रपति चुनाव आयोजित हुआ।
  • 2004 – ग्रीस ने यूरो कप 2004 फुटबॉल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
  • 2007 – मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भूस्खलन से 60 लोगों की मृत्यु।
  • 2007 – ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
  • 2008 – नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp