ये है दुनिया का सबसे ज्यादा बदबूदार फल, फिर भी कई जगह खाया जाता है बड़े शौक से

2610

दुनिया में कई ऐसे फल होते हैं जो अपने आप में ही अजीब होते हैं। हालांकि फल कोई भी हो उनमें से हमेशा खुशबु ही आती है लेकिन हम आपको आज जिस फल के बारे में बता रहे हैं उनमें से खुशबु नहीं बल्कि बदबू आती है और बदबू भी ऐसी जिसे सूंघकर इंसान बेहोश हो जाए। इस फल को दुनिया का सबसे ज्यादा बदबूदार फल कहा जाता है।

यह फल जितना बदबूदार है उतना ही महंगा भी है। बताया जा रहा है कि, यह फल 500 डॉलर यानी 37 हजार 730 रुपए का है। इसे ड्यूरियन फल के नाम से जाना जाता है।

डूरियन में विटामिन सी, फ़ोलिक एसिड, बी 6 और विटामिन ए होता है। साथ ही पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, ज़िंक, फ़ोस़फ़ोरस जैसे मिनरल्स और प्रोटीन मिलता है।

इसकी सबसे खास बात यह है कि जिस भी स्टोर पर यह बेचा जाता है, वहां अलग से शीशे वाले बॉक्स में सैटिन के कपड़े पर इसे रखा जाता है। लोगों में इसका क्रेज़ इतना है कि लोग इसके साथ सेल्की क्लिक करवाते हैं।

पूरे साउथ एशिया में इस फल को ‘किंग ऑफि फ्रूट्स‘ (King of Fruits) के नाम से जाना जाता है। लोगों को इस फल का क्रीमी टेक्स्चर बेहद पसंद है।

ये दक्षिण पूर्व एशिया में मलेशिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया और फ़िलीपीन्स जैसे देशों में पाया जाता है। डूरियन से निकलने वाली बदबू की तुलना सड़े हुए अंडे, नाली में सड़ रहे कचरे और गले-सड़े लहसुन की बदबू से की जाती है। इससे निकलने वाली बदबू की वजह से इसे कई होटलों और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ले जाना बैन है।

लेकिन इसकी परेशान करने वाली गंध के बावजूद दक्षिण एशिया में कई लोग ड्यूरियन फल को पसंद करते हैं, यही वजह है कि इसे इस क्षेत्र में ‘फलों का राजा’ भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें :-