Thursday, April 18, 2024
25.2 C
Chandigarh

इन 20 नियमों का पालन करके आप परीक्षा में ला सकते है अच्छे अंक

“पढ़ाई कैसे करें” ? कोई भी इंसान पढाई करते समय अपने पढ़ने की क्षमता और पढ़ने के तरीके को विकसित करना चाहता है, हम यहाँ स्टूडेंट के लिये कुछ प्रभावशाली नियमों को बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर निश्चित रूप से स्टूडेंटस अपने स्कोर को बढ़ा सकते है, और अपने अच्छे और सफल अकादमिक करियर की शुरुआत कर सकते हैं |

1 पढ़ते समय हमेशा सीधे बैठने की आदत डालनी चाहिए |

2 आत्मविश्वास, संकल्प शक्ति एवं एकाग्रतापूर्वक अध्ययन करना चाहिए।

3 प्रश्नों के उत्तरों को रट कर याद करने की कोशिश न करें, बल्कि इनको समझ कर पढ़ने का प्रयत्न करें।

4 दिमाग को पढ़ने के समय ताजगी भरा रखें। इसके लिए शौच क्रिया व्यवस्थित एवं नियमित होनी चाहिए।

5 भोजन को अच्छी तरह से चबा-चबा कर खाये। शुद्ध,सात्विक, संतुलित एवं संयमित भोजन ही करें।

6 फ्रिज़ की बहुत ही ठंडी वस्तुएं,चॉकलेट, टॉफी, चिप्स आदि स्वास्थ्य के अनुकूल नहीं हैं, इनसे संयम करें।

7 हमेशा जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत डालिए।

8 हमेशा स्कूल के प्रारंभ होते ही पढ़ने का क्रम शुरू कर देना चाहिए, जिससे परीक्षा में कोई भी परेशानी न आये |

9  पढ़ने के लिए प्रात:काल का समय सबसे उत्तम है | इसलिए सुबह जल्दी उठकर अध्ययन करना चाहिए |

10 पढ़ी हुई चीजों को दोहराना न भूलें |

11 परीक्षा के कम से कम दो घंटे पहले पढ़ना बंद कर देना चाहिए, नहीं तो इससे दिमाग भ्रमित होने लगता है |

12 परीक्षा के पूर्व दो मिनट पहले लम्बी सांस लेकर फिर पेपर लिखना शुरू कर दीजिये |

13 पेपर को अच्छे ढंग से पढ़ कर धैर्य से उत्तर लिखना प्रारंभ करें |

14 परीक्षा देने के लिए जाते वक्त घर के मुख्य दुवार पर खड़े होकर देखिए कि आपका सांस किस नथुने से चल रहा है | जिससे चल रहा हो, पहले उसी ओर का पैर बाहर रखकर चलिए |

15 एक साथ लम्बे समय तक न पढ़ें। बीच-बीच में थोड़ा विश्राम भी करना जरूरी है |

16 पढ़ाई की तरह खेलकूद भी आवश्यक है, पर अधिक टी.वी. देखने से समय और दिमाग दोनों की बर्बादी होती है।

17 स्कूल में अपने प्राचार्य एवं शिक्षकों से अच्छे संबंध रखिए।

18 आलस्य विद्यार्थी जीवन का शत्रु है, अत: उससे आप दूर ही रहें।

19 अधिक जिद्दी स्वभाव आपके व्यक्तित्व को नष्ट कर देगा, अतः इससे बचिए।

20 हर काम नियमित एवं समय पर करने की आदत डालें और अपना कमरा साफ-सुथरा रखिए। (यदि विद्यार्थी इन नियमों का ध्यान रखेंगे तो वे अवश्य ही अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण होगा।)

ये भी जरूर पढ़े :-अनोखी दुकान, जहाँ मिलती है 100 से अधिक किस्म की चाय

 

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR

RSS18
Follow by Email
Facebook0
X (Twitter)21
Pinterest
LinkedIn
Share
Instagram20
WhatsApp