Saturday, July 27, 2024
30.5 C
Chandigarh

घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जरूर लें दिल्ली के पास स्थित इन झीलों का मज़ा!

दुनिया में बहुत सारी झीलें हैं लेकिन आज हम आपको दिल्ली की उन झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा।

यदि आप छुट्टियों में कहीं जाना चाहते हैं और कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो जरूर लें दिल्ली के पास स्थित इन झीलों का मज़ा।

दमदमा झील सोहना

दिल्ली के पास दमदमा झील घूमने के लिए सबसे अच्छी है। आप यहां कभी भी एक घंटा बिता सकते हैं। 3000 एकड़ में फैली यह खूबसूरत झील साहसिक खेलों, नौका विहार और मंत्रमुग्ध करने वाले दृश्यों के लिए जानी जाती है।

इसके पास में एक सल्फर स्प्रिंग है, जो किसी भी तरह का त्वचा रोग का इलाज करने के लिए जानी जाती है। दिल्ली से दमदमा झील की दूरी 60 किमी है।

भलस्वा झील

घोड़े की नाल के आकार की ये झील, भलस्वा दिल्ली के जहांगीरपुरा क्षेत्र में में स्थित है। आसपास घर बनने की वजह से इस जगह की खूबसूरती थोड़ी कम हो चुकी है।

लेकिन भी ये जगह वन्यजीव आवास के रूप में कार्य करती है। ये जगह प्रवासी पक्षियों सहित बहुत सारे जल पक्षियों को आकर्षित करती है।

यहां कई वाटर स्पोर्ट्स हैं जो युवाओं को रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग जैसी गतिविधियों का आनंद लेने के लिए आकर्षित करते हैं। यहां आप पैडल या रोइंग बोट का विकल्प भी चुन सकते हैं। ये झील दिल्ली से 11 किमी दूर है।

भारद्वाज झील फरीदाबाद

भारद्वाज झील फरीदाबाद में है। भारद्वाज झीअरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है। सर्दी के मौसम में टाइम पास करना खास होता है। बर्ड वॉचिंग और झील के किनारे साइकिल चलाने के लिए बिल्कुल सही। दिल्ली से झील की दूरी 56 किमी है।

बांग्ला साहिब में सरोवर

कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारा दिल्ली का सबसे प्रमुख गुरुद्वारा है। अमृतसर का गोल्डन टेम्पल जैसे दिखने वाले इस गुरूद्वारे में एक बहुत बड़ा ‘सरोवर‘ या झील है।

यहां लोग माथा टेकने के बाद, झील का पूरा चक्कर लगाते हैं, और कुछ देर शांति से झील के पास बैठना पसंद करते हैं। इस झील के पानी को काफी पवित्र माना जाता है।

गुरुद्वारा मूल रूप से औरंगजेब के दरबार के एक राजपूत सदस्य द्वारा बनाया गया था, जिनका नाम मिर्जा राजा जय सिंह था। दिल्ली से इस कनॉट प्लेस की दूरी 18 किमी है।

नैनी झील, मॉडल टाउन

नैनी झील मॉडल टाउन की शान है। यह अद्भुत जगह झील की सैर के लिए खास है। यहां पेड़-पौधों के साथ-साथ ठंडी हवाओं और झील के खूबसूरत नजारों के बीच समय बिताएं। यहां आप बोटिंग का भी भरपूर मजा ले सकते हैं। दिल्ली से इस झील की दूरी 15 किमी है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR