Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

पत्नी की याद में बना दिया गिटार की Shape का जंगल

अपनी बेगम मुमताज़ महल की याद में ताजमहल बनवाकर शाहजहां ने इस दुनिया को मोहब्बत की एक अनोखी मिसाल दी थी। लेकिन इस युग में भी एक इंसान ने अपनी मोहब्बत के लिए जो बनाया, वो किसी ताजमहल से कम नहीं है। उस इंसान ने अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि देने के रूप में गिटार के आकार के जंगल बनाने के लिए 7,000 पेड़ लगाए। जंगल तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने कोई जंगल Guitar के आकार में देखा है? अगर नहीं, तो आज हम आपको दिखा रहें हैं ऐसा ही एक जंगल जिसे हू-ब-हू Guitar की Shape में लगाया गया है।

इस गिटार के पीछे भी एक प्रेम कहानी है। ये हरे रंग का गिटार एक किसान पेड्रो मार्टिन यूरेटा ने बनाया है, जिनकी उम्र इस समय करीब 70 साल है। 1977 में पेड्रो को अपने जीवनसाथी से अलग होना पड़ा था।  उनकी 25 वर्षीय पत्नी ग्रेसिएला 5वीं बार गर्भवती हुईं थीं। उस दौरान मस्तिष्क की नस फट जाने के कारण उनकी मौत हो गई थी। अपनी पत्नी को श्रृद्धांजलि देने के लिए यूरेटा ने अपने खेत में ये डिजाइन बनाया था और तब से अब तक वो उन खेतों को सींचते आ रहे हैं।

28 साल के पेड्रो ने 17 साल की ग्रेसिएला से शादी की थी। उनके चार बच्चे थे। इस वन को लगाने की प्रेरणा पेड्रो को अपनी पत्नी ग्रेसीला से मिली थी। ग्रेसीला एक दिन विमान में पंपा के ऊपर से गुजर रही थीं तो उनकी नजर एक खेत पर पड़ी। जमीन का वो टूकड़ा देखने में दूध के किसी बर्तन की तरह लग रहा था।

ग्रेसीला ने घर आकर अपने पति से इस बारे बात की और कहा कि उन्हें भी अपनी जमीन पर कुछ बेहतर करना चाहिए और अपने खेत को एक विशाल Guitar का रूप देना चाहिए, क्योंकि ग्रेसीला को Guitar हमेशा से पसंद था। लेकिन अपने कामों में व्यस्त पेड्रो ने कभी उनपर ध्यान नहीं दिया। ग्रेसिला जब उनका साथ छोड़कर चली गईं, तब उन्होंने उनकी इच्छा पूरी करने का फैसला किया।

1979 में पेड्रो ने बिना किसी डिजाइनर की मदद से इस  प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया। पेड्रो और उनके चारों बच्चों ने इस मौदान में एक-एक पौधा अपने हाथों से लगाया। ये गिटार के आकार का जंगल 10.2 x12.3 वर्ग किलोमीटर में फैला है। पेड़ों को तब ये ध्यान में रखकर लगाया गया कि बड़े होने पर गिटार का आकार साफ और उभरता हुआ दिखाई दे। पेड्रो ने चारों बच्चों की देखभाल के साथ साथ इस जंगल का भी ख्याल रखा और आज जब वो पौधे, पेड़ बन चुके हैं, तो ये गिटार का जंगल आसमान से साफ दिखाई देता है।

वन को Guitar की बॉडी के 8 का आकार देने और Guitar का साउंड होल बनाने के लिए साइप्रस के पौधों का इस्तेमाल  किया गया, जबकि Guitar की 6 स्ट्रिंगस बनाने के लिए नीलगिरि के पौधे लगाए गए। पेड्रो ने अपनी पत्नी के लिए ये गिटार तो बना दिया लेकिन वो आज तक अपनी इस कृति को देख नहीं पाए।

क्योंकि इसे केवल आसमान से देखा जा सकता है और पेड्रो को आसमान में उड़ने से डर लगता है। यूरेटा ने यह स्वीकार किया कि जवानी के दिनों में एक दर्दनाक हादसे की वजह से वे जहाज में सफर करने से डरते हैं और खुद के द्वारा लगाए गए वन की उन्होंने केवल तस्वीरें ही देखी हैं। लेकिन आसमान से जिस किसी ने भी प्यार की इस निशानी को देखा है, उसका प्रेम पर भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

Read in english:-

Husband made Guitar Shape forest in the memory of his wife

Read More:

जानिए कैसे बना सकते है अपने बालों को खूबसूरत और सिल्की

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR