Saturday, July 27, 2024
33.5 C
Chandigarh

हैरतअंगेज अनोखे रोचक तथ्य जो आपने पहले नहीं सुने होंगे

दुनिया में कुछ ऐसे हैरतअंगेज अनोखे रोचक तथ्य हैं। जिनके बारे में आप नहीं जानते। आज इस पोस्ट में हम आपको बताने जा रह हैं कुछ ऐसे ही हैरतअंगेज अनोखे रोचक तथ्यों के बारे में, जो आपने पहले नहीं सुने होंगे, तो चलिए जानते हैं:-

  • दुनिया की सबसे बड़ी गुफा वियतनाम में है और यह इतनी बड़ी है कि इसकी अपनी नदी है, जंगल है और अपना मौसम है। वियतनाम के ‘फोंग न्हा-के बैंग नेशनल पार्क’ में स्थित इस गुफा की अपनी अलग दुनिया है। इसे ‘वियतनाम की महान दीवार’ भी कहा जाता है।
  • कार्बन डेटिंग टेस्ट से पता चला है कि राजस्थान और कश्मीर में 8 से 9 हजार साल पहले भी खेती बाड़ी होती थी।
  • अमेरिका के शिकागो शहर में एक सड़क का नाम स्वामी विवेकानंद जी के नाम पर है उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था।
  • एक वैज्ञानिक शौध से पता चला है कि आलसी लोगों को बियर ज्यादा पसंद होती है।
  • पुरुष, महिलाओं की तुलना में ज्यादा अच्छा खाना बनाते है, इसी लिए बड़े-बड़े रेस्टोरेंट् में पुरुष ही कुक होते हैं।
  • लिओनार्दो दा विंची, जिन्होनें मशहुर पेंटिंग मोनालिसा बनाई थी। वे एक ही समय में एक हाथ से लिख सकते थे और दुसरे हाथ से पेंटिंग भी बना सकते है।
  • (18+) movies देखना गलत है। यह आपके सोच, विचार, शारीरिक और मानसिक समस्याएं उत्पन्न करती है। फिर भी 60-70% लोग (18+) मूवीज देखते हैं। जानते हैं क्यों क्योंकि उस समय हमारे दिमाग का फोकस पूरी तरह से उसी पर होता है और बाकी सारी चीजों को इग्नोर कर देता है।

  • हम में से कुछ लोग बहुत खुश होने से डरते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि कुछ बुरा हो जायेगा।
  • क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में डेनमार्क ही एक ऐसा देश है, जिसका राष्ट्रीय झंडा सबसे पुराना है जोकि 13वीं सदी से चला आ रहा है।
  • अगर आप किसी के घर में मेहमान बन कर जाएं, और वह आपको अपनी जीभ दिखाएं तो आपको कैसा लगेगा? शायद आपको बहुत बुरा लगेगा है ना। लेकिन, क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां अपने घर में आए मेहमान को जीभ दिखाकर स्वागत किया जाता है और उस जगह का नाम है तिब्बत
  • क्या आप जानते हैं कि “एप्पल कंपनी” ने फिल्मों में विलेन को आई फ़ोन उपयोग करने की अनुमति नहीं दी है।
  • आपको जानकर हैरानी होगी कि केलिफोर्निया के एक फायर स्टेशन में एक ऐसा बल्ब है जो 1901 से अब तक लगातार जल रहा है।
  • पूरी दुनिया में डेनमार्क एक ऐसा देश है जहाँ लोग अपने बच्चों के नाम अपने मुताबिक नहीं रख सकते।
  • जापानी लोग समय के सबसे ज्यादा पाबंद होते है, यहां तक कि जापान की ट्रेने भी 30 सेकंड से ज्यादा लेट नहीं होती है।
  • क्या आप समंदर में मछली पकड़ने शौक़ीन हैं तो एक बात जरूर जान लें कि अगर आप समंदर में कोई जुर्म करते हो तो आपको भी समुद्री डाकू मान लिया जायेगा।
  • पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जिस के पास हॉस्पिटल ट्रेन है। उस हॉस्पिटल का नाम लाइफ लाइन एक्सप्रेस है।
  • जेरेमी बेन्थम के कंकाल को अभी भी लन्दन यूनिवर्सिटी की सभी महत्वपूर्ण मीटिंग्स में रखा जाता है। जेरेमी बेन्थम एक ब्रिटिश दार्शनिक, विधिवेत्ता और समाज सुधारक थे। उनकी मौत 6 जून, 1832 को हुई थी ।
  • क्या आप जानते हैं मिस्त्र देश में जो पिरामिड पाए जाते है उनका रंग पहले सफेद था।
  • विश्व में सेब की इतनी प्रजातियां है कि अगर रोजाना एक सेब खाएं तो हर प्रकार का सेब खाने के लिए 20 साल लगेंगे।
  • जापानी भाषा में sorry को 20 तरह से कहा जा सकता है।
  • आज तक दुनिया में कोई भी कुत्ता 29 साल से ज्यादा नहीं जीया है।

यह भी पढ़ें :-

Related Articles

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

15,988FansLike
0FollowersFollow
110FollowersFollow
- Advertisement -

MOST POPULAR