16 जुलाई का इतिहास:-
- 622 – मुस्लिम युग की शुरूआत और उसी दिन से पैगम्बर मुहम्मद ने मक्का से मदीना की यात्रा शुरू की।
- 1465 – फ्रांस के मोंट लहरी में युद्ध छिड़ा।
- 1519 – मार्टिन लूथर और धार्मिक चिंतक जॉन ऐक के बीच लेपजिग के प्लेसिनबर्ग कैसल में सार्वजनिक बहस शुरू।
- 1661 – यूरोप में पहला बैंक नोट स्वीडिश बैंक Stockholms Banco ने जारी किया था।
- 1790 – अमेरिकी कांग्रेस ने कोलंबिया की स्थापना की।
- 1909 – ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ अली का जन्म।
- 1926 – नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों का प्राकृतिक रंगीन फोटो निकाली।
- 1935 – ओकलाहोमा सिटी में पहला पार्किंग मीटर इंस्टॉल किया गया था।
- 1968 – भारतीय हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै का जन्म।
- 1969 – चंद्रमा पर सबसे पहले उतरने वाला अन्तरिक्ष यान अपोलो-11 था, जिसे केप केनेडी से छोड़ा गया था।
- 1983 – बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ का जन्म।
- 1993 – ब्रिटेन की खुफिया सेवा, एमआई5 के किसी सदस्य ने फोटो खिंचवा कर पहली बार औपचारिक रूप से जनता के सामने अपनी पहचान खोली थी।
- 1999 – जॉन एफ़. कैनेडी के पुत्र जॉन एफ़. कैनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
- 2001 – जैक्स रोगे (बेल्जियम) अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के आठवें अध्यक्ष बने।
- 2002 – पराग्वे में आपातकाल की घोषणा।
- 2003 – पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इस्रायल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी।
- 2004 – चीन ने उत्तरी चीन के सबसे बड़े तटीय शहर त्यानचिन में पहला आनलाइन वायु सुरक्षा अभ्यास किया।
- 2005 – प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार के. वी. सुबन्ना का निधन।
- 2006 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित।
- 2007 – बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजिद को धन वसूली के एक मामले में गिरफ़्तार किया गया।
- 2008 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की।
- 2008 – अमेरिका ने अगले पांच सालों में पाकिस्तान को साढ़े सात अरब डॉलर की असैनिक मदद के लिए एक विधेयक पेश किया।
यह भी पढ़ें :-
15 जुलाई का इतिहास:-
- 1588 – इंग्लिश चैनल में ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया।
- 1611 – आमेर के राजा तथा मुगल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) जयसिंह का जन्म।
- 1662 – इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी को अधिनियमित किया।
- 1795 – ‘ला मारसेइलेसी’ को फ्रांस का राष्ट्रगान घोषित किया गया।
- 1864 – अमेरिका में कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी, उसमें सवार 65 लोग मारे गए और 109 घायल हो गए।
- 1883 – प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का जन्म।
- 1903 – राजनीति के दिग्गज और सुधारवादी नेता के कामराज का जन्म।
- 1904 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।
- 1910 – एमिल क्रेमलिन ने एलाइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
- 1916 – दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग आज ही के दिन शुरू हुई थी।
- 1923 – इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।
- 1926 – बॉम्बे (अब मुंबई) में पहली मोटर बस सेवा की शुरुआत हुई।
- 1937 – हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म।
- 1948 – अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए।
- 1962 – अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना।
- 1984 – पंजाब में सिख समुदाय के अशांत होने के बाद पंजाब को आतंकवाद प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।
- 1999 – चीन द्वारा न्यूट्रॉन बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।
- 2000 – सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
- 2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
- 2004 – माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
- 2004 – भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ बानो जहाँगीर कोयाजी का निधन।
- 2005 – श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
- 2008 – नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।
- 2011 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
- 2017 – गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल‘ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का निधन।
यह भी पढ़ें:-
14 जुलाई का इतिहास:-
- 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुई फ्रांस के राजा बने।
- 1456 – हंगरी ने ऑटोमन साम्राज्य को हरा दिया था।
- 1536 – फ्रांस एवं पुर्तागल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1636 – मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
- 1789 – फ्रांसीसी क्रांति की शुरुआत हुई।
- 1798 – अमेरिकी कांग्रेस ने ‘राजद्रोह एक्ट’ को मंजूरी दी। इसके बाद सरकार के खिलाफ गलत या भ्रम फैलाने वाली बात लिखना, छापना या बोलना अपराध बन गया।
- 1850 – कृत्रिम तौर पर (मशीन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन हुआ।
- 1853 – न्यूजीलैंड में पहले आम चुनाव हुए।
- 1861 – कॉट लिंग नामक अमेरिकी व्यक्ति ने मशीनगन बनाई।
- 1864 – अमेरिका के मोंटाना प्रांत की राजधानी हेलेना में सोने की खोज।
- 1900 – यूरोपीय गुट ने चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
- 1914 – पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
- 1927 – हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।
- 1933 – नाजी पार्टी ने जर्मन नागरिकों का जबरन नसबंदी कार्यक्रम शुरू किया।
- 1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी किया।
- 1945 – टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म।
- 1951 – CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण किया गया।
- 1958 – इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना हुई।
- 1965 – मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें खींची।
- 1976 – अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।
- 1979 – यूएसएसआर ने अपना नाभिकीय टेस्ट किया था।
- 1996 – सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किए।
- 1999 – मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2003 – रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वॉल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2007 – फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2008 – नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
- 2008 – वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता।
- 2008 – विश्व की सबसे बुजुर्ग इंटरनेट ब्लॉगर के रूप में चर्चित आस्ट्रेलियाई महिला का निधन।
यह भी पढ़ें:-
13 जुलाई का इतिहास:-
- 1534 – ऑटोमन सेना ने उत्तर पश्चिमी फारस में ताबीज पर कब्जा किया।
- 1645 – अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
- 1771 – ब्रिटेन के विख्यात नाविक जेम्ज़ कुक की पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध की ऐतिहासिक खोज-यात्रा तीन वर्ष के बाद समाप्त हुई।
- 1772 – कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की।
- 1803 – राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
- 1832 – हेनरी स्कूल क्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की।
- 1863 – न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए।
- 1878 – बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया।
- 1882 – रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
- 1887 – मारकोनी ने बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
- 1905 – कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी‘ ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
- 1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ, जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
- 1923 – कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजिलिस में माउंट हिल्स के पास जमीन की कीमतों को बढ़ाने के लिए प्रचार के मकसद से ‘Hollywood’ लिखा गया था।
- 1929 – क्रांतिकारी जतिंद्र नाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
- 1932 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का जन्म।
- 1995 – बंगाली लेखिका आशापूर्णा देवी का निधन।
- 1998 – भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
- 1998 – ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।
- 2000 – फिजी में महेंद्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
- 2001 – वर्ष 2008 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
- 2004 – रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
- 2006 – परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
- 2008 – अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
- 2011 – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी। ये धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में हुए थे।
यह भी पढ़ें:-
12 जुलाई का इतिहास:-
- 1096 – पीटर द हरमिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
- 1290 – इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
- 1346 – लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
- 1543 – इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
- 1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
- 1674 – शिवाजी ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
- 1690 – विलियम ऑफ आरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
- 1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
- 1812 – जनरल हुल के नेतृत्व में अमेरिकी सेना ने कनाडा पर हमला किया।
- 1823 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया।
- 1862 – अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
- 1879 – बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना हुई थी।
- 1895 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म।
- 1909 – हिन्दी फ़िल्मों के एक महान फिल्म निर्देशक बिमल राय का जन्म।
- 1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
- 1973 – अमेरिका के नेशनल पर्सनल रिकॉर्डिंग सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
- 1982 – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल का जन्म।
- 1990 – सोवियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्यूनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
- 1993 – जापान में 8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।
- 1994 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आए।
- 1998 – 16वें विश्व कप फुटबॉल के फाइनल में फ्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया।
- 1999 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार का निधन।
- 2001 – भारत और बांग्लादेश अगरतला और ढाका के बीच ‘मैत्री‘ बस सेवा प्रारम्भ।
- 2003 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
- 2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था।
- 2006 – इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
- 2012 – पहलवान और बॉलीवुड कलाकार दारा सिंह का निधन।
- 2013 – हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता प्राण का निधन।
यह भी पढ़ें :-
11 जुलाई का इतिहास:-
- 1346 – लक्जेमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
- 1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर।
- 1832 – ब्रितानी संसद ने सती प्रथा के उन्मुलन के खिलाफ शुद्धतावादी हिंदुओं के अपील को खारिज किया।
- 1857 – भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता सी. शंकरन नायर का जन्म।
- 1889 – सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।
- 1896 – विल्फ्रेड लारिया ने कनाडा के सातवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- 1902 – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का जन्म।
- 1912 – प्रसिद्ध फ्रांसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का निधन।
- 1921 – मंगोलिया ने चीन से आज़ादी पायी।
- 1922 – हॉलीवुड बाउल की शुरुआत।
- 1930 – ब्रेडमैन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।
- 1948 – यरूशलेम में हवाई हमला हुआ।
- 1960 – भारतीय फिल्म अभिनेता कुमार गौरव का जन्म।
- 1973 – पेरिस के निकट ब्राजील को बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 122 मारे गए।
- 1977 – मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।
- 1979 – अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। यह हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी। इसके गिरने से पहले पूरी दुनिया में कयास लगाए जा रहे थे कि यह धरती पर कहां गिरेगी और कितना नुकसान होगा।
- 1987 – दुनिया की आबादी ने पांच अरब का आंकड़ा पार कर लिया।
- 1995 – बोस्निया में 7000 से ज़्यादा लोगों का नरसंहार किया गया।
- 1995 – अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते स्थापित हुए।
- 2002 – चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
- 2003 – लाहौर में ‘दोस्ती बस‘ और दिल्ली से ‘सदा–ए–सरहद‘ बस का परिचालन हुआ।
- 2004 – बैंकॉक में एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन।
- 2004 – मुम्बई उपनगरीय में 7 रेल बम विस्फोट हुए।
- 2004 – पाक अधिकृत कश्मीर हास्यास्पद चुनाव सम्पन्न।
- 2007 – चर्चित चित्रकार एम.एफ़. हुसैन ने न्यूयार्क की कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
- 2008 – पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।
यह भी पढ़ें:-
10 जुलाई का इतिहास:-
- 1190 – तीसरे धर्म युद्ध के दौरान रोम के सम्राट फेडरिक बार्बेरोजा की मौत हो गई थी।
- 1246 – नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
- 1624 – हॉलैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गए।
- 1652 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1800 – भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
- 1832 – अमेरिकी राष्ट्रपति एंडू जैक्सन ने दूसरे बैंक को पुन: अधिकार दिए जाने के लिए वीटो किया।
- 1848 – न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
- 1856 – वाई–फाई के जनक अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का जन्म।
- 1913 – रोमानिया ने बुल्गारिया से युद्ध की घोषणा की।
- 1921 – प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का जन्म।
- 1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया।
- 1927 – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरि क्रांति के नायक सर गंगा राम का निधन।
- 1938 – हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया।
- 1949 – भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का जन्म।
- 1950 – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना का जन्म।
- 1965 – ग्वालियर में महिलाओं के लिए पहले एन.सी.सी कॉलेज की स्थापना हुई।
- 1973 – पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।
- 1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गई।
- 1997 – फिजी में नए संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
- 2001 – श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने निलंबित किया।
- 2005 – अर्जेंटीना जूनियर विश्व कप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
- 2006 – रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
- 2006 – इनसैट-4सी भारत का भू–तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी–एफ़02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र‘, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।
- 2007 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्यवाही में मारे गए।
- 2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर‘ पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2014 – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार ज़ोहरा सहगल का निधन।
- 2017- अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।
Also read:-
9 जुलाई का इतिहास:-
- 1815 – अमेरिका में पहले प्राकृतिक गैस के कुएं की खोज की गई।
- 1816 – दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1819 – सिलाई मशीन के आविष्कारक एलायस हाउ का जन्म।
- 1852 – कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाक हो गए।
- 1875 – भारत देश का पहला स्टॉक एक्सचेंज, बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई।
- 1877 – पहली विंबलडन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
- 1889 – अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ।
- 1893 – डेनियल विलियम्स ने पहली बार बिना ऐनेस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की।
- 1925 – वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण का जन्म। वसंतकुमार हिंदी फ़िल्मों में गुरु दत्त के नाम से जाने गए। उन्हें हिंदी फिल्म जगत के सबसे कमाल के कलाकारों में से एक माना जाता है।
- 1930 – फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्म।
- 1938 – अभिनेता संजीव कुमार का जन्म।
- 1972 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1973 – ब्रितानी महारानी के प्रतिनिधि के रूप में राजकुमार चार्ल्स ने 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में आख़िरी रात बिताई।
- 1982 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बकिंघम पैलेस के उनके निजी शयनकक्ष में एक आदमी तमाम बाधाओं और सुरक्षा चक्रों को पार करते हुए घुस आया था। महारानी को उसकी उपस्थिति का पता तब लगा, जब उसने कमरे का पर्दा हटाया।
- 1991 – दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।
- 2000 – फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
- 2001 – भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।
- 2002 – ऑर्गेनाइजेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ्रीकन यूनियन किया गया।
- 2004 – एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
- 2006 – साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 122 लोगों की मौत।
- 2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008 – ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
- 2011 – अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया, दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना।
यह भी पढ़ें:-
8 जुलाई का इतिहास:-
- 1283 – सिसिलीया विस्पर का युद्ध; माल्टा की लड़ाई हुई।
- 1497 – समंदर के रास्ते 170 लोगों के दल के साथ भारत पहुंचने के लिए वास्को डी गामा यूरोप से रवाना हुए थे।
- 1693 – न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई।
- 1833 – रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 1858 – ग्वालियर के किले के पतन के बाद लार्ड कैनिंग ने सांति की घोषणा की थी।
- 1889 – The Wall Street Journal का प्रकाशन शुरू हुआ।
- 1914 – दुनिया के सबसे लंबे वक्त तक मुख्यमंत्री और वामपंथी राजनीति के आधार रहे ज्योति बसु का जन्म।
- 1918 – भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
- 1937 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक गिरिराज किशोर का जन्म।
- 1948 – अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई थी। इस प्रोग्राम का नाम “वुमेन इन द एयरफोर्स” था।
- 1954 – सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।
- 1958 – हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री नीतू सिंह का जन्म।
- 1972 – क्रिकेटर सौरव गांगुली का जन्म।
- 1975 – म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल का नुक्सान हुआ।
- 1994 – शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
- 1999 – पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
- 2002 – दक्षिण अफ्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
- 2003 – ईरान में सिर से जुड़ी दो बहनें लालेह और लादन बिजानी को अलग करने के लिए किया गया ऑपरेशन असफल हो जाने की वजह से उनकी मौत हो गई थी।
- 2003 – सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गए।
- 2005 – जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
- 2007 – देश के 9वें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह का निधन।
- 2008 – पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
- 2012 – असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।
Also read:-
7 जुलाई का इतिहास:-
- 1656 – सिक्खों के आठवें गुरु – गुरु हर किशन सिंह जी का जन्म।
- 1763 – मीर जाफर की बंगाल के नवाब के रूप में दोबारा ताजपोशी हुई।
- 1799 – महाराजा रणजीत सिंह ने लाहौर पर कब्जा किया।
- 1878 – प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी रणधीर सिंह का जन्म।
- 1883 – प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म।
- 1914 – प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का जन्म।
- 1941 – नाजियों ने यूरोपीय देश लिथुआनिया में पांच हजार यहूदियों को मौत के घाट उतारा।
- 1948 – स्वतंत्र भारत की पहली बहुउद्देशीय परियोजना।
- 1948 – दामोदर घाटी निगम की स्थापना हुई।
- 1959 – अनेक शोध–निबंध स्तरीय भारतीय एवं विदेशी शोध-पत्रिकाओं में प्रकाशित अशोक कुमार सिंह का जन्म।
- 1978 – सोलोमन द्वीप ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1979 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
- 1980 – ईरान में शरिया कानून लागू हुआ।
- 1981 – प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का जन्म।
- 1998 – पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
- 1999 – फ्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिश के नये टीके की खोज।
- 1999 – भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा का निधन।
- 2003 – नासा के ऑपर्च्युनिटी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह के लिए उड़ान भरी थी।
- 2003 – यूनाइटेड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ अर्मेनिया का गठन हुआ था।
- 2007 – अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान–एम रॉकेट ने प्रक्षेपित किया।
- 2008 – अफ़गानिस्तान के काबुल में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गए।
- 2011 – उर्दू भाषा के प्रसिद्ध लेखक व शायर अब्दुल क़ावी देसनावी का निधन।
- 2011 – हैरी पॉटर सीरीज की अंतिम फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ पार्ट 2’ का लंदन में प्रीमियर हुआ।
- 2012 – रूस में भयंकर बाढ़ आने से 140 लोग मरे।
- 2013 – विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर एंडी मरे वर्ष 1936 के बाद से इस खिताब पर कब्जा जमाने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने।
- 2014 – हिंदी और रूसी साहित्य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक मदन लाल मधु का निधन।
यह भी पढ़ें :-
1...181920...232Page 19 of 232