Tuesday, September 26, 2023
25.6 C
Chandigarh

अनोखा मंदिर : जहां मांगी जाती हैं बेटी पैदा होने की मन्नत !!

आज के समय में संतान के रूप में बेटी हो या बेटा दोनों एक-समान हैं लेकिन फिर भी यदि किसी के मन में कोई भी इच्छा होती है तो वह भगवान का दरवाजा खटखटाता है और भगवान से अपनी इच्छा प्राप्ति की कामना करता है।

वैसे तो भारत में बहुत से मंदिर हैं और हर मंदिर से लोगों की अलग अलग आस्था जुड़ी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा मंदिर भी है जहां कन्या के जन्म के लिए मन्नत मांगी जाती है।

जी हाँ हम बात कर रहे हैं झारखंड के बोकारो जिले के चाकुलिया गांव में स्थित 170 साल पुराने दुर्गा मंदिर की जहां सैकड़ों लोग आते हैं और कन्या प्राप्ति मन्नत मांगते हैं।

यहां हर साल दुर्गा पूजा की शुरुआत में घटस्थापना की जाती है और इस मंदिर में एक 150 साल पुराने तांबे के बर्तन की पूजा की जाती है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि भले ही लोग पूरे साल मंदिर में आते हैं, लेकिन नवरात्रि के दौरान भीड़ बहुत बढ़ जाती है, क्योंकि सैकड़ों लोग बेटी की उम्मीद में सिद्धिदात्री दुर्गा की भव्य मूर्ति से कन्या प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।

दूसरी ओर अगर लोककथाओं पर विश्वास किया जाए तो लगभग 150 साल पहले कालीचरण दुबे नाम के एक ग्रामीण ने पहली बार यहाँ बेटी के लिए प्रार्थना की और उसकी इच्छा पूरी हुई। जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला, धीरे-धीरे लोग यहां आने लगे।

लोगों का कहना है कि उसके बाद यहां आने वाले सभी लोगों की मुरादें पूरी होने लगी। यह बात देखते ही देखते सभी जगह फ़ैल गई।

कहा जाता है कि हर साल कई जोड़े बेटी की कामना में यहां आते हैं। इनमें से बहुत से लोगों की मुराद पूरी भी हो चुकी है। सभी यहां भक्ति और समर्पण के साथ दुर्गा पूजा करते हैं।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected

15,988FansLike
111FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR