Friday, December 5, 2025
18.1 C
Chandigarh

प्रकृति की सुंदरता है ‘रेनफॉरेस्ट’ जानिए कुछ रोचक तथ्य

पृथ्वी पर इंसान के साथ कई तरह के जीव-जंतु और पेड़-पौधे भी पाए जाते हैं, जिनके लिए पर्यावरण का होना बेहद जरूरी है। पर्यावरण संतुलन के लिए जंगल भी बहुत जरूरी हैं। आइए जानते हैं, दुनिया के कुछ प्रसिद्ध वर्षावनों के बारे में:-

रेनफॉरेस्ट क्या होते हैं :-

वर्षावन उन जंगलों को कहते हैं, जहां बहुत ज्यादा बारिश होती है। यहां साल में लगभग 250 से 450 सेंटीमीटर तक बारिश होती है। दो प्रकार के वर्षावन होते हैं

  • उष्णकटिबंधीय वर्षावन
  • समशीतोष्ण वर्षावन।

पृथ्वी के करीब 2 प्रतिशत भाग पर रेनफॉरेस्ट हैं, लेकिन दुनिया की लगभग 28 प्रतिशत ऑक्सीजन का उत्पादन इन्हीं वर्षावनों से होता है। पूरी दुनिया में लगभग 50 से 75 प्रतिशत तक पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं की प्रजातियां भी यहां पाई जाती हैं। कुछ प्रसिद्ध रेनफॉरेस्ट:-

अमेजन वर्षावन

[adinserter block=”1″]

अमेजन रेनफॉरेस्ट दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन है। यह अनगिनत जीव-जंतुओं और कीट-पतंगों का घर है और इसकी खूबी है, यहां पाए जाने वाले अनोखे पेड़-पौधे

धरती की कुल ऑक्सीजन का करीब 17 प्रतिशत भाग अकेले इस जंगल से ही मिलता है। इसे एमजोनिया या अमेजन वन भी कहते हैं। यह दक्षिण अमेरिका के अमेजन बेसिन के एक बड़े भू-भाग पर लगभग 60 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है।

22 जून को हर साल ‘वर्ल्ड रेनफॉरेस्ट डे’ मनाया जाता है। अमेजन के जंगलों में दुनिया की 10 फीसदी से ज्यादा प्रजातियों के जीव-जंतु और 200 से अधिक प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं।

यहां पर कहीं-कहीं पर जमीन तक सूर्य की किरणें भी नहीं पहुंच पाती हैं, जिससे वन का अधिकतर धरातल अंधेरे में डूबा रहता है।

कांगो रेनफॉरेस्ट

[adinserter block=”1″]

यह अफ्रीका में स्थित है, जिसका अधिकांश भाग कांगो देश में फैला है। यह लगभग 23 लाख वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है।

कहते हैं कि इस जंगल के कई हिस्से ऐसे भी हैं, जहां इंसान आज तक नहीं पहुंच पाए हैं। इस जंगल के बीच से कांगो नदी निकलती है। जिसकी लंबाई करीब 4700 किलोमीटर है। यह अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी है तथा दुनिया की सबसे गहरी नदी है।

यह जंगल भी इतना घना है कि कई जगहों पर सूर्य की रोशनी भी जमीन तक नहीं पहुंच पाती है। इस जंगल में एक-दो नहीं, बल्कि कुल पांच नेशनल पार्क हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त है।

डेंट्री वर्षावन

[adinserter block=”1″]

डेंट्री रेनफॉरेस्ट दुनिया के सबसे पुराने वर्षावनों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर व भू-विज्ञानी रिचर्ड डेंट्री के नाम पर इसका नाम रखा गया है।

डेंट्री वर्षावन ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप का सबसे बड़ा वर्षावन है और इसमें कीटों की करीब 12,000 से अधिक प्रजातियां शामिल हैं। यह लगभग 1200 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह जंगल खासकर ट्री कंगारुओं के लिए प्रसिद्ध है।

बोर्नियो तराई रेनफॉरेस्ट

[adinserter block=”1″]

बोर्नियो तराई रेनफॉरेस्ट इंडोनेशिया के ब्रुनेई में स्थित है। यह करीब 4 लाख वर्ग किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है। बोर्नियो तराई वर्षावन दुनिया के सबसे पुराने जंगलों में से एक है।

इसमें लगभग 15,000 पौधों की प्रजातियां, 380 पक्षी प्रजातियां और कई स्तनपायी प्रजातियां पाई जाती हैं इसे सबसे समृद्ध वर्षावनों में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow

MOST POPULAR